Education Horoscope 2022: अगले महीने हम सभी नए वर्ष 2022 में प्रवेश कर जाएंगे। नए साल में हम सभी को काफी उम्मीदें और इच्छाएं होती हैं। आइए जानते हैं साल 2022 में छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2022...
मेष (Aries)
जो छात्र मेष राशि वाले हैं उनके लिए साल 2022 मिला- जुला रहने वाला सिद्ध होगा। साल के शुरुआती कुछ महीनों में छात्रों को मेहनत करनी पड़ सकती है। मेष राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए साल मिला जुला रहेगा। नवंबर के बाद छात्रों के लिए समय अच्छा बीतेगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो पूरे साल छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा? विस्तार से पढ़ें
वृषभ (Taurus)
वृष राशि के छात्रों के लिए नया साल 2022 बहुत अच्छा बीतने के संकेत हैं। इस राशि के छात्र अपने विषय का बहुत ज्यादा रूचि लेकर अध्ययन करेंगे जिस कारण से उनको अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। जो छात्र उच्च संस्थान में पढ़ने के विषय में सोच रहे हैं उनका सपना साकार हो सकता है। प्रतियोगी परिक्षाओं के लिहाज से साल 2022 अच्छा रहेगा। सफलता प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 12
gemini rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन (Gemini)
सफलता का कोई शार्टकट रास्ता नहीं होता है। कडी मेहतन और लगन से ही किसी लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है। मिथुन राशि के जातकों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में यह साल बेहतर परिणाम दिलाएगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं उनके लिए यह साल फलदाई साबित होगा। उच्च शिक्षा के इच्छुक छात्रों को प्रतिष्ठित कॉलेजों और संस्थानों में नौकरी मिलने की संभावना है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन छात्रों को अप्रैल के दूसरे सप्ताह के बाद सफलता मिल सकती है।
4 of 12
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि (Cancer)
जो छात्र कर्क राशि से संबंध रखते हैं उनके लिए वर्ष 2021 की शुरुआत कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जनवरी से अप्रैल का समय अच्छा नहीं रहने वाला है। अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अपनी पढ़ाई में ध्यान न खोएं या किसी भी बात से विचलित न हों। जो जातक प्रतियोगी परीक्षा में लगे हुए हैं उनके लिए परिणाम कुछ अच्छा नहीं रहने वाला है।
विज्ञापन
5 of 12
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
सिंह ( leo)
साल के शुरुआती महीनों में ही सिंह राशि को छात्रों को अच्छी खासी सफलता प्राप्त होगी। अप्रैल के बाद का समय विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। उच्च शिक्षा के इच्छुक छात्रों को अच्छे संस्थानों में दाखिला मिल सकता है। वहीं जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा की चाहत रखते हैं उनके लिए साल के आखिरी हिस्से सितंबर से दिसंबर में शुभ समाचार हासिल हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 12
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
कन्या ( Virgo)
कन्या राशि के छात्रों के लिए साल 2022 कुछ अच्छे परिणाम की तरफ इशारा नहीं कर रहे हैं। आपके लिए कड़ी मेहनत करने का साल साबित होने जा रहा है। अध्ययन में आपको को कुछ पारिवारिक अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है जिस कारण से आपकी पढ़ाई में कुछ समय के लिए अच्छा नहीं रहेगा। जो छात्र विदेश जाने के लिए प्रयासरत है या शिक्षा के उद्देश्य से घर से दूर जाना चाहते हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। साल 2022 के दूसरे हिस्से में समय काफी अनुकूल रहेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए यह शुभ समय साबित होगा।
विज्ञापन
7 of 12
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
तुला ( Libra)
साल 2022 तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। पूरा साल आपके लिए काफी शुभ होने जा रहा है। एक साथ कई परिक्षाओं में सफल होने की खबर मिलेगी। यह सफलता आपको आपके द्वारा की गई कड़ी मेहतन और लगन के बलबूते ही प्राप्ति होने वाली है। करियर में आपको यह साल काफी ऊचाईंयां प्रदान करने के लिए आ रहा है। आप अपने साथ कई लोगों का प्रभावित करने में सफल होंगे।
8 of 12
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक (Scorpio)
मन अशांत रह सकता है। जिस कारण से साल के शुरुआती महीनों में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन यह प्रतिकूल समय कुछ महीनों के लिए होगा बाद का समय आपके लिए सामान्य रहेगा। पढ़ने में कड़ी मेहनत से दूर न भागे। यही आपके सफलता की कुंजी है। पूरे साल आपको अपने परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा।
9 of 12
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
धनु (Sagittarius)
धनु राशि के छात्रों के लिए साल 2022 के अप्रैल से जून के मध्य और फिर सितंबर का महीना बेहद शुभ रहने वाला है। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने की संभावना अच्छी दिख रहेगी। यह साल धनु राशि के छात्रों के किसी वरदान से कम नहीं होगा। पढ़ाई में अच्छी तरह से मन लगने और पूरी तैयारी के साथ हर परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वर्ष के शुरुआत में ही राहु आपकी राशि से छठे भाव में विराजमान होने पर आपको आपकी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता दिलाएगा।
10 of 12
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मकर (Capricorn)
मकर राशि के छात्रों के लिए साल 2022 के दो खास महीने अगस्त और दिसंबर बहुत ही शुभ और सफलता दिलाने वाले रहेंगे। परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आने से आपकी और आपके परिवार की सारी आर्थिक परिशानियां अब जल्द खत्म हो जाएंगी। साल 2022 आपके सपने पूरे करने का साल सिद्ध होने जा रहा है।विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जो छात्र उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें वर्ष की शुरुआत में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
11 of 12
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ (Aquarius)
साल 2022 में कुंभ राशि पर शनिदेव बहुत ही मेहरबान रहेंगे। कुंभ राशि शनिदेव की स्वयं की राशि है और यह नौकरी के कारक ग्रह भी हैं। साल 2022 में कुंभ राशि के छात्रों को ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसे जातक एक साथ कई प्रतियोगी परिक्षाओं की परिक्षा में व्यस्त रहेंगे। जनवरी से मार्च का महीना कुंभ राशि के छात्रों के लिए बेहतरीन साबित होने जा रहा है। साल 2022 में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा और शुभ साबित होने वाला है।
मीन (Pisces)
इस राशि के छात्रों के लिए साल 2022 मिला जुला रहने वाला होगा। यह साल आपके मेहनत करने का वर्ष होगा। जिसका परिणाम आपको साल के अंत और नए साल के शुरुआती महीनों में देखने को मिलेगा। जो छात्र उच्च और विदेश में शिक्षा हासिल करने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए वर्ष 2020 बहुत ही शुभ रहने वाला होगा।