फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 01 December 2021: महीने का पहला दिन इन पांच राशि के लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है

Wed, 01 Dec 2021 07:43 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपको ससुराल पक्ष से भी कोई ऐसा शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपको धन लाभ होगा और आज आप अपने धन को भी बहुत सोच समझकर खर्च करेंगे, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन फिर भी आप अपने परिवार के सदस्यों के बढ़ते हुए खर्चों के कारण कुछ तनाव महसूस करेंगे और उन्हें कम करने की कोशिश करेंगे। यदि आज आप अपने व्यापार में अपने किसी पार्टनर से धन का लेनदेन करेंगे, तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

मेष राशिफल 2022 


विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज के दिन जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयासरत हैं, उनके लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि उनके हाथ आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। यदि आज आपका कोई पुराना मित्र मिले, तो आपको उसे कुछ भी बोलने से पहले सोचना होगा, क्योंकि कहीं ऐसा ना हो कि उनको आपकी कोई बात बुरी लग जाए। आज आप परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी के कारण परेशान रहेंगे।

वृषभ राशिफल 2022  

4 of 13
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज विद्यार्थियों को अपने ध्यान को एकाग्र करके पढ़ाई में जुटना होगा, तभी किसी प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर सकेंगे अन्यथा उनको शिक्षा के क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज उनके पार्टनर से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। यदि आज आप अपने भविष्य में कुछ निवेश करें, तो उसे कुछ समय के लिए गुप्त रखें। यदि आपने वह बात किसी को बताई, तो वह आपके आपके परिवार के सदस्यों में विवाद करवा सकती है।

मिथुन राशिफल 2022  

विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके धन कोष में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको अपने व्यापार की कुछ पुरानी डील के फाइनल होने से जो धन प्राप्त नहीं हुआ था, आज वह प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आपके धन कोष में भी वृद्धि होगी और आपके मन में उत्साह बढ़ेगा। आज आप अपनी माता जी व पिता जी के लिए कोई उपहार लेकर जा सकते हैं। आज के दिन नौकरी से जुड़े जातकों के लिए पद व प्रतिष्ठा दिलाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों का परीक्षा में किया गया प्रयास सार्थक होगा। यदि आज आप अपने किसी व्यापार के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।

कर्क राशिफल 2022 

विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपनी नौकरी में सतर्क होकर कार्य करना होगा, तभी वह आज अपने अधिकारियों की नजरों में ऊपर उठ पाएंगे अन्यथा उनको अपने अधिकारियों के सामने कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। परिवार में आप किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए कोई उत्तम अवसर आ सकता है, जिसे परिवार के वरिष्ठ सदस्य द्वारा भी मंजूरी दी जा सकती है। यदि आज आप साझेदारी में किसी व्यवसाय को करने का मन बना रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए, क्योंकि नहीं तो यह साझेदारी आपके लिए नुकसानदायक रह सकती है।

सिंह राशिफल 2022

विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज आप अपने व्यवसाय की दिशा में जिस भी कार्य को करने के लिए प्रयास करेंगे, उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। आज आपको कुछ मौसमी बीमारियां भी अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए आज आपको उससे बचने के लिए अपने खानपान पर भी नियंत्रण रखना होगा। परिवार में आज किसी कार्यक्रम की योजना बन सकती है। आज सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं। यदि आज आप किसी भूमि से संबंधित निवेश को करेंगे, तो वह अवश्य भविष्य में आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है।

कन्या राशिफल 2022

8 of 13
राशि
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए और दिनों से बेहतर रहेगा, उनके द्वारा किए गए प्रयासों से आज गति मिलेगी। शासन द्वारा भी आज आपको सम्मानित किए जाने जैसी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, लेकिन आज आपको भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना होगा। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा। साझेदारी में की गई कुछ योजनाएं आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएंगे।
तुला राशिफल 2022  

9 of 13
राशि
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए वैवाहिक जीवन के लिए सुखमय रहेगा। आज यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो ध्यान रहे, उसमें आपकी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने की आशंका बनी हुई है, इसलिए आपको आज सतर्क रहकर ही बाहर निकलना होगा, लेकिन आज आपको अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को संभाल पाएंगे, नहीं तो वह डगमगा सकती है। आज जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए कोई शुभ सूचना आएगी, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे।

वृश्चिक राशिफल 2022

10 of 13
राशि
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यमरूप से फलदायक रहेगा। आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको घर व नौकरी अथवा व्यवसाय में मान सम्मान दिलवाएगी,  लेकिन आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। यदि परिवार में कोई कलह की स्थिति उत्पन्न हो, तो व अपने क्रोध पर काबू बनाए रखना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी छोटी मोटी पार्टी को करने में व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आपने पहले किसी को कुछ धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।

धनु राशिफल 2022  

11 of 13
राशि
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। विद्यार्थी आज किसी भविष्य की रणनीति को बनाने में व्यस्त रहेंगे, जिसके लिए वह अपने सीनियर से भी मदद मांग सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक कार्य ना मिलने के कारण कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपने किसी नये बिजनेस को शुरू करने का सोचा है, तो उसके लिए अभी समय उत्तम नहीं है। आज आपके घर परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधी बात आगे बढ़ सकती है। आज आप अपने रात्रि का समय अपने माता पिता की सेवा करने में व्यस्त रहेंगे।

मकर राशिफल 2022 

12 of 13
राशि
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज यदि आपके परिवार में कोई कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसमें आप अपने क्रोध के कारण अपने परिवार के किसी सदस्य से भला बुरा भी बोल सकते हैं और बाद में उसके लिए आपको पछताना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कुछ उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। आज रात्रि का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर विचार विमर्श में व्यतीत करेंगे। आज व्यापार में भी आपको दबाव में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा।

कुंभ राशिफल 2022

विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपको मान व प्रतिष्ठा दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने लंबे समय से अटके हुए कार्यों को पूरा ना होने के कारण परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप अपने भाइयों से भी मदद मांग सकते हैं, लेकिन आज आपको भागदौड़ अधिक होने के कारण सायंकाल के समय सिर दर्द, बुखार, थकान आदि अनुभव होगा। संतान को आज नौकरी में कोई प्रमोशन व वेतन वृद्धि जैसी शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिसके कारण आप भी प्रसन्न होंगे।

मीन राशिफल 2022

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें