फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Nakshatra Parivartan: आज बदलेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, बुध के नक्षत्र परिवर्तन से होगा लाभ

Tue, 24 Dec 2024 06:20 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Budh Nakshatra Parivartan: ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज यानी 24 दिसंबर को बुध ग्रह अपने पसंदीदा नक्षत्र ज्येष्ठा में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र का सबसे अधिक प्रभाव बुध ग्रह पर पड़ता है।
विज्ञापन
1 of 4
बुध नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : amar ujala
Mercury Transit 2024 Lucky Zodiac Sign: बुध भाषा, व्यापार, बुद्धि, तार्किक क्षमता और बुद्धि का कारक ग्रह है। अन्य ग्रहों और नक्षत्रों की तरह बुध भी समय-समय पर अपनी चाल बदलते रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध गोचर के अलावा उदय, अस्त और नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं । 

ज्योतिषीय गणना के अनुसार 24 दिसंबर को बुध ग्रह अपने पसंदीदा नक्षत्र ज्येष्ठा में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र का सबसे अधिक प्रभाव बुध ग्रह पर पड़ता है। ऐसे में बुध का राशि परिवर्तन तीन राशियों के लिए सफल और उपयोगी रहेगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।  
 
वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
 

Rahu Gochar 2025: साल 2025 में राहु का राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव?

Ketu Gochar: साल 2025 में केतु बदलेंगे चाल और करेंगे बड़ा राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Yearly Horoscope 2025: नए साल 2025 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नववर्ष

विज्ञापन

2 of 4
बुध नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
ज्येष्ठ नक्षत्र में बुध का प्रवेश मिथुन राशि के लिए विशेष माना जाता है। इस दौरान आप अपने करियर में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। कामकाजी परिस्थितियों में सुधार होगा। आप अपने व्यावसायिक निवेश पर उच्च रिटर्न अर्जित कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपकी मानसिक स्थिति में भी सुधार आएगा। आपको अपने भाई से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।
विज्ञापन

3 of 4
बुध नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
बुध अपना नक्षत्र परिवर्तन कन्या राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। मानसिक कार्यक्षमता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस अवधि में अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है। जो कोई व्यापार करेगा उसे अच्छा मुनाफ़ा होगा। व्यस्त लोगों को लाभ कमाने का अवसर मिलेगा। निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है। कंपनियों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
विज्ञापन

4 of 4
बुध नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन वृश्चिक राशि के लिए बेहद अनुकूल माना जा रहा है। यह परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों के जीवन में बड़े सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े विवाद सुलझते हैं। कंपनी के भीतर आर्थिक गतिविधियां बढ़ती हैं। आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। आपके माता-पिता की ओर से भी आर्थिक योगदान हो सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें