वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2025 में मित्र ग्रह शनि और राहु की युति मीन राशि में बनने से आपकी राशि से एकादश भाव में गोचर होगा। एकादश भाव में राहु-शनि की युति होने से आपकी आय में इजाफा होगा और हर एक तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी। कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आपको कोई नहीं उपलब्धियां हासिल हो सकती है। आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने में कामयाब होंगे। अचानक से लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। जो लोग नौकरीपेशा है उनके लिए वेतन में वृद्धि के अवसर आ सकते हैं। लंबी यात्राओं के भी योग बन रहे हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आप जीवन में अच्छी तरक्की पाने में कामयाब होंगे।