नए साल के शुभारंभ में अब बहुत ही कम दिन है। साल 2025 में कई प्रमुख ग्रहों का गोचर देखने को मिलेगा। जिसमें तीन प्रमुख ग्रह शनि, गुरु और राहु-केतु खास तौर पर सभी 12 राशियों के जीवन पर अपना प्रभाव डालेंगे। इसके अलावा साल 2025 के शुरुआत में ही सूर्य-शनि दो प्रमुख ग्रहों की युति देखने को मिलेगी। साल 2025 के शुरुआत में इन दोनों ग्रहों की युति कुंभ राशि में होगी। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्यदेव को ऊर्जा, आत्मा, पिता और मान-सम्मान का कारक माना जाता है वहीं शनिदेव को न्याय और कर्म का कारक माना जाता है। इसके अलावा धार्मिक कथाओं में सूर्य और शनि का संबंध पिता-पुत्र का है। लेकिन पिता और पुत्र के बीच का संबंध अच्छा नहीं माना गया है। वैदिक ज्योतिष में सूर्य और शनि दोनों एक-दूसरे के शत्रु माने जाते हैं।
सूर्य और शनि जब भी एक दूसरे के आमने-सामने आते हैं तो इसका शुभ और अशुभ दोनों ही तरह का प्रभाव देखने को मिलता है। साल 2025 के शुरुआत में सूर्य-शनि की युति से कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। इन राशियों के जातकों को अचानक धन का फायदा और करियर-कारोबार में अच्छा मुकाम हासिल करने के योग बनेंगे। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।