वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज यदि आप नौकरी करते हैं, तो आपके कार्यक्षेत्र में आपके कुछ शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, वह आप की छवि खराब करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप परेशान ना हो क्योंकि आपकी चतुर बुद्धि से सभी शत्रु परास्त हो जाएंगे, जो लोग व्यापार करते हैं, यदि वह साझेदारी में कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो इसके लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान के विवाह से संबंधित कोई समस्या आज समाप्त होगी, जिसमें जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। सायंकाल के समय आज आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर ले जाने की सोच सकते हैं।
गुरु का राशि परिवर्तन: वृषभ राशि पर प्रभाव