कुंडली के तीसरे भाव में रहकर पंचम, नवम और द्वादश भाव पर अपनी पूर्ण द्दष्टि रखेंगे।
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शनि देव पहले और दूसरे भाव के स्वामी होकर 29 मार्च 2025 के बाद मीन राशि में प्रवेश करके आपके तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे। शनि के राशि परिवर्तन करने पर पिछले कई वर्षों से चली आ रही साढ़ेसाती अब खत्म हो जाएगी। शनि 29 मार्च 2025 को गोचर करने के बाद आपकी कुंडली के तीसरे भाव में रहकर पंचम, नवम और द्वादश भाव पर अपनी पूर्ण द्दष्टि रखेंगे। इस तरह से आपको कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। यहां तक विदेश यात्रा के अच्छे योग भी बन रहे हैं। बहुत दिनों का सपना शनि के गोचर करने के बाद पूरा हो सकता है। धन लाभ के अच्छे अवसर बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।