Shukra Nakshatra Gochar 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ व्रत रखा जाता है, जिसे तिलकुटा, वक्र-तुण्डि और माघी चौथ भी कहते हैं। इस दिन महिलाएं संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, जिसका पारण चांद निकलने के बाद किया जाता है। कहते हैं कि इस दिन यदि श्रद्धाभाव से माता सकट और गणेश जी की उपासना की जाए तो संतान सुख की प्राप्ति होती हैं।
ज्योतिषियों के मुताबिक साल 2025 में 17 जनवरी को सकट चौथ का उपवास रखा जाएगा, इस दिन शुक्रदेव भी सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर गुरु के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में एंट्री करेंगे। माना जा रहा है कि सकट पर गुरु के नक्षत्र में शुक्र के जाने से सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशि को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं, आइए इनके बारे में जानते हैं।