मेष राशि-
माह कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम देगा। उतार-चढ़ाव की अधिकता तो रहेगी ही कार्यक्षेत्रमें षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। व्यर्थ के विवादों से भी दूर रहें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य विशेष करके नजला, जुकाम, बुखार आदि से सावधान रहना पड़ेगा, संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। 3 और 4 तारीख को रहें जरा बचके।
वृषभ राशि
माह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए परिणाम अतिअनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। इस माह किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा दिया गया धन वापस मिलने में संदेह रहेगा। 24 और 25 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
3 of 12
gemini rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
माह कई तरह के अप्रत्याशित और मिलाजुला परिणाम देगा। वह कार्य जिसकी आप बहुत दिनों से प्रतीक्षा कर रहे थे, उससे अचानक शुभ समाचार मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्य भी संपन्न होंगे। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करें। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता का भी पूर्ण सुख मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। 7 और 8 तारीख को रहें जरा बचके।
4 of 12
rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
दिसंबर का माह आप के लिए अच्छा ही कहा जाएगा यद्यपि किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है किंतु जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उसमें भी सफल रहेंगे। पैतृक संपत्ति प्राप्ति के योग प्रबलता से बने हुए हैं। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। 10 और 11 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
5 of 12
rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
माह कई तरह के मिश्रित फल प्रदान करेगा। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे किंतु यात्रा सावधानीपूर्वक करें, वाहन दुर्घटना से बचें। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें। कार्यव्यापार में उन्नति होगी संतान के दायित्व की पूर्ति होगी नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी प्रेम विवाह भी कर सकते हैं। 3 और 4 तारीख को रहे जरा बचके।
विज्ञापन
6 of 12
rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
संपूर्ण माह बेहतरीन सफलता दायक रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफल रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं 14 और 15 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
7 of 12
rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
रोजगार की दृष्टि से माह अच्छा ही कहा जाएगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति भी मिलेगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। 17 और 18 तारीख को रहें जरा बचके।
8 of 12
rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
माह अत्यधिक भागदौड़ और व्यय का सामना करवाएगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से अच्छा ही रहेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें अन्यथा वह धन आपके आवश्यक समय पर नहीं मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। अपने सौम्य स्वभाव के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। 20 और 21तारीख को रहें जरा बचके।
9 of 12
rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
अत्यधिक भागदौड़ के बावजूद भी माह अच्छी सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। अधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा किंतु आय के साधन बढ़ेंगे। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। 3 और 4 तारीख को रहें जरा बचके।
10 of 12
rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
माह बेहतरीन सफलता दिलाने वाला रहेगा। कार्य-व्यापार में उन्नति तो होगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी पूर्ण सफल रहेंगे। अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। 24 और 25 तारीख को रहें जरा बचके।
11 of 12
rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
काफी दिनों से चला आ रहा संघर्ष समाप्त होगा। रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। झगड़े-विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझाएं। 16 और 17 तारीख को रहें जरा बचके।
मीन राशि
अत्यधिक भागदौड़ और अधिक व्यय के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। धर्म एवं अध्यात्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक संस्थाओं तथा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विवाह संबंधी वार्ता भी सफल रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। 28 और 29 तारीख को रहें जरा बचके।