फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top news of UP: 2022 में भाजपा सरकार बनवा कर डबल इंजन की सरकार का लाभ लें, योगी बोले- तालिबान समर्थकों से सावधान रहें

Sun, 14 Nov 2021 06:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि बीते साढ़े चार साल में यूपी विकास के रास्ते पर बढ़ा है। 2022 में भाजपा की सरकार बनवा कर डबल इंजन की सरकार का लाभ लें। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लखनऊ में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 के चुनाव में भाजपा की सरकार बनवा कर डबल इंजन सरकार का लाभ लें। बीते साढ़े चार साल में प्रदेश विकास के रास्ते पर आया है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सामाजिक सम्मेलन में कहा कि भारत में अब भी कई लोग तालिबान के समर्थक हैं। उनसे सावधान रहें। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


यूपी चुनाव 2022: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बोले- एक बार फिर योगी सरकार बनवा कर डबल इंजन सरकार का फायदा लें
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि वैश्य समाज का व्यक्ति खुद से ज्यादा अपने समाज और राष्ट्र की चिंता करता है। समाजसेवा के कार्य में भी वैश्य समाज का बड़ा योगदान है। समाज निर्माण में वैश्य समाज की बड़ी भूमिका है। वैश्य समाज के लोग विश्व के कोने-कोने में व्यापार के साथ धर्म व संस्कृति की रक्षा में बड़ा योगदान देते हैं। मन्दिर निर्माण और रामलीला सहित सभी धार्मिक आयोजनों में वैश्य समाज का योगदान रहता है। धर्म की रक्षा की चिंता वैश्य समाज हमेशा करता है। पढ़ें पूरी खबर 

सामाजिक सम्मेलन: मुख्यमंत्री योगी बोले, तालिबान का समर्थन करने वालों से सावधान रहने की जरूरत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक सामाजिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 20 वर्ष पहले अफगानिस्तान में तालिबानियों ने बुद्व की प्रतिमा को तोप लगाकर उड़ा दिया था, क्योंकि वो भारत की आत्मा को ठेस पहुंचाना चाहते थे लेकिन वो भूल गए थे कि क्रिया की प्रतिक्रिया होती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- भारत के दबाव के कारण पाक कह रहा आतंक को प्रश्रय न देने की बात
देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत से 1971 और फिर 1999 में कारगिल युद्घ में हार का सामना करने के बाद अब पाकिस्तान को आतंकियों को प्रश्रय देना बंद करना पड़ेगा। यह भारत का दबाव ही है जिसके कारण पाकिस्तान कह रहा है कि अब वह आतंकवाद को प्रश्रय नहीं देगा। वह रविवार को लखनऊ में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के रजत जयंती समारोह में बोल रहे थे। पढ़ें पूरी खबर

मायावती से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी, बसपा सुप्रीमो की मां के निधन पर जताया शोक
कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचीं और उनकी मां के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त कीं। बता दें कि शनिवार को मायावती की मां रामरती का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। वह 92 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। पढ़ें पूरी खबर

Vehicle Registration: नई गाड़ियों का ‘बीएच’ सीरीज में पंजीकरण शुरू, दूसरे राज्य में नहीं लेना पड़ेगा नया नंबर
‘वन नेशन, वन नंबर’ के तहत उत्तर प्रदेश में नई गाड़ियों के लिए ‘भारत सीरीज’ (बीएच) में पंजीकरण करने की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। जिस गाड़ी का पंजीकरण भारत सीरीज में होगा, वह देश के किसी भी राज्य में बिना रोक-टोक फर्राटा भर सकेगी। हालांकि भारत सीरीज में नये वाहन का पंजीकरण अनिवार्य नहीं, बल्कि ऐच्छिक होगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें