फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 08 January: मेष, सिंह और मकर राशि वालों के लिए दिन रहेगा सफलता से भरा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 08 Jan 2025 10:45 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 08 जनवरी 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल- 08 जनवरी 2025 - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Rashifal 08 January: आज (08 जनवरी 2025) बुधवार का दिन है और भगवान बुध इस वार के देवता होते हैं। आज की तिथि पौष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज अश्विनी नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग रहेगा और चंद्रमा पूरे दिन मेष राशि में गोचर करेगा। आज बुधवार के दिन होने कारण कोई भी अभिजीत मुहूर्त नहीं होगा। वहीं आज राहुकाल की बात करें तो दोपहर 12 बजकर 27  मिनट से लेकर 01 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।  वैदिक ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज के दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal) में कुछ राशि वालों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती। अधूरे कार्य पूरे हो सकते है। पहले के मुकाबले आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। वहीं कुछ को धन संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। लाभ में कमी और भागदौड़ ज्यादा हो सकती है। आज के राशिफल में सभी राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा?  आचार्य मानस शर्मा बता रहे हें चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

 

विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा लाभ लेकर आएगा। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आपके काम में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही हैं। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी मिलने से घर से दूर जाना पड़ सकता है। आपको अपने पारिवारिक मामलों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज कामों में आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज के दिन आपको किसी प्रकार के जोखिम को लेने से बचना होगा। पिताजी की सेहत की आपको चिंता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलने से कठिनाईयां आएंगी। आपको अपने खर्चों को लेकर टेंशन बनी रहेगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन उधार लेने से बचना होगा। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच से कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। काम को लेकर यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आप अपने बिजनेस को विदेशों तक ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। नौकरी का आपको कोई ऑफर आ सकता है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपकी कार्यकुशलता को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ पर ध्यान नहीं देंगे। यदि परिवार के सदस्यों में कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो आप उसे मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। आप शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। किसी काम को लेकर आप अति उत्साहित होंगे, तो इससे आपके काम बिगड़ सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी कार्य कुशलता से कोई नया पद मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। बिजनेस में आप किसी के साथ पार्टनरशिप ना करें। आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें, क्योंकि आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने कामों को पूरा करने में काफी मेहनत करनी होगी। किसी से आप आज अपने कामों को लेकर कोई सलाह ना लें। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को कोई नुकसान हो सकता है। आप किसी नई प्रॉपर्टी की डील को फाइनल कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। माताजी की सेहत में कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती हैं। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। कुछ नए संपर्क से आपको जोड़ने का आपको मौका मिलेगा। बिजनेस में डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है, जिससे आपको खुशी होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप अपने खर्चों को लेकर थोड़ा ध्यान दें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। जो लोग बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें प्रमोशन मिल सकता है। आपको किसी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। नौकरी में आपको मन मुताबिक काम ना मिलने से थोड़ी टेंशन अवश्य रहेगी। कुछ विरोधी आपके कामों में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे। संपत्ति को लेकर कोई लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना है।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने किसी करीबी से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। संतान को किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिल बैठकर कुछ पुरानी बातों को लेकर बातचीत करेंगे। आपको किसी मामले को धैर्य और साहस से निपटाने की आवश्यकता है, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपके मन में किसी बात को लेकर कलह बनी रहेगी। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आपने कार्यक्षेत्र में कोई परिवर्तन किया, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपका पूजा-पाठ में खूब मन लगेगा। आपको किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई में कुछ ढील दे सकते हैं।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। जीवनसाथी से यदि आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी, वह भी दूर होगी और आप उन्हे कहीं घूमाने लेकर जा सकते हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। किसी नए काम में आप अपने पिताजी की राय से आगे बढ़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपनी आय और व्यय में तालमेल बनकर चले, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, जिसके बाद आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, क्योंकि आपका बिजनेस भी पहले से बेहतर रहेगा। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन संतान की कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है, जिस पर आपको लापरवाही बिल्कुल नहीं दिखानी है। कोई काम करने में यदि आपको समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है।
 
जानें अपना वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 

Gajlaxmi Rajyog 2025: नए साल में जल्द बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, इन तीन राशियों पर होगी विशेष कृपा

 Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर इन चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिल सकते हैं मनचाहे परिणाम

Budhaditya Rajyog 2025: जनवरी में बनेगा बुधादित्य योग, इन तीन राशियों के चमकेंगे भाग्य

Shani Gochar 2025: कब होगा शनि का मीन राशि में गोचर और किन राशियों पर शुरू होगी साढ़ेसाती ?


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें