Singh Rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी कदम बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ाने की जरूरत है। क्रोध में या फिर भावनाओं में बहकर कोई भी ऐसा निर्णय लेने से बचें, जिससे भविष्य में आपको मुश्किलें आ सकती हों। कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं को हर किसी के साथ शेयर करने से बचें, अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़ंगे लगा सकते हैं। हालांकि आपको इष्ट मित्रों की ओर से सहयोग प्राप्त होता रहेगा। आर्थिक पक्ष के हिसाब से यह मास अधिकांशतः सकारात्मक रहेगा। आमदनी के नए स्रोत तो बनेंगे, लेकिन सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर उससे ज्यादा धन खर्च होगा। परिवार में भौतिक सुख संसाधनों की वृद्धि होगी। सेहत की दृष्टि से इस सप्ताह आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी अनियमित दिनचर्या और सेहत के प्रति लापरवाही आपके लिए जी का जंजाल बन सकती है। किसी पुराने रोग के उभर जाने पर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में बहुत सोच-संभलकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति की जरूरत से ज्यादा दखलंदाजी आपकी चिंता का बड़ा सबब बन सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें।
उपाय : प्रतिदिन उगते हुए सूर्यदेव को तांबे के लोटे में रोली और अक्षत डालकर जल दें। रविवार के दिन गेहूं का आटा, गुड़ तांबे का बर्तन दान करें।
जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?