फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan And Shani Gochar 2025: पहले सूर्य ग्रहण पर इन राशियों का होगा भाग्योदय, शनि देव की भी बरसेगी कृपा

Sun, 22 Dec 2024 05:59 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Solar Eclipse 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2025 में शनि गोचर और सूर्य ग्रहण एक ही दिन होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा। 
विज्ञापन
1 of 4
सूर्य ग्रहण और शनि गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
Surya Grahan aur Shani Gochar 2025: साल 2025 आने में अब कुछ ही दिन शेष बचें है। आने वाले नए साल यानी  2025 में कई दुर्लभ और शुभ संयोग बनने जा रहे हैं। इसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2025 में शनि गोचर और सूर्य ग्रहण एक ही दिन होने जा रहा है।  हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा। वहीं, इस दिन शनि देव राशि परिवर्तन भी कर रहे हैं, इससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां 
 
वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
 

Rahu Gochar 2025: साल 2025 में राहु का राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव?

Ketu Gochar: साल 2025 में केतु बदलेंगे चाल और करेंगे बड़ा राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Yearly Horoscope 2025: नए साल 2025 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नववर्ष

विज्ञापन

2 of 4
सूर्य ग्रहण 2025 - फोटो : Freepik
सूर्य ग्रहण तिथि और समय 
पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा।  सूर्य ग्रहण की शुरुआत 29 मार्च को दोपहर 02 बजकर 20 मिनट पर होगी और सायं 06 बजकर 16 मिनट पर यह समाप्त होगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा और न ही इसका सूतक काल मान्य होगा। इसके साथ ही साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा।
विज्ञापन

3 of 4
सूर्य ग्रहण 2025 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
पहले सूर्य ग्रहण और शनि देव के राशि परिवर्तन का असर धनु राशि वालों के लिए शुभ होने वाला है। इस राशि के जातक किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। मान सम्मान में वृद्धि की भी संभावना है। धनु राशि के जो जातक लंबे समय से बीमार चल रहे हैं उनके स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिल सकता है। मनचाहा कार्यक्षेत्र प्राप्त होने की संभावना है। 
विज्ञापन

4 of 4
सूर्य ग्रहण 2025 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण और शनि गोचर के प्रभाव से मकर राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ परिणाम देखने को मिलेगा। मकर राशि के जातकों को कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। नौकरी में लाभ मिलने की संभावना है। इसके साथ ही विवाह से जुड़ी सभी मुश्किलों समाप्त होंगी। 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें