मेष राशि
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए अच्छी सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा यद्यपि, भागदौड़ की अधिकता रहेगी, खर्च भी अधिक होगा फिर भी कोई भी कार्य अथवा नया व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। शीर्ष अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा। केंद्र व राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी होने के योग। 10 तारीख को रहें जरा बचके।