फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 10 January: वृश्चिक और मकर राशि वालों के बन रहे हैं विवाह के योग, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Fri, 10 Jan 2025 07:41 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। 
विज्ञापन
1 of 13
10 जनवरी का लव राशिफल - फोटो : Amar Ujala
Love Horoscope 10 January 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..

Love Rashifal 2025: साल 2025 में कैसा रहेगा आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन? जानें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जीवनसाथी से किसी उपहार की प्राप्ति हो सकती है। साथी के प्यार और विश्वास से परेशानियां कम होंगी। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास के आने से बदलाव आ सकता है। कोई खास आपकी धड़कनों को बढ़ा देगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): जीवनसाथी के व्यवहार से परेशान होकर आप उनपर भी चिल्ला सकते हैं। किसी पुरानी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। अगर अपनी इगो को किनारे रखेंगे तो दांपत्य रिश्ते बेहतर होंगे।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए शुभ है। अगर आपसे कोई नाराज था, तो वह आज मान सकता है। शादीशुदा जातक पार्टनर के साथ शाम के समय किसी डेट पर जा सकते हैं। सिंगल लोगों को किसी खास का प्रपोजल आ सकता है। अगर आपके रिलेशनशिप की अभी शुरुआत हुई है, तो साथी आपके लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। सोलमेट के साथ डिनर या मूवी देखने जाने का प्लान बन सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि आज आपकी सभी इच्छा पूरी होगी। किसी खास दोस्त का शादी के लिए प्रस्ताव आ सकता है। आप अपनी रोमांटिक भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने में सक्षम होंगे। आप क्रश से जरुर अपने मन की बात शेयर करें। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): यात्रा से आज लाभ मिलेगा। ये मित्र बनेंगे। मनचाहा कार्य कर के खुशी मिलेगी। अपने प्रेमी को अगर अपने परिवार से मिलाना चाहते हैं तो समय शुभ है। आपके प्रेम को परिवार की स्वीकृति मिलेगी।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज जीवनसाथी के साथ किसी पुरानी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। रिश्तों को मजबूत करने में मां-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री के योग है। वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के लिए प्रयास करते रहें। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर आज आप अपने फ्रेंड को विवाह के लिये प्रस्ताव करेंगे। सावधान रहें हो सकता है कि आपका प्रस्ताव आपका साथी ठुकरा दे। आपके भाई आपको मदद करेंगे। उनसे जरुर अपने मन की बात शेयर करें। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): दिन प्रसन्नता भरा है। लवलाईफ में प्रेम और विश्वास की वृद्धि होगी। आज ऑफिस में सम्मान मिल सकता है। विवाह योग भी बन रहा है। अगर आप अविवाहित हैं, तो आपकी इच्छा पूरी होगी।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): मन उदास हो सकता है। आपके प्रेम सम्बन्धों में समस्याएं आ सकती हैं। लव पार्टनर रुठ सकता है। आपको नरमी से, प्यार से मनाना पड़ेगा। रिश्तों को मजबूत करने में मां का सहयोग मिलेगा। अगर आप विदेश जाना चाहते हैं तो आज का दिन प्रोग्राम तय करने के लिये उत्तम है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने भविष्य की योजनाएं पहले से ही बना लेने से आपका अपने पार्टनर को और भी चाहने लगेंगे। जीवनसाथी के साथ भरोसा बनाकर चलें। अविवाहित जातकों के विवाह के योग बन रहे हैं। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): दूसरों पर निर्भर न रहें क्योंकि इससे आपको केवल दुःख ही होगा। अपने आप व अपने जीवनसाथी पर भरोसा रखें और किसी दूसरे की बातों में ना आएं। आप दोनों एक दूसरे के लिए पूरी तरह से समर्पित है और आपका रिश्ता जीवन भर का है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप अपने खास रिश्ते को अभी रहस्यमय रखना चाहते हैं और दुनिया की नजरों से बचकर इन पलों का मज़ा लेना चाहते हैं। एक दूसरे से सब कुछ शेयर करें ताकि आप दोनों का एक दूसरे पर विश्वास बढ़ जाए।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें