Shani Gochar 2025: साल 2025 में शनि, गुरु और राहु-केतु जैसे प्रमुख और बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इनमें से सबसे पहले न्यायप्रिय और कर्मफलदाता शनि का गोचर होगा। वैदिक ज्योतिष में शनि को सबसे प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं, क्योंकि यह किसी एक राशि में ढाई वर्षों तक रहते हैं। इस तरह से शनि को राशि चक्र का पूरा चक्कर लगाने में 30 वर्ष का समय लग जाता है। शनि की धीमी चाल और एक ही राशि में करीब ढाई सालों तक रहने के कारण इनका प्रभाव जिन-जिन राशियों पर पड़ता है काफी देर तक रहता है। शनि जब-जब राशि परिवर्तन करते या फिर चाल में बदलाव करते हैं तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर किसी न किसी रूप में अवश्य ही पड़ता है।
दरअसल अभी शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि और स्वराशि कुंभ में विराजमान हैं और आने वाले दिनों में यानी 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि पर गुरु का स्वामित्व है। शनि मीन राशि में 03 जून 2027 तक रहेंगे, फिर मेष राशि की अपनी यात्रा को प्रारंभ करेंगे। शनि के मीन राशि में गोचर होने से कुछ राशियों को लाभ तो कुछ की परेशानियों में इजाफा देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं शनि के 29 मार्च 2025 को मीन राशि में गोचर करने से किन राशियों को फायदा मिलेगा।