वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के अब अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है। मंगल की नीचता खत्म होने से वृषभ राशि के लोगों को अच्छा खासा लाभ मिलने के योग हैं। धन-दौलत पाने की इच्छा पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपने साथियों का भरपूर साथ मिलेगा। मान-सम्मान में इजाफा होगा। जो लोग व्यापार में हैं उन्हे अच्छा खासा मुनाफा हासिल हो सकता है। आर्थिक स्थितियों में सुधार देखने को मिलेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी।