फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 04 December 2021: सूर्य ग्रहण पर इन पांच राशियों को हो सकता है आर्थिक नुकसान, जानिए अन्य राशियों का भी हाल

Sat, 04 Dec 2021 12:31 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको अत्यधिक धन लाभ होने के कारण प्रसन्नता बनी रहेगी। परिवार में आज किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले आप अपने भाई से सलाह मशवरा अवश्य करें। संतान के विवाह संबंधी आज परिवार में बातचीत चल सकती है। जीवनसाथी से यदि  किसी बात पर कोई कहासुनी हो गयी थी, तो आज वह भी समाप्त होगी। आज सायंकाल के समय आप अपने माता पिता के आशीर्वाद से किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

मेष राशिफल 2022 

विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नीतियां भरा रहेगा। आज नौकरी  से जुड़े लोगों से उनके शत्रु  काम निकालने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको इससे बचना होगा। आज यदि आप किसी नए काम को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगा। आज आप अपने जीवन साथी की तरक्की देख प्रसन्न होंगे। आज आप अपना सभी कार्य जल्दी समाप्त करके टाइम से अपने घर प्रस्थान करेंगे, जिससे परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। छोटे बच्चे आज आपके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

वृषभ राशिफल 2022  

4 of 13
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता मिलने के बाद पूर्ण योग बन रहे हैं, लेकिन आपको उन अफसरों को पहचान कर उन पर आगे बढ़ना होगा, तभी आप उनका लाभ उठा पाएंगे अन्यथा आपके विरोधी आप से उनका लाभ छीन सकते हैं। आज संतान की तरक्की से संबंधित आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आज आपको सायंकाल के समय वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

मिथुन राशिफल 2022

विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके व्यापार के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने व्यापार में यदि किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए उत्तम लाभ लेकर आएगी, लेकिन आपको उसे अपनी बुद्धि व विवेक से ही फाइनल करना होगा। यदि किसी के बहकावे में आकर किया,तो आपका नुकसान भी करवा सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी की छोटी-मोटी गलतियों को नजरअंदाज करना होगा, नहीं तो वह उनके बीच कोई बड़ा बवाल करवा सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे।

कर्क राशिफल 2022 

विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यापार में होने वाले लाभ से संतुष्ट नजर आएंगे।आज आपके साहस व धैर्य को देखकर आपके शत्रु  भी विफल होंगे, लेकिन आज आपको किसी दूसरे के चक्कर में अपना समय बर्बाद नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो यह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आप सांसारिक सुख के साधनों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन यह  आपको अपनी आय को ध्यान मे रखकर ही करना होगा।

सिंह राशिफल 2022

विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे आज आप अपने दिन का कुछ समय गरीबों की सेवा व वृद्ध जनों की सेवा में व्यतीत करेंगे और कई धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में भी अपने धन का कुछ हिस्सा व्यय करेंगे, लेकिन आज आपके कुछ व्यापारिक प्रतिद्वंदी आपका सिर दर्द बने रहेगे जिसके कारण आप परेशान भी रहेंगे। प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातक यदि अपनी नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो उन्हें अभी वही  रुकना ही बेहतर होगा, इसलिए कुछ समय के लिए रुक जाए। यदि आपका अपने परिवार के सदस्य से कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी आज  समाप्त होता दिख रहा है।

कन्या राशिफल 2022

8 of 13
राशि
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आप  अपने  भाइयों के विवाह की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण भागदौड़ भी अधिक होगी, लेकिन आज आपको अपने व्यापार के कुछ शत्रुओ से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आज आपकी किसी डील की पूरी न होने कोशिश करेंगे, लेकिन आज आपको ध्यान देना होगा कि आप ज्यादा खुश होकर किसी से ज्यादा वादा ना करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज आपको जीवनसाथी व संतान के स्वास्थ्य  मे गड़बड़ी होने के कारण कुछ परेशानी होगी। 

तुला राशिफल 2022  

9 of 13
राशि
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फायदायक रहेगा। जीवन जी रहे लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है, उन्होंने यदि  अपने पार्टनर को परिवार के सदस्यो से नहीं मिलवाया  है, तो उन्हें पता चल सकता है। आज ऑफिस में आपको कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जो आपको अत्यधिक प्रिय  होगा, जिसके कारण आपका कार्यालय में खूब मन लगेगा। आज आप अपने माता पिता को किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर भी लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि वहां अपने पिताजी की सेहत का पूरा ध्यान रखें। सायंकाल के समय आज आपको गृहस्थ जीवन में नई ताजगी का अनुभव होगा।

वृश्चिक राशिफल 2022

10 of 13
राशि
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए प्रशंसा भरा रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यस्तता अधिक होने के कारण आप अपने लिए भी समय  निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको उनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए। यदि आज आपके क्रोधी स्वभाव के कारण परिवार के किसी सदस्य को परेशानी होगी, इसलिए चुप रहना ही बेहतर रहेगा। सायंकाल के समय आज आपको शादी, नामकरण आदि जैसे किसी समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

धनु राशिफल 2022  

11 of 13
राशि
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज नौकरी कर रहे जातकों के कार्य में उनके कुछ सहयोगी व्यवधान डालने की कोशिश कर सकते हैं। आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो  आपको अपने अधिकारियों से कोप का भजन बन्ना पड़ सकता है, जो आपकी तरक्की में भी बाधा डाल सकता है। सायंकाल के समय आज आप किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित होंगे, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। यदि  आपका कोई मकान, दुकान आदि से संबंधित कोई मामला कोर्ट में चल रहा है,तो आज किसी बड़े अधिकारी की मदद से वह सुलझ सकता है और उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मकर राशिफल 2022 

12 of 13
राशि
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपको किसी विशेष उपलब्धि के मिलने जैसे रहेगा, क्योंकि सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई पदोन्नति जैसी शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे।  घर में आज किसी महिला के सहयोग से कोई कलह उत्पन्न हो सकती है, जिसमें आपको परेशानी होगी। आज आपको सायंकाल के समय आपका कोई पुराना मित्र मिलने आ सकता है।  विद्यार्थियों को आज  यदि अपनी किसी प्रतिक्षा के परिणाम का इंतजार है, तो आज वह आ सकता है।

कुंभ राशिफल 2022

विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और छोटे व्यापारियों को दिनभर छुटपुट लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे, लेकिन फिर भी वह अपने खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। आज यदि आपको कोई समस्या है, तो आपको बाहर निकलना होगा, नहीं तो आपकी समस्या बढ़ सकती है, उसमें जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिए अति लाभदायक रहेगा। यदि आज आप किसी के लिए कोई उपहार खरीद रहे हैं, तो उसमें अपनी आय को ध्यान में रखकर ही करें।

मीन राशिफल 2022

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें