फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aarthik Rashifal 2025: धन और निवेश के मामले में कैसा रहेगा साल 2025? जानें सभी 12 राशियों का आर्थिक राशिफल

Wed, 01 Jan 2025 01:35 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Finance Horoscope 2025: ज्योतिष शास्त्र अनुसार 2025 मेष राशि के लोगों के आर्थिक मामलों के लिए उत्तम रहेगा। नौकरी और बिजनेस में आपकी स्थिति मजबूत होगी। धन की कोई कमी नहीं रहेगी। वहीं वृषभ राशि वालों के लिए फरवरी से अप्रैल तक का समय बेहतर है।
विज्ञापन
1 of 13
साल 2025 में कैसा रहेगा आपके लिए आर्थिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Arthik Rashifal 2025 In Hindi: साल 2024 समाप्त होने को है और जल्द ही नया साल आरंभ हो जाएगा।  नए साल के शुरू होने के साथ-साथ ग्रह नक्षत्र भी बदल रहे हैं।  सभी 12 राशियों के जातकों पर इसका अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा। आने वाले साल में गुरु, बृहस्पति, शनि, राहु और केतु की भी राशि बदलने वाली है। इसका प्रभाव पूरी दुनिया में सभी 12 राशि के जातकों पर अलग-अलग पड़ने वाला है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार 2025 मेष राशि के लोगों के आर्थिक मामलों के लिए उत्तम रहेगा। नौकरी और बिजनेस में आपकी स्थिति मजबूत होगी। धन की कोई कमी नहीं रहेगी। वहीं वृषभ राशि वालों के लिए फरवरी से अप्रैल तक का समय बेहतर है। मिथुन राशि वालों को नौकरी में मई के बाद प्रमोशन हो सकता जिससे धन वृद्धि होगी। तुला राशि के बैंकिंग, कोचिंग, रियल स्टेट, होटल व आईटी से जुड़े लोग इस वर्ष खूब पैसा कमाएंगे। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी साल 2025 में। 
 
जानें अपना वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
 

Rahu Gochar 2025: साल 2025 में राहु का राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव?

Ketu Gochar: साल 2025 में केतु बदलेंगे चाल और करेंगे बड़ा राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Yearly Horoscope 2025: नए साल 2025 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नववर्ष

विज्ञापन

2 of 13
साल 2025 में कैसा रहेगा आपके लिए आर्थिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष आर्थिक राशिफल 2025
मेष राशिफल के जातक के लिए साल 2025 की शुरुआत आर्थिक दृष्टि से बढ़िया रहेगी। द्वितीय स्थान पर गुरु ग्रह के गोचरीय प्रभाव से आपके धनागम में निरंतरता बनी रहेगी। आप इच्छित बचत करके आर्थिक स्थिति को और मजबूत बना सकते हैं। मई के पश्चात जब देवगुरु बृहस्पति का गोचर राशि से तीसरे भाव पर होगा उसे समय पर आर्थिक मामलों में भाग्य का सहयोग मिलेगा। राहु और केतु का गोचर भी आपके लिए वर्ष के मध्य से लाभदायक हो जाएगा। जब राहु का गोचर कुंभ राशि पर होगा तो आकस्मिक धन लाभ की कई संभावनाएं इस वर्ष आपके लिए बनेंगी।
विज्ञापन

3 of 13
साल 2025 में कैसा रहेगा आपके लिए आर्थिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृषभ आर्थिक राशिफल 2025
आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष वृषभ राशि के जातकों के लिए अत्यधिक अनुकूल रहेगा। वर्ष के आरंभ में व्यापारिक अनुकूलता के कारण धनागम में वृद्धि होगी। एकादश स्थान के राहु वर्ष के मध्य तक अचानक धन लाभ करते रहेंगे।  वर्ष के मध्य के पश्चात एकादश भाव के शनि आपको आर्थिक लाभ देते रहेंगे। आपको बड़े भाइयों से लाभ प्राप्त होता रहेगा और रुके हुए पैसे जो काफी लंबे समय से जिनके लिए आप प्रयासरत थे वह आपको इस वर्ष मिलेंगे। वर्ष के मध्य के बाद गुरु के गोचरीय प्रभाव के कारण आप बचत करने में भी सफल रहेंगे।

4 of 13
साल 2025 में कैसा रहेगा आपके लिए आर्थिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन आर्थिक राशिफल 2025
मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष मिला-जुला रहेगा। वर्ष आरंभ में द्वादश स्थान के गुरु धनागम में रुकावट उत्पन्न करेंगे जिससे आर्थिक उन्नति में कमी हो सकती है। इस समय के अंतराल में निवेश न करें नहीं तो लाभ की उम्मीद बहुत कम होगी। वर्ष के मध्य के पश्चात गुरु का गोचर आपकी राशि पर होगा इसलिए तब आर्थिक स्थिति में विशेष रूप से सुधार देखने को मिलेगा। दशम स्थान के शनि अप्रैल के महीने से आपके लिए आमदनी के नए स्रोत उत्पन्न करेंगे। वर्ष के मध्य तक राहु का गोचर दशम भाव पर होगा पांचवी दृष्टि से राहु आपके द्वितीय भाव को देखेंगे इसलिए धन संचय करने में वर्ष के मध्य तक कठिनाइयों का अनुभव करेंगे। वर्ष मध्य के पश्चात जब राहु का गोचर नवम भाव पर और शनि का गोचर दशम भाव पर होगा धन संचय की स्थितियां बनेगी कुछ अचल संपत्ति प्राप्ति के भी योग इस वर्ष बनेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
साल 2025 में कैसा रहेगा आपके लिए आर्थिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क आर्थिक राशिफल 2025
कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ उत्तम रहेगा। धनागम में निरंतरता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में आपके भाइयों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। वर्ष के मध्य तक एकादश स्थान के गुरु आपके लिए लाभ के कुछ नए अवसर बनाते रहेंगे। फरवरी में देवगुरु बृहस्पति का मार्गी होना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वर्ष मध्य के पश्चात आपकी राशि से 12वीं भाव में गुरु ग्रह का गोचर धन के निवेश के मामले में विशेष रूप से सावधानी बरतने का संकेत करता है। अष्टम भाव में राहु का गोचर और नवम भाव में शनि का गोचर वर्ष के मध्य के पश्चात आर्थिक रूप से जोखिम उठाने के मामलों में सावधानी बरतने का भी संकेत करता है।
विज्ञापन

6 of 13
साल 2025 में कैसा रहेगा आपके लिए आर्थिक राशिफल - फोटो : daily rashifal
सिंह आर्थिक राशिफल 2025
आर्थिक दृष्टिकोण से इस वर्ष द्वितीय एवं चतुर्थ स्थान पर गुरु के दृष्टि प्रभाव से सिंह राशि के जातकों को भूमि भवन वाहन इत्यादि वस्तुओं की प्राप्ति होगी। धनागम होता रहेगा परंतु अपने भौतिक सुख सुविधाओं पर आप अधिक खर्च करेंगे। वर्ष के मध्य के पश्चात देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से एकादश भाव पर होगा वहां पर यह संकेत मिलता है कि आमदनी के कुछ नए स्रोत वर्ष के मध्य के पश्चात आपको मिलेंगे। शनि का गोचर राशि से अष्टम भाव में होने से कुछ आकस्मिक धन लाभ की संभावनाएं बनेंगी। किंतु शनि की ढैया होने के कारण कोई भी निवेश वर्ष के मध्य के पश्चात बहुत सोच समझकर करें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि का सामना आपको करना पड़ेगा।
विज्ञापन

7 of 13
साल 2025 में कैसा रहेगा आपके लिए आर्थिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कन्या आर्थिक राशिफल 2025
कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष उत्तम फलदायक रहेगा। व्यापारिक अनुकूलता होने के कारण इच्छित बचत करने में सफल रहेंगे। वर्ष के आरंभ में आप अपने भौतिक सुख सुविधाओं पर भी खर्च करेंगे। वर्ष के मध्य के पश्चात देव गुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से दशम भाव पर होगा यह स्थिति आपके लिए निश्चित रूप से लाभदायक होगी। देवगुरु बृहस्पति जहां संचित धन में वृद्धि करेंगे वहीं आपके जीवन में भौतिक सुख सुविधाओं के साधनों में भी वृद्धि करेंगे यदि आप वाहन या मकान लेने के इच्छुक हैं तो इस वर्ष आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।

8 of 13
साल 2025 में कैसा रहेगा आपके लिए आर्थिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला आर्थिक राशिफल 2025
आर्थिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ तुला राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। द्वितीय स्थान पर गुरु एवं शनि ग्रह के संयुक्त दृष्टि प्रभाव से आप आर्थिक बचत करने में सफल रहेंगे। रत्न आभूषण इत्यादि का भी लाभ प्राप्त होगा। अचल संपत्ति के साथ-साथ वाहनादि का सुख इस वर्ष प्राप्त होगा। वर्ष के मध्य के पश्चात देव गुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होगा इसलिए आर्थिक मामलों में यह स्थिति आपके लिए और ज्यादा अनुकूल रहेगी। शनि का गोचर मार्च से आपके छठे भाव पर होगा इसलिए अगर कहीं पर कोई धन काफी लंबे समय से रुका हुआ है या आपको नहीं मिल पा रहा है तो वह मिलने की आशा इस वर्ष बनेगी।

9 of 13
साल 2025 में कैसा रहेगा आपके लिए आर्थिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक आर्थिक राशिफल 2025
आर्थिक दृष्टि से वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वर्ष का प्रारंभ उत्तम रहेगा। एकादश एवं द्वितीय स्थान पर गुरु के दृष्टि प्रभाव से आपके धनागम में निरंतरता बनी रहेगी। और आप इच्छित बचत करने में सफल रहेंगे। आप निष्ठा के साथ धनार्जन में लगे रहेंगे और आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में आपको पत्नी एवं बड़े भाई का सहयोग भी प्राप्त होगा। 29 मार्च के पश्चात शनि का गोचर आपकी पंचम भाव पर होगा और शनि की दृष्टि आपके एकादश भाव पर होगी आमदनी की स्थितियां पहले से कुछ बेहतर होती नजर आ रही हैं। राहु और केतु का गोचर वर्ष के मध्य तक आमदनी के कुछ नए स्रोत बने का भी संकेत दे रहा है। वर्ष मध्य के बाद देवगुरु बृहस्पति का गोचर अष्टम भाव में होने की वजह से कुछ विदेश से भी लाभ की उम्मीद आप इस वर्ष कर सकते हैं।

10 of 13
साल 2025 में कैसा रहेगा आपके लिए आर्थिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
धनु आर्थिक राशिफल 2025
वर्ष के आरंभ में व्यापारिक अनुकूलता नहीं होने के कारण धनु राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी। मई के बाद एकादश स्थान पर गुरु ग्रह के दृष्टि प्रभाव से धनागम में वृद्धि होगी। आप बचत कर आर्थिक स्थिति को सुधारने  में सफल रहेंगे। पैतृक संपत्ति से भी कुछ लाभ की संभावना इस वर्ष बनेगी और आर्थिक रूप से आपको इससे लाभ होगा।

11 of 13
साल 2025 में कैसा रहेगा आपके लिए आर्थिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मकर आर्थिक राशिफल 2025
मकर राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष बहुत अच्छा नहीं रहेगा। वर्ष के आरंभ में एकादश स्थान में गुरु की दृष्टि प्रभाव से धनागम में निरंतरता बनी रहेगी। परंतु द्वितीय स्थान के शनि के कारण आप इच्छित बचत नहीं कर पाएंगे। वर्ष के मध्य के पश्चात द्वितीय स्थान में राहु के गोचर के कारण भी आपके संचित धन में कमी का संकेत मिलता है। राशि से छठे भाव में गुरु का गोचर वर्ष के मध्य के पश्चात होगा इसलिए कुछ बाहरी लाभ की संभावनाएं इस वर्ष बनेंगी। शनि का गोचर 29 मार्च के पक्ष तृतीय भाव पर होगा इसलिए पिछले पिछले कुछ समय से जो अनावश्यक खर्च आपको परेशान किए थे उनसे आपको कुछ राहत इस वर्ष मिल जाएगी।

12 of 13
साल 2025 में कैसा रहेगा आपके लिए आर्थिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ आर्थिक राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से साल 2025 की शुरुआत अनुकूल नहीं रहेगी। द्वितीय स्थान के राहु आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनाए रखेंगे। इसके फलस्वरूप आप बचत नहीं कर पाएंगे।आर्थिक निर्णय लेने से पहले उसे क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य ले लें।वर्ष के मध्य के पश्चात आर्थिक मामलों में सफलता मिलने की संभावना बनेगी। देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से पंचम भाव पर होगा और उनकी दृष्टि एकादश भाव पर होने से आमदनी के कुछ नए अवसर आपको मिलेंगे। वर्ष मध्य के बाद राहु का गोचर राशि में होने से निवेश करने में सावधानी आपको बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

13 of 13
साल 2025 में कैसा रहेगा आपके लिए आर्थिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मीन आर्थिक राशिफल 2025
मीन राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा। वर्ष के आरंभ में एकादश स्थान पर राशि स्वामी गुरु के दृष्टि प्रभाव से धनागम में निरंतरता बनी रहेगी। परंतु शनि एवं राहु ग्रह का गोचर प्रतिकूल होने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति विशेष अच्छी नहीं रहेगी। वर्ष के मध्य के पश्चात राहु का गोचर द्वादश भाव में होने से आर्थिक स्थिति में कुछ हानि की संभावनाएं भी दिखाई देती हैं।  इस वर्ष जोखिम वाले निवेश बहुत सोच समझकर करें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि की संभावनाएं ज्यादा होंगी। देवगुरु बृहस्पति का गोचर वर्ष के मध्य के पश्चात आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर होगा। इसलिए पैतृक संपत्ति को लेकर कोई आर्थिक विवाद चल रहा है वो सुकजता नजर आएगा। वर्ष के मध्य में मकान और वाहन लेने की मनोकामना पूरी हो सकती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें