फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: मेष और तुला राशि वालों की प्यार में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पढ़ें राशिफल

Fri, 13 Dec 2024 10:02 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए पूरा दिन कैसा बीतेगा ...
विज्ञापन
1 of 13
13 December Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जाएंगे। सोलमेट की ओर से उपहार की प्राप्ति होगी। क्रश से नजदीकियां बढेंगी। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री होगी। रोमांटिक संबंधों में नई उत्तेजना और अवसरों का योग है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप दोनों पुरानी बातों को भुलाकर एक नई शुरुआत करेंगे। दोनों की सोच सकारात्मक रहेगी। शादीशुदा लोग सोलमेट के साथ किसी रोमांटिक प्लेस पर जा सकते हैं। आप दोनों एक दूसरे की हिम्मत है, इसलिए रिश्तों में प्यार बनाए रखें।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): सिंगल लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आपके सितारे बता रहे हैं कि जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। शादीशुदा लोग साथी के साथ शॉपिंग पर जाएंगे। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। क्रश के साथ कॉफी पीने का प्लान बन सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप किसी से प्यार का इजहार कर सकते हैं, जिससे किसी नए रिश्ते की शुरुआत होगी। आपके दिल की सभी बातें आज किसी खास को पता चल सकती है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए यह समय शुभ है। हर कोई आज आपसे बात करना चाहेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): रोमांस के लिहाज से आज का दिन बेहद खास है। आपका पूरा दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। सिंगल लोगों के लिए आज का दिन शानदार है। कोई आपसे प्यार का इजहार कर सकता है, जिसे सुनकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को साथी को समझना होगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): शादी के लिए किसी योग्य वर का प्रस्ताव आ सकता है। वैवाहिक जोड़े अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। विवाहित लोग बाहर घूमने जा सकते हैं। यह यात्रा उनको मानसिक शांति देने वाली होगी। क्रश आपसे मन की बात साझा कर सकती है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए बेहद खास है, क्योंकि रिश्तों में चल रही समस्याएं समाप्त होने की कगार पर है। आज आप एक नए रिश्ते की शुरुआत करेंगे। परिवार में किसी सदस्य का आगमन होगा। मीठी-मीठी बातों से आप अपने पार्टनर का दिल जीत लेंगे।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आज उनसे भावनाएं साझा करें। शादीशुदा लोग परिवार के साथ कहीं मूवी देखने जाने की प्लांनिग कर सकते हैं। आप भी साथी को उपहार देकर आश्चर्यचकित कर सकते हैं।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): सोलमेट के साथ झगड़ा हो सकता है, जो दोनों के रिश्ते को प्रभावित कर सकता है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं परिवार से बाहर न जाने दे। धनु राशि के जातकों को आज प्रेम संबंधों में निराशा मिलने की संभावना है। लव लाइफ में दिक्कतें बनी रहेगी।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): वैवाहिक जीवन आज अच्छे से बीतेगा। आज सिंगल लोगों को अपनी सोलमेट मिल सकती है। आज आप पार्टनर को अपने प्यार का अहसास दिलाएंगे।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रेम मामलों के लिहाज से आज का दिन मुश्किलों भरा रहेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर मन उदास होगा। इसलिए आप दोनों एक दूसरे की बातों को सुनने और समझने का प्रयास करें।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज सोलमेट आई लव यू का मैसेज भेज कर खुश कर सकते हैं। लोंग डिस्टेंस में रहने वालों को साथी से मुलाकात का मौका मिलेगा। साथी संग भरपूर आनंद की प्राप्ति होगी। लाइफ में मिठास भरने के लिए आप पूरे प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें