फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 22 November 2021: मेष, मिथुन और तुला राशि वालों के लिए फायदे का दिन रहेगा सोमवार, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 22 Nov 2021 07:38 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

विज्ञापन

2 of 13


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपको आपके द्वारा किए गए कार्यों के लिए भी सम्मानित किया जाएगा, जिससे आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आज आप अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए किसी से कुछ धन उधार लेने की सोच सकते हैं, जो आपको आसानी से मिल जाएगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी विशेष मुददे पर बातचीत मे व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। 

मेष राशिफल 2022  

विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का भी लाभ मिलेगा। आज आपको अपनी संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए भागदौड करनी पड़ सकती है, जिसमें आपको कुछ मौसमी बीमारियां भी अपनी चपेट में ले सकती हैं। आज आप अपने रुके हुए कार्यों के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। आज भाग्य का साथ मिलने से आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। यदि आज आप कहीं निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो दिल खोलकर करें क्योकि भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा।

वृषभ राशिफल 2022  

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको अपने बारे में भी सोचना होगा, क्योंकि आज आप अपने लिए भी कुछ समय निकालने की सोचेंगे। आज आप अपने परिवार में बढ़ती जरूरतों के कारण अपने बढ़ते खर्चों से भी परेशान रहेंगे, जिसके कारण आप अपनी आमदनी को बढ़ाने की सोचेंगे। आज आप अपने दिन का समय धर्म व आध्यात्म के कार्य में भी व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे।

मिथुन राशिफल 2022  

विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, इसलिए आज आप उसी कार्य को करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। आज ननिहाल पक्ष से भी आपको प्रेम व स्नेह  मिलता दिख रहा है, लेकिन आज आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा,क्योकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। आज आप अपनी शान शौकत पर भी कुछ धन खर्च करेंगे, जिसके कारण आपके शत्रु परेशान रहेंगे।

कर्क राशिफल 2022 

विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको अपने माता-पिता के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आप प्रतिक्षा लंबे समय से कर रहे थे। यदि आज आपका अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई मनमुटाव हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। यदि आपको नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है, तो उसमें आज सुधार होगा।

 सिंह राशिफल 2022   

विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य का रहने वाला है। आज आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन आपके साथ लोग बुरा व्यवहार करेंगे, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आप किसी कार्य को साहस व निर्भीकता पूर्वक करेंगे और उसमें सफलता हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन के घर जा सकते हैं।

कन्या राशिफल 2022 


 

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति मिलने के संकेत दे रहा है। आज आप अपने दिन का कुछ समय दूसरों की सेवा में भी व्यतीत करें। विद्यार्थी आज यदि किसी कंपटीशन में भाग लेंगे,तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ नया अवसर प्राप्त हो सकता हैं, जो उनकी तरक्की में चार चांद लगाएंगे। यदि आज आप कहीं धन का निवेश करेंगे, तो वह धन आपका फंस सकता है, इसलिए अपने भाई से सलाह मशवरा करके ही निवेश करें।

तुला राशिफल 2022  

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आपका मन कुछ किसी वजहों से परेशान रहेगा, लेकिन वह व्यर्थ होंगे। व्यापार में वृद्धि के लिए किए गए आपके प्रयास सफल होंगे, जिसके कारण आप प्रसन्न भी रहेंगे। आज आपका यदि अपने पिताजी से कोई वाद-विवाद पनते, तो उसमें आपको चुपचाप रहना ही बेहतर होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपका बनता हुआ काम बिगाडने की पूरी कोशिश करेंगे।

वृश्चिक राशिफल 2022   

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन ज्ञान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपके अंदर परोपकार की भावना भी विकसित होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। सायंकाल के समय आज आपको पेट, गैस, अपच आदि जैसी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकते हैं। आज आपको अपने खान-पान पर भी संयम बरतना होगा। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु राशिफल 2022  

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रहेगा। यदि आप अपने व्यापार में लाभ के लिए कुछ कार्य को करेंगे, तो उनमें आज आपको मन मुताबिक लाभ ना मिलने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। साझेदारी में यदि किसी व्यापार को किया हुआ था, तो उसमें आज आपको भरपूर धन लाभ हो सकता है, लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन खर्चा भी होगा।

मकर राशिफल 2022  

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं, जिससे उधेड़बुन में आपका पूरा दिन बीतेगा। आज आपको अपने किसी परिजन पर विश्वास करने से पहले सोचना होगा, क्योंकि वह आपके साथ विश्वासघात भी कर सकता है। आज आपको सीमित आय मिलने से भी थोड़ा परेशान रहेंगे और अपनी आय को बढ़ाने के कुछ नए स्त्रोत भी हो अपनाएंगे। सायंकाल के समय आप पास व दूर की यात्रा पर जाने की सोच सकते हैं।

कुंभ राशिफल 2022   

विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज सामाजिक सम्मान मिलने से आ का मनोबल बढ़ेगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण आज कुछ अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। आज आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। सायंकाल के समय आपका कुछ अच्छे लोगों से मिलना जुलना होगा, जिसके कारण आज आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे।

मीन राशिफल 2022

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें