फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 16 January 2022: इन पांच राशि के लोगों को नौकरी में सुनहरा अवसर मिल सकता है ,पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 16 Jan 2022 08:34 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज जो लोग अपने धन का निवेश करने को सोच रहे हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहेगा। आज यदि आप अपने व्यापार में भी किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह भी आपको भरपूर लाभ अवश्य देगी। सायंकाल के समय आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य भी व्यस्त नजर आएंगे। आज जीवनसाथी के लिए आप कोई प्रिय वस्तु लेकर आ सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। विद्यार्थियों को आज परिश्रम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य की ओर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो उनको कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। आज आपका अपनी संतान की तरक्की को देखकर भी मन प्रसन्न होगा।
विज्ञापन

3 of 13
Vrishabh Rashi Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको सामाजिक क्षेत्रों में भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई पदोन्नति या वेतन वृद्धि जैसी शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर होती दिख रही है। आज आपको अपने किसी परिजन से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है, इसलिए यदि आज आप किसी के भविष्य से संबंधित कोई फैसला ले, तो उसमें परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे।

4 of 13
Mithun Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा, क्योंकि आज संतान को सरकारी नौकरी मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपके चारों ओर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आपको हर मात्रा में मिलता  दिख रहा है। व्यापारी यदि आज किसी नए व्यवसाय को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है, लेकिन यदि आज आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया, तो वह आपके रिश्तों में दरार पैदा कर आ सकता है।

विज्ञापन

5 of 13
Cancer Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको अपने कार्य में काफी रुकावटों का सामना करना पड़ेगा, तभी वह सफल हो पाएंगे। यदि आप किसी पिकनिक पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें ध्यान रहे। वाहन सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। जीवनसाथी से बात करते समय आज आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई वाद विवाद पैदा हो सकता है, जो लंबा खिंच सकता है। आज आपको संतान की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। सायंकाल के समय आज आप अपनी परेशानियों को अपने पिताजी से साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
Singh Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन प्रेम जीवनजी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, जिन्होंने साझेदारी में किसी व्यापार चलाने का सोचा है, उनके लिए आज दिन उत्तम रहेगा, लेकिन उसने अपने पिताजी से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो वह लंबा खिंच सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग यदि आज अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवाना चाहते है, तो वह  मिलवा सकते हैं। आज आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आपका मन परेशान रहेगा, जिसके कारण आज आप किसी से मदद भी मांग सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
kanya rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा, लेकिन आज आपको अपने आसपास छिपे हुए कुछ शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपके मित्र के रूप में भी हो सकते हैं, जिनको आपको उन्हें पहचानने में गलती हो सकती है। यदि आज आप किसी को कोई धन अथवा कोई वस्तु उधार दे, तो उसके वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। विद्यार्थियों को परीक्षा में कड़े संघर्ष के बाद आज सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपको अनावश्यक व्यय करने से बचना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे।

8 of 13
libra horoscope 2022 - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग आज व्यापार के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप किसी नौकरी में कार्यरत है, तो आपको आज कोई और सुनहरा अवसर मिल सकता है या कोई और दूसरा ऑफर हाथ लग सकता है, लेकिन अभी आपको इसी में टिके रहना बेहतर होगा, क्योंकि यहां आपको तरक्की मिलती दिख रही है। स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने कमजोर विषय पर पकड़ बनाकर रखनी होगी, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे, जो लोग सट्टेबाजी आदि में निवेश करते हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहेगा।

9 of 13
 वृश्चिक राशिफल 2022 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज यदि आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने घर की साज-सज्जा की वस्तुओं पर भी कुछ दिन धन व्यय करेंगे। आज आपको हर मामले में माता जी का सहयोग प्राप्त होता दिख रहा है, जिनकी कृपा से आप खूब तरक्की भी करेंगे। सायंकाल के समय आज आप किसी समाजिक सम्मेलन में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार के छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें करते नजर आएंगे, जिन्हें आप पूरा भी अवश्य करेंगे। आज छोटे व्यापारियों को कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है, तभी वह अपने व्यवसाय को आगे चला पाएंगे।

10 of 13
Dhanu Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपनों से ज्यादा दूसरों की मदद के लिए भागदौड़ करते नजर आएंगे, लेकिन उसमें भी आपको ध्यान देना होगा ताकि लोग इसे आप का स्वार्थ ना समझे, इसलिए आज दूसरे के मामले में ज्यादा ना पड़े और अपने कामों की ओर ध्यान दें, नहीं तो आपके कुछ काम आगे के लिए टल सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला लंबे समय से लटका हुआ है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। सायंकाल के समय आज आपकी किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको बाहर के खानपान से परहेज रखना बेहतर रहेगा, नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है।

11 of 13
Makar Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कडे़ संघर्ष वाला रहेगा। आज आपको संघर्ष के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है, जिसके कारण आपको थकान महसूस होगी। जीवनसाथी से यदि संबंधों में कुछ दरार चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी और आप अपनी संतान के भविष्य की कुछ योजनाएं भी बनाएंगे। आज आपको नौकरी में मन मुताबिक कार्य न मिलने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन उसमें भी आपको हिम्मत से काम लेना होगा व अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आपका अपने सीनियर से कोई वाद विवाद हो सकता है।

12 of 13
Aquarius Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार में होने वाले छुटपुट लाभ से भी संतुष्ट रहेंगे, क्योंकि आप अपने खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे, लेकिन परिवार के सदस्यों में कोई आपसी वाद विवाद पनप सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आप जीवनसाथी की मदद से व्यापार में कुछ नई डीलों को फाइनल करेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिजन के साथ कुछ खरीदारी करने निकाल सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कुछ ऐसे अवसर आएंगे, जिन्हें अपने परिवार के सदस्य द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपनों से ज्यादा दूसरों की मदद के लिए भागदौड़ करते नजर आएंगे, लेकिन उसमें भी आपको ध्यान देना होगा ताकि लोग इसे आप का स्वार्थ ना समझे, इसलिए आज दूसरे के मामले में ज्यादा ना पड़े और अपने कामों की ओर ध्यान दें, नहीं तो आपके कुछ काम आगे के लिए टल सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला लंबे समय से लटका हुआ है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। सायंकाल के समय आज आपकी किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको बाहर के खानपान से परहेज रखना बेहतर रहेगा, नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें