फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Intelligent Zodiac Signs: तेज आई क्यू वाले होते हैं इस राशि के लोग, हर क्षेत्र में मिलती है सफलता

Wed, 18 Dec 2024 02:57 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Smartest Zodiac Signs: सभी राशियों में जन्में लोगों व्यवहार और रंग रूप एक दूसरे से बिलकुल अलग होता है। उनकी सोचने समझने और कोई भी कदम उठाने की अपनी अलग-अलग क्षमता होती है। यहां उन राशियों के बारे में बात हो रही है जिनका आई क्यू लेवल काफी तेज होती है।
विज्ञापन
1 of 6
कौन सी राशि वाले बुद्धिमान होते हैं - फोटो : amar ujala
Most Intelligent Zodiac Sign List: जब सबसे बुद्धिमान राशियों की बात आती है, तो हम सभी सबसे ऊपर आना चाहते हैं। वास्तव में, कुछ राशियों के जातक तेज आईक्यू वाले होते हैं। सभी राशियों में जन्में लोगों व्यवहार और रंग रूप एक दूसरे से बिलकुल अलग होता है। उनकी सोचने समझने और कोई भी कदम उठाने की अपनी अलग-अलग क्षमता होती है। यहां उन राशियों के बारे में बात हो रही है जिनका आई क्यू लेवल काफी तेज होती है। यह किसी भी चीज का जवाब तुरंत और सही दे देते हैं। आइए जानते हैं कौन सी राशि के जातकों का आई क्यू लेवल तेज होता है। 
 
वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
 

Rahu Gochar 2025: साल 2025 में राहु का राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव?

Ketu Gochar: साल 2025 में केतु बदलेंगे चाल और करेंगे बड़ा राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Yearly Horoscope 2025: नए साल 2025 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नववर्ष
विज्ञापन

2 of 6
कौन सी राशि वाले बुद्धिमान होते हैं - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकबहुत विद्वान होते हैं। आपकी सोचने और समझने की क्षमता की कोई सीमा नहीं है। यही कारण है कि वे हर क्षेत्र में सफल होते हैं। ऐसे लोग बिजनेस चलाने और उसमें सफलता हासिल करने में माहिर होते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कौन सी राशि वाले बुद्धिमान होते हैं - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है। बुध ग्रह के प्रभाव के कारण ही इनकी बुद्धिमत्ता का कोई सानी नहीं है। इस राशि के लोग अगर किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे तो उन्हें वहां सफलता मिलेगी।

4 of 6
कौन सी राशि वाले बुद्धिमान होते हैं - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल है। मंगल के प्रभाव से वृश्चिक राशि के जातकों में आत्मविश्वास की कमी नहीं होती। वृश्चिक राशि के जातक अपने जीवन के हर क्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं और साथ ही तरक्की भी होती है। वृश्चिक राशि के जातक अपनी वाक्पटुता से लोगों के दिल में जगह बनाने में सफल रहते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
कौन सी राशि वाले बुद्धिमान होते हैं - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों का आई क्यू लेवल काफी अच्छा होता है। मकर राशि के जातक अक्सर कड़ी मेहनत कर सकते हैं क्योंकि बचपन में ही उन पर ज़िम्मेदारी आ जाती है। वे अपने लचीलेपन के लिए जाने जाते हैं, जो उन्हें अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन दोनों में महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करता है। यही वजह है कि इन्हें सफलता जल्दी मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कौन सी राशि वाले बुद्धिमान होते हैं - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक काफी बुद्धिमान होते हैं। कुंभ राशि के लोग अपने अभिनव और दूरदर्शी दिमाग के लिए जाने जाते हैं। वे लगातार अपने आस-पास की दुनिया को बेहतर बनाने के लिए नए विचारों और तरीकों की तलाश करते हैं। उनकी रचनात्मकता और मौलिकता उनके आस-पास के लोगों को बॉक्स के बाहर सोचने और नई संभावनाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें