राहु राशि परिवर्तन 2025
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
इस राशि में राहु का परिवर्तन कुंभ राशि वालों के लिए सकारात्मकता और जुनून लाएगा। आप जीवन के प्रति अधिक आशावादी दृष्टिकोण रखेंगे। गोचर में इस राशि के जातकों की बुद्धि तीव्र होगी। आप अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से व्यक्त कर सकेंगे। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए यह अवधि लाभकारी रहेगी। करियर में उन्नति के अवसर हैं। वेतन वृद्धि हो सकती है। आपकी कोई सफल बिज़नेस मीटिंग हो सकती है। आर्थिक लाभ के अवसर भी मिल सकते हैं। पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। जो चीजें रुकी हुई थीं उनमें गति आएगी। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण हो सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में सुधार आएगा और आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।