फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 22 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 22-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:24 PM, 22-Jan-2025

Himachal: दो पंचायतों में स्कूटर और बाइक पर ढो दिया रेत-बजरी, आरटीआई में हुआ खुलासा

शिमला में हाल ही में चर्चित मामले के बाद सिरमौर में बाइक, स्कूटर और कारों में रेत-बजरी ढोने के आरोप लगे हैं। इसमें 50 लाख रुपये से अधिक के घोटाले की आशंका है। और पढ़ें

07:00 PM, 22-Jan-2025

Himachal: स्टेट बैंक बद्दी शाखा से 33 करोड़ की धोखाधड़ी, सीबीआई ने दर्ज किया केस

भारतीय स्टेट बैंक की बद्दी शाखा के सहायक महाप्रबंधक की शिकायत पर सीबीआई ने एंटी करप्शन ब्यूरो शिमला में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  और पढ़ें

06:28 PM, 22-Jan-2025

रामपुर बुशहर: तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, बॉक्सिंग खिलाड़ी और कोच गंभीर घायल

नोगली में नेशनल हाईवे-पांच पर सुबह कोच के साथ प्रैक्टिस कर घर लौट रही खेलो इंडिया खेलो राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित आशिका और उसके कोच पंकज को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। और पढ़ें

विज्ञापन
06:22 PM, 22-Jan-2025

एचपीयू शिमला: फरवरी में होंगी यूजी डिग्री पूरी करने, श्रेणी सुधार की परीक्षाएं

 स्नातक डिग्री कोर्स के सेमेस्टर सिस्टम में शैक्षणिक सत्र 2013-2017 के और 2017 के बाद के वार्षिक परीक्षा सिस्टम में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को डिग्री पूरी करने और श्रेणी सुधार को दिए गए मौके की परीक्षाएं करवाने की तैयारी कर ली है। और पढ़ें

06:00 PM, 22-Jan-2025

नेशनल गेम्स: 21 खेलों में पदकों के लिए दमखम दिखाएंगे हिमाचल के 224 खिलाड़ी

प्रदेश के 224 खिलाड़ी उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रतिनिधित्व करेंगे। यह खेलें 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आठ विभिन्न शहरों में होंगी। और पढ़ें

विज्ञापन
03:56 PM, 22-Jan-2025

आमने-सामने: हिमाचल और पंजाब में कहां से हो रही नशे की सप्लाई...कांग्रेस MLA और AAP ने बताया, शुरू हुआ वर्ड-वॉर

हिमाचल और पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर दोनों राज्य आमने-सामने हो गए हैं। हिमाचल कांग्रेस विधायक और पंजाब आप नेता ने नशे को लेकर एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है।दोनों राज्यों के नेताओं में वर्ड-वॉर छीड़ गई है।  और पढ़ें

03:26 PM, 22-Jan-2025

Himachal: सीएम सुक्खू ने अधिकारियों के साथ की बैठक, विकास परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विभागों के अंतर्गत चलाई जा रही योजनाओं और विभिन्न परियोजनाओं की धरातल पर स्थिति को जाना और विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। और पढ़ें

03:12 PM, 22-Jan-2025

Bilaspur: डीसी बिलासपुर और लाहाैल-स्पीति को लोकसभा चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार

उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने इस सम्मान को बिलासपुर वासियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह पुरस्कार जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।  और पढ़ें

03:00 PM, 22-Jan-2025

Himachal Weather: हिमाचल में 22 जनवरी तक सामान्य से 73 फीसदी कम बारिश दर्ज, जानें क्या है माैसम पूर्वानुमान

प्रदेश में 1 से 22 जनवरी 2025 के दाैरान सामान्य से 73 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज से राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है।  और पढ़ें

01:53 PM, 22-Jan-2025

Kangra: आईटीबीपी जवान संजय कुमार पंचतत्व में विलीन, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

आईटीबीपी जवान संजय कुमार (44) का अंतिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के साथ (मट्ट) पढियारखर में किया गया।  और पढ़ें

12:11 PM, 22-Jan-2025

Shimla: तीन अलग-अलग मामलों में 113.17 ग्राम चिट्टा बरामद, युवती सहित छह आरोपी गिरफ्तार

ढली पुलिस थान में दर्ज एक मामले में पुलिस ने 92.250 ग्राम चिट्टा के साथ पांच के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

11:45 AM, 22-Jan-2025

अमर उजाला यंग अचीवर अवॉर्ड्स: मिसाल पेश करने वाले प्रदेश के 41 युवाओं को कल नवाजेंगे राज्यपाल

अमर उजाला यंग अचीवर अवॉर्ड्स का आयोजन गुरुवार को शिमला में होगा। खलीनी स्थित होटल ईस्टबोर्न में होने वाले समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए हिमाचल के 41 युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।  और पढ़ें

11:33 AM, 22-Jan-2025

Bilaspur: शिमला-बिलासपुर फोरलेन में प्रस्तावित टनल निर्माण से पहले बोरिंग कार्य पूरा

एनएचएआई की टीम ने यहां पर 13 अलग-अलग जगहों पर बोरिंग करवाकर कुछ मिट्टी और पत्थर निकाले। बोरिंग से निकले मिट्टी और पत्थर मंगलवार को जांच के लिए एनएचएआई की प्रमाणित लैब में भेजे गए।  और पढ़ें

11:24 AM, 22-Jan-2025

Himachal: हाई डेंसिटी सेब बगीचा लगाने के लिए लाखों रुपये की मदद देगी सरकार, ऐसे करें आवेदन

 एमआईडीएच (एकीकृत बागवानी विकास मिशन) में बागवानों को एचडीपी (हाई डेंसिटी पौधरोपण) स्पोर्ट सिस्टम के साथ लगाने पर 5 से 7.50 लाख तक अनुदान मिलेगा।  और पढ़ें

11:08 AM, 22-Jan-2025

Kangra: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मठोली शिव मंदिर के पास नशा तस्कर से पकड़ी 105 ग्राम हेरोइन

एएसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स राजिंदर जायसवाल के नेतृत्व में एएसआई सुरेश कुमार, एसआई अजैब सिंह, हेड कांस्टेबल रॉकी, हेमराज और कांस्टेबल सुमित कुमार और अमित कश्यप की टीम ने मंगलवार देर रात जसूर मठोली में शिव मंदिर के पास नाका लगाकर एक नशा तस्कर से 105 ग्राम हेरोइन बरामद की।  और पढ़ें

10:26 AM, 22-Jan-2025

HP BJP President: कांग्रेस से आए नेताओं ने फंसाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुनाव में पेच, जानें पूरा मामला

अलग-अलग खेमों में वर्चस्व की जंग के चलते अभी तक दो मंडल अध्यक्षों पर भी सर्वसम्मति नहीं बनी है। भाजपा के सभी 17 जिलों के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं, लेकिन देहरा विधानसभा हलके के दो मंडल अध्यक्षों का चयन अभी तक नहीं हो पाया है।  और पढ़ें

10:15 AM, 22-Jan-2025

Mandi: थ्रिलर फिल्म में दिखेंगी मंडी की इशानी शर्मा, उत्तराखंड में होगी शूटिंग

 मंडी शहर से बारहवीं और चंडीगढ़ से बीटेक कर चुकी टेलीविजन अभिनेत्री इशानी शर्मा अब बॉलीवुड की एक मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आएंगी।  और पढ़ें

10:06 AM, 22-Jan-2025

Shimla Air Quality Index: बिगड़ रही शिमला की आबोहवा, 12 साल में 48 फीसदी बढ़ा एक्यूआई

हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्टों के अनुसार शिमला शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में पिछले कुछ वर्षों में वृद्धि हुई है।  और पढ़ें

05:00 AM, 22-Jan-2025

KCCB Loan Scam: युद्ध चंद बैंस से विजिलेंस कार्यालय में लगातार पूछताछ, आज फिर बुलाया; जानें पूरा मामला

20 करोड़ रुपये लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी युद्ध चंद बैंस से मंगलवार को भी पूछताछ हुई। वहीं, बुधवार को फिर 11 बजे बैंस को विजिलेंस कार्यालय शिमला बुलाया गया। और पढ़ें

05:00 AM, 22-Jan-2025

Himachal Pradesh University Shimla: पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी, सरकार ने बिठाई जांच

एचपीयू शिमला के यूआईटी में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी के आरोप लगे हैं। शिकायत पर सरकार ने मामले में जांच के आदेश जारी किए हैं। और पढ़ें

05:00 AM, 22-Jan-2025

Manav Bharti University: ईडी जांच में खुलासा, नियमों के विपरीत हुई मानव भारती विश्वविद्यालय की स्थापना

मानव भारती विश्वविद्यालय की स्थापना हिमाचल प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम (विनियामक आयोग) के मानकों, नियमों के विपरीत हुई थी। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

05:00 AM, 22-Jan-2025

ठियोग पेयजल घोटाला: FIR करने को विधि विभाग की रिपोर्ट का इंतजार, विजिलेंस ने 90 लोगों के बयान किए हैं दर्ज

ठियोग विधानसभा क्षेत्र में टैंकरों से पानी की आपूर्ति में करोड़ों के गड़बड़झाले में सरकार को विधि विभाग की रिपोर्ट का इंतजार है। मामले में जल शक्ति विभाग के इंजीनियर, कर्मचारी, ठेकेदार सहित 90 स्थानीय लोगों के बयान दर्ज हैं। और पढ़ें

05:00 AM, 22-Jan-2025

Himachal News: राज्य सहकारी बैंक गड़बड़झाले में विजिलेंस ने की कार्रवाई, अफसरों ने बताया बैंक के खिलाफ साजिश

राज्य सहकारी बैंक में गड़बड़झाले के आरोप में विजिलेंस ने बैंक के निदेशकों और अधिकारियों से लंबी पूछताछ की। वहीं, बैंक में तैनात अधिकारियों का कहना है कि बैंक भर्ती में कोई भी गड़बड़झाला नहीं हुआ है। यह बैंक के खिलाफ साजिश है। 
  और पढ़ें

05:00 AM, 22-Jan-2025

Cyber Fraud In HP: गेमिंग एप में पहले डेढ़ लाख रुपये जीते, करोड़ों कमाने के चक्कर में 30 लाख रुपये लुटाए

गेमिंग एप में करोड़ों रुपये जीतने का सपना भारी पड़ गया। मामला सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता को करीब छह महीने पहले ही गेमिंग एप के बारे में जानकारी मिली। पहले उन्होंने इसमें कुछ राशि डाली। इसके एवज में वह करीब डेढ़ लाख रुपये जीत गए, लेकिन इसके बाद करोड़ों कमाने के लालच में वह लगातार एप पर पैसे डालते रहे और लाखों रुपये गंवा गए। और पढ़ें

05:00 AM, 22-Jan-2025

Union Budget 2025: केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश की रेल लाइनों के लिए अतिरिक्त बजट मिलने की उम्मीद

Union Budget 2025: केंद्रीय बजट में बद्दी-चंडीगढ़, बिलासपुर-भानुपल्ली और शिमला-कालका रेल लाइनों के लिए अतिरिक्त बजट प्रावधान हो सकता है। हिमाचल ने सड़क, हवाई और रेलवे कनेक्टिविटी के लिए केंद्र से विशेष मदद मांगी है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से हिमाचल ने विभिन्न प्रोजेक्टों के लिए बजट की मांग रखी गई है।  और पढ़ें

01:00 AM, 22-Jan-2025

Manali Winter Carnival: मनुरंगशाला में आज अदा के जलबे बिखेरेगी सुंदरियां, यहां हुआ युवतियों का ग्रूमिंग सेशन

Manali Winter Carnival: बुधवार से मनु रंगशाला में सुंदरियां रैंप पर उतरेंगी। ऑडिशन के कई राउंड पूरे होने के बाद स्पर्धा के लिए चयनित 20 प्रतिभागियों में से विंटर क्वीन का चुनाव किया जाएगा।  और पढ़ें

01:00 AM, 22-Jan-2025

Himachal News: प्रदूषण फैलाने पर अंबुजा सीमेंट कंपनी पर 6.60 लाख जुर्माना, जानें पूरा मामला विस्तार से

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अंबुजा सीमेंट कंपनी दाड़लाघाट को 6.60 लाख रुपये जुर्माना किया है। बोर्ड ने यह जुर्माना 22 दिन तक दाड़लाघाट क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने पर किया है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

01:00 AM, 22-Jan-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 22 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम केंद्र शिमला के मुताबिक अगले दो दिनों में प्रदेश के तापमान में भी गिरावट आ सकती है।  24 और 25 जनवरी को सुबह और देर रात को निचली पहाड़ियों और मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। पढ़ें पूरी खबर...
  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें