फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope (01-07 Jan): नए साल का पहला हफ्ता सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Sun, 31 Dec 2023 08:09 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला
मेष 
मेष राशि के जनवरी महीने का पहला सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको सप्ताह के पूर्वार्ध में ही आपको रोजी रोजगार से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आपको आपकी मेहनत और किए गये प्रयास का पूरा फल मिलेगा। धनागम के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। यदि आप बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे तो आपको इस सप्ताह स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। कार्यों में आ रही अड़चन दूर होगी।

सप्ताह की शुरुआत से ही आप अपने लक्ष्य पर फोकस करते हुए उसे पाने के लिए कठिन परिश्रम और प्रयास करेंगे। खास बात यह कि आपके परिश्रम और प्रयास का सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आप किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं। खास बात कि आपको इस में अपने शुभचिंतकों और सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यह समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए लाभप्रद साबित होगा।

कारोबार में विस्तार की योजना साकार होती नजर आएगी और आपकी बाजार में साख बढ़ेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से जनवरी का पहला सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। परिवार में एकता बनी रहेगी। छोटी-भाई बहनों के साथ स्नेह बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ पिकनिक-पार्टी करने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में 'ॐ हं हनुमते नमः' मंत्र का एक माला जप जरूर करें।
 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
 
राशिफल 2024 अंक ज्योतिष राशिफल 2024
प्रेम राशिफल 2024 ग्रहण 2024
कैलेंडर 2024 अमावस्या 2024
प्रदोष व्रत अन्नप्राशन संस्कार मुहूर्त 2024
पूर्णिमा गृह प्रवेश मुहूर्त 2024
विवाह मुहूर्त 2024 एकादशी 2024
विज्ञापन

2 of 12
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
वृषभ
वृष राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपनी ऊर्जा और समय का प्रबंधन करके चलते हैं तो उन्हें मनचाही सफलता मिल सकती है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको अपने कार्यक्षेत्र में सभी को मिलाजुलाकर चलना उचित रहेगा। यदि आपसे भविष्य में कोई गलती हुई है या फिर आपके कारण कोई व्यक्ति नाराज चल रहा है तो आपको अपने काम और संबंध को दोबारा से बेहतर बनाने के पूरे मौके मिलेंगे। खास बात यह कि ऐसा करने में किसी महिला मित्र काफी मददगार साबित होगी। यदि आप विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपके राह में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं।

पार्टनरशिप में व्यवसाय के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आजीविका के क्षेत्र में बड़े बदलाव की संभावना है। इस दौरान आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपने विरोधियों पर काबू पाते हुए काम को तेजी से निबटाते हुए नजर आएंगे। वृष राशि के जातकों की आय से जुड़ी काफी हद तक समस्याएं इस सप्ताह दूर हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति तथा भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ के योग बनेंगे।

सप्ताह के अंत में किसी धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आपके प्रेम संबंध में कुछ खटास-मिठास आ गई थी तो इस सप्ताह किसी मित्र के जरिए लव पार्टनर के साथ उपजी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और आपकी लव लाइफ एक बार फिर से पटरी पर आ जाएगी। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की खराब सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में लाल पुष्प चढ़ाकर 'ॐ दुं दुर्गायै नमः' मंत्र का जाप करें।
विज्ञापन

3 of 12
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत, सामान और संबंध तीनों का खूब ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। साथ ही साथ अपनी दिनचर्या और खानपान का भी खूब ख्याल रखना होगा अन्यथा पेट से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। इस सप्ताह आपको मौसमी बीमारी के प्रति भी सचेत रहने की जरूरत बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान अपने सामान का खूब ख्याल रखें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आकंशा है। इस दौरान आपको अपने जीवनसाथी और माता की सेहत पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी।

सप्ताह के मध्य में अचानक से भूमि-भवन से जुड़े मामले आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकते हैं, जिसका हल निकालने के लिए आपको इस दौरान कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। हालांकि इस कठिन स्थिति में आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा, जिनकी मदद से आप अंतत: समस्या का समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे।

नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग समर्थन मिलता रहेगा। व्यवसाय में धीमी गति से ही सही लेकिन धन लाभ की प्राप्ति होती रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपका मददगार साबित होगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की हल्दी और पीले पुष्प चढ़ाकर नारायण कवच का पाठ करें।

4 of 12
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। कर्क राशि के जातकों को इस हफ्ते अपने किसी भी कार्य को जल्दबाजी या असमंजस में करने से बचना चाहिए अन्यथा बड़ी आर्थिक हानि होने की आशंका है। यदि आप भूमि-भवन को क्रय-विक्रय करने की योजना बना रहे हैं तो इससे संबंधित सभी कागज को सही से पढ़ने और सोच-समझकर कोई फैसला लें। सप्ताह की शुरुआत में परिवार से जुड़े कुछेक मसले आपकी चिंता का बड़े कारण बन सकती है। इस दौरान आपको परिजनों से अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन नहीं मिल पाएगा, जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। हालांकि किसी भी कठिन परिस्थिति में आपके मित्रगण काफी मददगार साबित होंगे।

नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने काम को कल पर टालने अथवा दूसरों के भरोसे छोड़ने से बचना चाहिए अन्यथा न सिर्फ कार्य के बिगड़ने की आशंका बनी रहेगी बल्कि इसके आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार भी होना पड़ सकता है। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह स्वास्थ्य संबंधी किसी दिक्कत को इग्नोर नहीं करना चाहिए अन्यथा आपको रोग के बढ़ जाने पर आपको शारीरिक और मानसिक दोनों कष्ट झेलने पड़ सकते हैं।

यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपको उचित समय का इंतजार करना चाहिए अन्यथा उतावलेपन में बनती बात भी बिगड़ सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध में बेवजह के दिखावे से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी किसी बड़ी समस्या के दूर होने पर आप राहत महसूस करेंगे। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में चालीसा का पाठ तथा 'ॐ नमः शिवाय मंत्र' का एक माला जप करें।
विज्ञापन

5 of 12
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए जनवरी महीने का पहला सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। जिसके कारण आपके भीतर एक अलग ही उर्जा और आत्मविश्वास नजर आएगा। इस दौरान आपकी लोकप्रियता और पेशागत साख बढ़ेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आप इस पूरे सप्ताह अपने कारोबार में लाभ प्राप्त करेंगे। कारोबार से जुड़ी यात्राएं सफल होंगी।

नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में टीम वर्क के जरिए आप बड़े से बड़े काम को आसानी से कर दिखाने में कामयाब होंगे। आपके अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में अचानक से किसी पर्यटन स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। इस दौरान आपका अधिकांश समय प्रियजनों के साथ मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा और अपनी जिंदगी का पूरा लुत्फ उठाएंगे।

प्रेम-प्रसंग के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। यदि आप सिंगल हैं तो इस सप्ताह आपके जीवन में किसी मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे संबंध और भी ज्यादा मजबूत होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो सेहत सामान्य रहेगी।  

उपाय: प्रतिदिन सूर्यदेव एवं तुलसी जी को जल दें तथा पूजा में आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। 
विज्ञापन

6 of 12
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
कन्या 
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता सकती है। जिसे दूर करने के लिए आपको लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको इस सप्ताह अपने छोटे से छोटे कार्य को पूरा करने के लिए ज्यादा परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको न सिर्फ अपने सहयोगी बल्कि अपने अधिकारी वर्ग की उपेक्षा झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी प्रतिकूल कही जाएगी। इस दौरान आपकी घर-परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है। घरेलू विवाद के दौरान माता-पिता से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। इस दौरान अचल संपत्ति विवाद भी आपको उलझाए रखेंगे, जिसके कारण आप अपने लक्ष्य पर कम फोकस कर पाएंगे।

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने अभिमान को त्याग करके लोगों को मिलाजुला कर काम निकालना होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी योजना में धन निवेश करते समय खूब सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान किसी को सोच-समझकर धन उधार दें अन्यथा वह फंस सकता है। अपने प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए आपको कामकाज की व्यस्तता के बीच लव पार्टनर के लिए समय निकालते हुए उसकी भावनओं की अनदेखी करने से बचना होगा। निजी संबंध के साथ अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें।
 
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की दूर्वा चढ़ाकर गणेश चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन

7 of 12
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
तुला 
तुला राशि के जातकों की इस सप्ताह बात से बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ेगी। ऐसे में आपको लोगों के साथ बातचीत या कोई बड़ी डील करते हुए विनम्रता से बात-व्यवहार करना फायदेमंद साबित होगा तो वहीं इस सलाह की अनदेखी करने पर आपको बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र पर अपने जूनियर के साथ अच्छे ढंग से पेश आना चाहिए तथा किसी भी तरह से उनका अपमान करने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में किसी की गलत बात का समर्थन करने से बचें तथा किसी के साथ हंसी-मजाक करते समय भूलकर भी ऐसी बात न कहें जिससे किसी का दिल दुखे, अन्यथा आपके वर्षों से बने-बनाए संबंध टूट सकते हैं।

सप्ताह के पूर्वाध के मुकाबले उत्तरार्ध आपके लिए राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान आपको शुभता और सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटके काम में प्रगति आएगी। इस दौरान आपके सत्ता सरकार से जुड़े लोगों के साथ संबंध बनेंगे। इस दौरान आप स्वजनों एवं शुभचिंतकों से मिल रहे सहयोग और समर्थन के कारण भविष्य में दो कदम आगे बढ़कर ही काम करने की सोचेंगे।

रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। भूमि-भवन आदि के संबंध में स्वजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति की जरूरत से ज्यादा दखलंदाजी से आपके रिश्ते में कुछ खटास आ सकती है। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें और जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की सफेद चंदन से पूजा तथा शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

8 of 12
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलती हुई नजर आएगी। आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जा सकता है। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो आपको इस सप्ताह कहीं अच्छी जगह से आफर आ सकता है। आपके कद एवं पद में वृद्धि के पूरे योग बन रहे हैं। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं तो आपको इस सप्ताह बड़ी सफलता मिल सकती है।

व्यवसाय की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए शुभ है। आपके कारोबार में लगातार वृद्धि होती हुई नजर आएगी। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं शुभ और लाभप्रद साबित होंगी। युवा वर्ग का इस पूरे सप्ताह अधिकांश समय मौज मस्ती करते हुए बीतेगा। इस सप्ताह विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। यदि आप अब तक सिंगल हैं तो आपके जीवन में मनचाहे व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। कुल मिलाकर प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग की प्राप्ति होगी। सेहत की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल है। इस दौरान आपको अपना खानपान और दिनचर्या सही रखते हुए मौसमी बीमारी के प्रति सतर्क रहना चाहिए। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में सात बार चालीसा का पाठ करें।  

9 of 12
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
धनु 
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कामकाज के सिलसिले में जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आपकी लंबी अथवा छोटी दूरी की कई यात्राएं हो सकती हैं। करियर, कारोबार और संबंधों की दृष्टि से ये यात्राएं अत्यंत ही शुभ साबित होंगी। सप्ताह की शुरुआत में आपकी किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसके जरिए आपको भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। धनु राशि के जो जातक बेरोजगार हैं, उन्हें इस सप्ताह के अंत तक मनचाहे रोजी-रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। वहीं पहले से नौकरीपेशा व्यक्ति की साख उनके कठिन परिश्रम और बेहतरीन कामकाज के चलते बढ़ेगी।

इस सप्ताह किसी महिला मित्र की मदद से आप उस कार्य को करने में कामयाब हो जाएंगे, जिसकी जल्द पूरे होने की संभावना नहीं नजर आ रही थी। घर-परिवार में भी आपको स्त्री वर्ग से विशेष सहयोग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। खास बात यह कि इसके जरिए आपको बड़े लाभ की प्राप्ति भी होगी।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की बहुत जरूरत रहेगी। इस दौरान भूलकर भी किसी से कोई ऐसा वादा न करें जिसे भविष्य में पूरा करते समय आपको परेशानी महसूस हो। सप्ताह के अंत में किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से अचानक मुलाकात होगी और उसके साथ पुरानी यादें ताजा करने का अवसर प्राप्त होगा।

उपाय: प्रतिदिन लक्ष्मीनारायण भगवान की पूजा में तुलसीदल चढ़ाकर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

10 of 12
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
मकर 
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक और मनचाहे फल प्रदान करने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में आपको लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं नएं संबंधों को बढ़ाने वाली साबित होगी। नौकरीपेशा लोगोें को इस पूरे सप्ताह कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। भाग्य का पूरा सहयोग मिलने के कारण आपको न सिर्फ आपको अपने करियर-कारोबार में मनचाही सफलता बल्कि घर-परिवार में भी सुख-समृद्धि निरंतर वृद्धि होती हुई नजर आएगी। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन या वाहन आदि को खरीदने की योजना बना रहे थे तो आपकी यह कामना पूरी हो सकती है।

सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी, जिससे न सिर्फ आपकी बड़ी चिंता दूर होगी बल्कि आपका समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। यदि आपका कोई मामला न्यायालय में लंबित है तो आपको इस दौरान उससे मुक्ति भी मिल सकती है। विरोधी आपसे सुलह-समझौते की पेशकश कर सकते हैं। इस सप्ताह कामकाजी महिलाओं के कद और पद में वृद्धि के योग बनेंगे।

सप्ताह के मध्य में आपका अधिकांश समय समाज सेवा अथवा धर्म-अध्यात्म से जुड़े कार्यों में बीतेगा। इस दौरान परिवार के संग किसी तीर्थ स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंध में मिठास बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें तथा शनिवार के दिन जरूरतमंदर व्यक्ति को काला कंबल दान करें।

11 of 12
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपनी लाइफ में किसी भी प्रकार का शार्टकट अपनाने से बचना चाहिए अन्यथा आपको उसके कारण बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यों में आने वाली कुछेक अड़चनों के कारण आप थोड़े हताश और निराश हो सकते हैं, लेकिन यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और आप सप्ताह के उत्तरार्ध तक आप अपने इष्टमित्रों और शुभचिंतकों की मदद से कठिन से कठिन से परिस्थिति से उबरने में कामयाब हो जाएंगे।

इस सप्ताह आपको मनचाहे फल की प्राप्ति के लिए आलस्य और अभिमान से बचना होगा। साथ ही साथ ही अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। इस सप्ताह पारिवारिक सुख मध्यम रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में भाई-बहन के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका दूसरों के सामने गुणगान करने से बचना चाहिए अन्यथा उसमें आपके विरोधी अड़ंगे डाल सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों का काम-धंधा सामान्य गति से चलता रहेगा और लाभ की प्राप्ति धीमी गति से ही सही लेकिन होती रहेगी।

प्रेम-प्रसंग के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ बढ़िया से आगे बढ़ती नजर आएगी। आपका लव पार्टनर न सिर्फ आपके दिल की बात बोलेगा बल्कि आपकी इच्छा के अनुरूप काम करता हुआ नजर आएगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबल बनेगा।

उपाय: प्रतिदिन शिव उपासना करें तथा शनिवार के दिन एक नारियल अपने सिर से सात बार घुमाकर बहते जल में प्रवाहित करें।
विज्ञापन

12 of 12
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
मीन 
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। इस सप्ताह आप पाएंगे कि आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो रहे हैं। खास बात कि किसी भी ख्वाहिश को पूरा करने में आपके सगे-संगी अपना पूरा समर्थन और सहयोग देते हुए नजर आएंगे। सप्ताह की शुरुआत में सुख-सुविधा से जुड़ी किसी प्रिय चीज की प्राप्ति से आपका मन बेहद खुश रहेगा। करियर-कारोबार में आपका ग्राफ चढ़ता हुआ नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। सीनियर की मदद से आप बड़े से बड़े लक्ष्य को आसानी से प्राप्त करने में कामयाब होंगे। इस दौरान पदोन्नति, प्रशंसा और पुरस्कार की प्राप्ति के पूरे योग बन रहे हैं।

समाज के प्रत्येक क्षेत्र में आपका डंका बजेगा। यदि आप राजनीति से जुड़े हैं तो आपका जनाधार बढ़ेगा। आपको सत्ता, सरकार या संगठन में बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। यदि परिवार में किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन चल रही थी तो इस सप्ताह किसी वरिष्ठ सदस्य के जरिए गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को किसी लाभप्रद योजना में निवेश करने का अवसर प्राप्त होगा। आप अपनी सूझ-बूझ से बाजार में फंसे धन को निकालने में कामयाब हो जाएंगे। पढ़ने-लिखने वाले छात्रों की एकाग्रता में वृद्धि होगी।

सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। आपका लव पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा तथा आपके द्वारा लिए फैसले के साथ मजबूती के साथ खड़ा रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को केसर का तिलक लगाकर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करे। गुरुवार के दिन मंदिर में धार्मिक पुस्तकें दान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें