daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि पर देवगुरु का आधिपत्य होता है और मार्च के महीने में त्रिग्रही योग बनने से आपके लिए यह बड़ा ही अच्छा संकेत है। आपके व्यक्तित्व में निखार और समाज में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। यह योग आपके लग्न भाव में बन रहा है जिसे आपको सूर्य, बुध और शनि तीनों ही ग्रहों का शुभ फल आपको प्राप्त होगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी और जो लोग विवाह के इच्छुक हैं उनकी बात बन सकती है। विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं, वहीं दांपत्य जीवन में सुख, शांति और सामंजस्य रहेगा।