फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:20 PM, 22-Oct-2025

MP News: दृष्टिबाधितों को न्यायिक सेवा में मिलेगा आरक्षण, हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट में पेश की जानकारी

सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को न्यायिक सेवा में दृष्टिबाधित व्यक्तियों को आरक्षण देने के आदेश के पालन हेतु चार माह का समय दिया। कोर्ट ने कहा कि दृष्टिबाधित उम्मीदवार न्यायिक सेवा के लिए अनुपयुक्त नहीं हैं और उन्हें चयन प्रक्रिया में भाग लेने का पूरा अधिकार है। और पढ़ें

11:12 PM, 22-Oct-2025

Kanpur: कार खंभे से टकराई, सिर बाहर निकालकर बैठे युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Kanpur News: सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। मां की बीमारी का बहाना बनाकर कर्मचारी पानी प्लांट मालिक की कार ले गया था। और पढ़ें

11:11 PM, 22-Oct-2025

MP News: प्रदेश के 23.81 लाख से अधिक किसानों को 1802 करोड़, CM बोले- राहत राशि देने में कोई कमी नहीं करेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अतिवृष्टि, बाढ़, पीला मोजैक और कीट व्याधि से प्रभावित किसानों को संबल देने में सरकार ने कोई कमी नहीं रखी है। अब तक प्रदेश के 23.81 लाख किसानों को लगभग 1802 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की जा चुकी है। और पढ़ें

विज्ञापन
11:09 PM, 22-Oct-2025

Sidhi News: गोवर्धन पूजा में नहीं बुलाया तो पड़ोसी हुए आगबबूला, सिर में टांगी घोंपकर युवक की हत्या

सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के रिमारी गांव में मंगलवार की रात गोवर्धन पूजा को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो बहनों के बीच अकेले भाई सूरज मिश्रा (27 वर्ष) की टांगी मारकर हत्या कर दी गई। और पढ़ें

10:54 PM, 22-Oct-2025

Kanpur: पुराने मकान में गैस सिलिंडर फटा, आईं दरारें, बाल-बाल बचा परिवार

पुराने मकान में गैस सिलिंडर फटने से हड़कंप मच गया। दीवार, गेट व खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के वक्त परिवार दूसरे कमरे में सो रहा था। और पढ़ें

विज्ञापन
10:54 PM, 22-Oct-2025

Neemuch News: शराब के नशे में धुत युवक का जिला अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़ और डॉक्टर-नर्स के साथ की गाली गलौज

Last night, a drunk young man created a ruckus at the Neemuch District Hospital. He vandalized the hospital and even abused the doctors and nurses present there. और पढ़ें

10:48 PM, 22-Oct-2025

Morena News: 250 CCTV कैमरे खंगालकर ढूंढ निकाले दिनदहाड़े डकैती के सात आरोपी, गिरफ्तार कर 20 लाख का माल बरामद

स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के मुड़ियाखेड़ा गांव में 15 अक्टूबर को हुई मावा व्यापारी के घर डकैती की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।इस बड़ी वारदात में शामिल दस में से सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पढ़ें

10:39 PM, 22-Oct-2025

Himachal News: मेडिकल कालेजों और एम्स चम्याणा को मिले 53 डॉक्टर, जानें विस्तार से

हिमाचल प्रदेश सरकार ने एम्स चम्याणा सहित मेडिकल कॉलेजों के लिए 53 नए डाॅक्टर दिए हैं। इन डॉक्टरों को सप्ताह के भीतर अपनी ज्वाइनिंग करने के आदेश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

10:38 PM, 22-Oct-2025

Anuppur News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, परिजनों ने राज्य मार्ग को किया जाम

रामनगर थाना क्षेत्र के सेमरा के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार सोनू सिंह पाव (24) की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने आधे घंटे तक सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की। पुलिस ने समझाइश देकर जाम खत्म कराया और आरोपी चालक पर मामला दर्ज किया। और पढ़ें

10:33 PM, 22-Oct-2025

Shahdol News: हादसे में युवक की मौत के बाद हंगामा, सड़क पर शव रख लोगों ने किया चक्काजाम, वाहन में की तोड़फोड़

बुढार थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव में चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक अशोक बैगा की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम किया और मुआवजा व आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। और पढ़ें

10:27 PM, 22-Oct-2025

खाद पर हाहाकार: चौथे दिन भी रात भर लाइन लगने के बावजूद नहीं मिला डीएपी, गुस्साए किसानों ने किया चक्काजाम

बुधवार को भी दूर दराज के क्षेत्रों से आये किसान एक एक बोरी खाद लेने के लिए जद्दोजहद करते दिखे । हालांकि इस दौरान उनका सब्र जवाब दे गया, जिसके बाद उन्होंने खाद विपणन केंद्र पर खाद को लेकर चक्काजाम कर दिया । और पढ़ें

10:12 PM, 22-Oct-2025

Ratlam News: छठ पूजा के लिए चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन, जानें किन स्टेशनों के मुसाफिरों को मिलेगा इसका फायदा

छठ पूजा पर अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे 23 से 27 अक्टूबर तक रतलाम मंडल से होकर अंकलेश्वर-समस्तीपुर और उधना-समस्तीपुर के बीच दो जोड़ी अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें वडोदरा, दाहोद, रतलाम, उज्जैन, मक्सी सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी। और पढ़ें

10:10 PM, 22-Oct-2025

Meerut: पार्किंग के विवाद में नेता ने व्यापारी से सड़क पर रगड़वाई नाक, भाजपा ने की कार्रवाई

Meerut: पार्किंग के विवाद में नेता ने व्यापारी से सड़क पर रगड़वाई नाक, भाजपा ने की कार्रवाई और पढ़ें

09:52 PM, 22-Oct-2025

Omkareshwar: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के भिड़े मास्टर ने किए ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन, लिया आशीर्वाद

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के भिड़े मास्टर यानी मंदार चंदवादकर ने परिवार संग ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। पूजा के बाद मोरटक्का के ढाबे पर भोजन कर प्रशंसकों से मुलाकात की और सेल्फी ली। उन्होंने भोजन की सराहना की और बाद में परिवार सहित इंदौर रवाना हुए। और पढ़ें

09:47 PM, 22-Oct-2025

दीपावली पर बुंदेलखंड को मिला वंदे भारत का तोहफा, खजुराहो–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की समय-सारिणी जारी

बुंदेलखंड के लिए फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्यार दिखाया है। दिवाली पर वंदे भारत का उपहार दिया हैं। इस नई सौगात से खजुराहो से वाराणसी तक की यात्रा आसान होगी।   यह ट्रेन धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ेगी, जिससे क्षेत्र का विकास तेज होगा।  और पढ़ें

09:41 PM, 22-Oct-2025

Balaghat News: काम नहीं करने पर डांटा तो बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला, हत्या के बाद घर से भागा

मलाजखंड थाना क्षेत्र के भड़गांव गांव में बेटे ने काम नहीं करने पर डांट खाने से नाराज होकर बांस के डंडे से पिता की हत्या कर दी। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की तलाश जारी है। और पढ़ें

09:11 PM, 22-Oct-2025

Aligarh News: होटल के कमरे में बेहोश मिला व्यापारी, मुंह से निकल रहा झााग, मचा हड़कंप, स्टाफ के होश उड़े

मुरादाबाद का व्यापारी मो. अली व्यापारिक सिलसिले में अलीगढ़ आया था। वह होटल इंडिया के कमरे में ठहरा हुआ था। देर रात अचानक से होटल स्टाफ की नजर कमरे में बेहोश पड़े मो. अली पर गई। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे।
  और पढ़ें

09:09 PM, 22-Oct-2025

Kanpur: युवक ने पिटाई से आहत होकर फंदा लगाया, पीटने का वीडियो वायरल

युवक ने पिटाई से आहत होकर फंदा लगाकर जान दे दी। मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है। पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है।  और पढ़ें

09:07 PM, 22-Oct-2025

UP : लापरवाही ने फीकी की कई घरों की खुशियां, अस्पतालों में दिवाली की रात पहुंचे कई मरीज; जानें वजह

बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि दिवाली की रात 67 मरीज इमरजेंसी में लाए गए, जिनमें से 49 लोग पटाखे या सड़क हादसे के शिकार थे। और पढ़ें

08:57 PM, 22-Oct-2025

Sirmour: सड़क किनारे खड़े टेंपो ट्रेवलर में लगी आग, जिंदा जला चालक; वाहन की मरम्मत के लिए जा रहा था मनीमाजरा

जिला सिरमौर में सनौरा-सोलन मार्ग पर सड़क किनारे खड़े टेंपो ट्रेवलर में अचानक आग लगने से चालक जिंदा जल गया। चालक वाहन को मरम्मत के लिए मनीमाजरा ले जा रहा था। रात होने पर वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया था और चालक वाहन के अंदर था। हालांकि चालक बाहर क्यों नहीं निकल पाया या वाहन के अंदर सोया हुआ था, यह अभी जांच का विषय है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

08:52 PM, 22-Oct-2025

Barwani News: लेडी हेल्थ ऑफिसर 301 फीट ऊंचे नर्मदा पुल से कूद कर दी जान, मंगलसूत्र नहीं मिलने से थे नाराज

बड़वानी के छोटी कसरावद क्षेत्र में बुधवार सुबह एक महिला स्वास्थ्य अधिकारी ने 301 फीट ऊंचे नर्मदा पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह पति से विवाद के बाद घर से निकली थीं। एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला, पुलिस जांच में जुटी है। और पढ़ें

08:49 PM, 22-Oct-2025

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा, महिलाओं की सुविधा पर रहेगा खास ध्यान

मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल में छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया और सूर्य कुंडों की साफ-सफाई व सुविधाओं बेहतर करने के निर्देश दिए। गोवर्धन पूजा पर उन्होंने गौशाला में पूजन कर गौ-संवर्धन को सामाजिक जिम्मेदारी बताया।

और पढ़ें

08:47 PM, 22-Oct-2025

Lucknow : शराब पार्टी करते वक्त हुआ कुछ ऐसा...युवक का मुंह दबाया, फिर मार डाला

गेस्ट हाउस के बाहर बाइक खड़ी थी। परिजन जब गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में पहुंचे तो अरुण अचेत हालत में पड़े मिले। और पढ़ें

08:36 PM, 22-Oct-2025

UP : दिवाली बाद लौटने वालों को तत्काल ने दिया धोखा, सीटें 10500...वेटिंग में 58 हजार यात्री

लखनऊ मेल में थर्ड एसी का टिकट बुधवार सुबह बुक कराया, लेकिन पेमेंट से पूर्व ही सुस्त सर्वर की वजह से एप क्रैश हो गया और पढ़ें

08:32 PM, 22-Oct-2025

Meerut: पूरी हुई जनता की वर्षों पुरानी मांग, कुछ ही मिनटों में सिमटा आधे घंटे का रास्ता

Meerut: पूरी हुई जनता की वर्षों पुरानी मांग, कुछ ही मिनटों में सिमटा आधे घंटे का रास्ता और पढ़ें

08:26 PM, 22-Oct-2025

UPPSC : आयोग की साख पर फिर उठे सवाल, दावों के विपरीत पीसीएस प्री की उत्तर कुंजी पर आपत्ति

UPPSC News Today : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अफसरों के दावों के विपरीत प्रश्न एवं उनके जवाब को लेकर विवाद थमता नहीं दिख रहा। प्रतियोगियों को आयोग की ओर से जारी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा -2025 की उत्तर कुंजी पर भी आपत्ति है। और पढ़ें

08:16 PM, 22-Oct-2025

Shimla News: जातिसूचक शब्द कहने और धमकी देने के मामले में केस, जानें विस्तार से

शिमला के सुन्नी क्षेत्र में जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने और धमकाने के मामले में मामला दर्ज हो चुका है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

08:12 PM, 22-Oct-2025

MP News: महाकाल के गर्भगृह में भिड़े पुजारी और संत, गालीगलौज-हाथापाई से घबरा गए भक्त, जानिए क्या है विवाद

श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के सामने ही बुधवार को संतों और पुजारियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। शर्मनाक बात यह है कि इस दौरान अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही मंदिर प्रशासन समिति ने जांच करने का भरोसा दोनों पक्षों को दिया। और पढ़ें

08:08 PM, 22-Oct-2025

Indore: इंदौर से दिल्ली, मुंबई,यूपी, बिहार जाने वाली ट्रेनें पैक, अगले दस दिन तक कन्फर्म टिकट नहीं

अक्टूबर के पहले सप्ताह तक इंदौर से मुंबई के लिए खाली चलने वाली तेजस ट्रेन भी अब पूरी तरह पैक चल रही है।अंवतिका एक्सप्रेस के हर कोच में बुधवार को यात्रियों की भीड़ नजर आई। जो स्पेशल ट्रेनें रेलवे संचालित कर रहा है। वे भी पूरी तरह पैक जा रही है। और पढ़ें

07:56 PM, 22-Oct-2025

गोवर्धन पूजा पर विशेष: आधुनिकता की भेंट चढ़ रहे गोवंश, लगातार घट रही बैलों की संख्या

किसान अब आधुनिक हो गया है। फसल बोने के लिए,  खेतों की सफाई के लिए बक्खर, खलों में फसल की सफाई और अन्य कार्यों में बैलों का उपयोग बहुत कम हो गया है। अब पशुधन का रखरखाव और देखभाल महंगा हो गया है। साथ की कार्य में समय भी लगता है, इसलिए किसान ने खेती के कार्यों में मशीनों का उपयोग तेज कर दिया है। और पढ़ें

07:53 PM, 22-Oct-2025

SSC News : सब इंस्पेक्टर भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, के 5296 अभ्यर्थी सफल

सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए इस वर्ष की दीपावली बड़ी सौगात लेकर आई। कर्मचारी चयन आयोग ने सब इंस्पेक्टर भर्ती-2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें कुल 5296 अभ्यर्थी सफल घोषित किए हैं। और पढ़ें

07:48 PM, 22-Oct-2025

Himachal News: मूल्यांकन के लिए पहुंची एक विद्यार्थी की दो उत्तर पुस्तिकाएं, एचपीयू ने बिठाई जांच

एक विद्यार्थी की दो उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए पहुंचने के मामले में एचपीयू ने जांच शुरू कर दी है। मामला जून में आयोजित एमए अंग्रेजी परीक्षा से जुड़ा है। परीक्षा शाखा ने अक्तूबर में ऑनलाइन स्क्रीनिंग प्रक्रिया में एक अभ्यर्थी की दो उत्तरपुस्तिकाएं पकड़ीं। और पढ़ें

07:38 PM, 22-Oct-2025

हिमाचल प्रदेश: भाई दूज पर एचआरटीसी बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी महिलाएं, शुभ मुहूर्त भी जानें विस्तार से

भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व भाई दूज 23 अक्तूबर को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाया जाएगा। वहीं, भाई दूज पर हिमाचल की महिलाओं को एचआरटीसी बसों में फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

07:31 PM, 22-Oct-2025

MP News: 13 साल से शुरू होने का इंतजार कर रही 5 करोड़ की होम्योपैथी फार्मेसी बिल्डिंग, उपकरणों की खरीदी अटकी

भोपाल में 2012 से तैयार फार्मेसी बिल्डिंग आज भी काम शुरू होने का इंतजार कर रही है। यदि उपकरणों की खरीदी और इंस्टॉलेशन में तेजी लाई जाए, तो यह प्रोजेक्ट प्रदेश में होम्योपैथिक चिकित्सा को नई दिशा दे सकता है। प्रदेश को पहला सरकारी होम्योपैथी दवा उत्पादन केंद्र भी दिला सकता है। और पढ़ें

07:31 PM, 22-Oct-2025

Bhopal News: बोरे में मिली लाश की शिनाख्त हुई, उधारी के पैसों को लेकर हुई बुजुर्ग की हत्या

शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में सीने में चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान हैं। मृतक की गाड़ी भी शीबा पेट्रोल पंप पर ही खड़ी मिली है। और पढ़ें

07:13 PM, 22-Oct-2025

Himachal News: दुबई में नौकरी का मौका, हरोली में चालक के 100 पदों के लिए साक्षात्कार 27 को; मिलेगा इतना वेतन

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। साक्षात्कार 27 अक्तूबर सुबह 9 बजे हरोली के कौशल विकास केंद्र पालकवाह में होंगे। कितना मिलेगा वेतन जानें फटाफट... और पढ़ें

07:12 PM, 22-Oct-2025

UP: ऊर्जा निगमों में वर्टिकल व्यवस्था लागू करने को लेकर विरोध...उपभोक्ता परिषद पहुंचा नियामक आयोग

इस व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को शिकायतों के समाधान के लिए एक केंद्रीकृत प्रणाली पर निर्भर किया गया है, लेकिन यह पूरी तरह से विफल सिद्ध हो रही है। और पढ़ें

06:51 PM, 22-Oct-2025

Hamirpur: सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार, ड्यूटी पर चक्कर आने के बाद हुई थी मौत

Hamirpur: सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार, ड्यूटी पर चक्कर आने के बाद हुई थी मौत और पढ़ें

06:50 PM, 22-Oct-2025

भाजपा पर जमकर बरसे अखिलेश: बोले-सरकार की नाक के नीचे सिरप की आपूर्ति हो रही, मंत्रालय चुप क्यों?

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि जानलेवा सिरप कैसे खुलेआम बिक रहा है? और पढ़ें

06:44 PM, 22-Oct-2025

MP News: उमा भारती ने कहा झांसी से 2029 लोकसभा चुनाव झांसी से लडूंगी,गोपाष्टमी पर शुरू होगा गौ-संवर्धन अभियान

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती 2029 का लोकसभा चुनाव झांसी से लड़ेंगी। गोपाष्टमी पर वे गौ-संवर्धन अभियान शुरू करेंगी, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा।
  और पढ़ें

06:38 PM, 22-Oct-2025

Indore News: इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया मैच का रोमांच रहा फीका, नहीं मिले दर्शक

Indore News: इंदौर में आज विमेंस वर्ल्ड कप के तहत इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला गया। दोपहर 3 बजे से होलकर स्टेडियम में शुरू हुए इस मैच के लिए इंदौरियों में उत्साह नजर नहीं आया।  और पढ़ें

06:36 PM, 22-Oct-2025

UP : 'पीएम मित्र पार्क' में पांच हजार करोड़ का निवेश, 'टेक्सटाइल हब' बनाने की दिशा में होगा गेमचेंजर

यह महत्वाकांक्षी परियोजना कुल 1000 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही है, जिसमें 730 एकड़ भूमि लखनऊ जनपद और हरदोई जनपद की 270 एकड़ भूमि शामिल है। और पढ़ें

06:27 PM, 22-Oct-2025

Indore News: जज्बे को सलाम! MYH से बैन हुईं तो सड़क पर शुरू कर दी 'भूखों की सेवा', दिवाली पर भी नहीं रुके

Indore News: इस प्रतिबंध के बावजूद, सेवाभावी संस्थाओं का जज्बा कायम है और वे अब अस्पताल के बाहर मुख्य सड़क पर मरीजों के परिजनों व जरूरतमंदों को भोजन वितरित कर रही हैं। इन संस्थाओं ने दिवाली के दिन भी अपनी सेवा जारी रखी।
  और पढ़ें

06:26 PM, 22-Oct-2025

Indore News: इंदौर की गौशाला में मुख्यमंत्री ने की पूजा, बोले- जैविक खेती को बढ़ावा दें

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ माता तो मनुष्य के लिए मां के समान है। गौमाता जंगल में छोड़ दो तो वह प्राण छोड़ देगी, लेकिन अकेल नहीं रह पाएगी। गौवंश और मनुष्य वंश अलग नहीं हो सकता है। दोनो एक दूसरे पर निर्भर है।  और पढ़ें

06:18 PM, 22-Oct-2025

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

शिमला में बस में युवती के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें