फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DELHI News Today Live: दिल्ली ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:58 PM, 30-Nov-2022

दिल्ली हाईकोर्ट: जेल में बंद PFI नेता अबूबकर के उपचार मामले पर NIA से मांगा जवाब, 14 दिसंबर को अगली सुनवाई

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल व न्यायमूर्ति तलवंत सिंह की पीठ चिकित्सा आधार पर उसे रिहा करने से इन्कार करने वाली निचली अदालत के आदेश के खिलाफ अबूबकर की अपील पर सुनवाई कर रही है। पीठ ने जांच एजेंसी से स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने और एम्स द्वारा अधिकृत विशेषज्ञ की राय बताने को भी कहा है। अदालत ने मामले की सुनवाई 14 दिसंबर तय की है।
  और पढ़ें

10:57 PM, 30-Nov-2022

Gurugram: सर्राफ पर गोली चलाने वाले तीन आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता अभी फरार

आरोपियों की पहचान अजय (23 ), अंकित उर्फ बुगला (19), नरेश उर्फ नंदू (19) व राजेश उर्फ सूखा (23 ) के रूप में हुई है। मुख्य साजिशकर्ता अंकित अभी फरार चल रहा है। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे अमित दुकान को बंद कर अपने साथी के साथ घर जा रहा था। और पढ़ें

10:19 PM, 30-Nov-2022

Delhi Weather: छह साल में सबसे गर्म रहा नवंबर, औसत अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली ने 2021 में औसत अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, 2020 में 27.9, 2019 में 28.1, 2018 में 28.5 और 2017 में 27.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था। और पढ़ें

विज्ञापन
10:10 PM, 30-Nov-2022

MCD Election: केजरीवाल की रैली में एक दर्जन विधायकों, करीब 20 पार्षदों के मोबाइल चोरी, एफआईआर दर्ज

उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कल्शी ने बताया कि सीएम केजरीवाल की रैली में कई विधायकों और पार्षदों के मोबाइल चोरी होने की शिकायत मिली थीं। हालांकि सिर्फ तीन लोगों ने शिकायत दी है। और पढ़ें

09:40 PM, 30-Nov-2022

एड्स दिवस पर विशेष: दिल्ली में हर साल मिल रहे हैं 2736 एड्स पीड़ित, जबकि देशभर में हैं इतने एचआईवी पॉजिटिव मरीज

दिल्ली में हर साल 2736 एड्स पीड़ित मिल रहे हैं, जबकि देशभर में यह आंकड़ा 62,967 है। दिल्ली में 15 से 49 साल की उम्र के बीच मरीजों की संख्या 0.31 फीसदी है। दिल्ली में अभी 55801 मरीज एड्स से पीड़ित हैं। वहीं, देश की बात करें तो 15 से 49 साल के उम्र के मरीजों की संख्या 0.21 फीसदी है, जो दिल्ली से 0.10 फीसदी कम है। देशभर में एड्स पीड़ितों की संख्या 24,01284 है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:28 PM, 30-Nov-2022

Delhi Nursery Admission 2023: दिल्ली नर्सरी दाखिलों के लिए कल से होंगे पंजीकरण, ये है आवेदन प्रक्रिया व शर्तें

Delhi Nursery Admission 2023: दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) की ओर से नर्सरी दाखिला पंजीकरण प्रक्रिया 23 दिसंबर तक ऑनलाइन संचालित की जाएगी। और पढ़ें

09:06 PM, 30-Nov-2022

दिल्ली हाईकोर्ट : 11वीं-12वीं के छात्रों के लिए करियर गाइडेंस महत्वपूर्ण, दिल्ली सरकार को दिया यह निर्देश

अदालत ने एक पिता की ओर से दायर याचिका पर यह टिप्पणी की जिसका बेटा 2020 में दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश पाने में असफल रहा। याचिकाकर्ता ने इसके लिए स्कूल में कैरियर गाइडेंस की कमी को जिम्मेदार ठहराया। और पढ़ें

08:51 PM, 30-Nov-2022

Delhi: चीनी एप से लिया दो हजार का लोन, चुकाने पड़े तीन लाख रुपये, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देते थे आरोपी

पीड़िता का आरोप है कि उसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। उन लोगों ने कहा कि उनके पास उसकी फोटो है, जिसके साथ छेड़छाड़ कर उसे अश्लील बनाकर उनके परिवार वालों के पास भेज देंगे। जिससे युवती काफी डर गई और वह तीन महीने में ठगों को तीन लाख रुपये दे दिए।  और पढ़ें

08:15 PM, 30-Nov-2022

Delhi AIIMS: अभी तक ठप है एम्स का सर्वर, साइबर अटैक के बाद निजी नेटवर्क को लेकर सख्ती

एम्स प्रशासन की मानें तो सर्वर को फिर से शुरू करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही सर्वर फिर से पहले की तरह काम करना शुरू कर देगा। वहीं ठप हुए सर्वर सुविधा को देखते हुए एम्स ने अस्पताल परिसर में निजी नेटवर्क के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। और पढ़ें

08:07 PM, 30-Nov-2022

Board Exam 2023: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षा 15 दिसंबर से, सीबीएसई डेटशीट पर पढ़ें अपडेट

2023 Date Sheet of Pre-Board Exams: दिल्ली सरकार के स्कूलों ने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा की तारीख एवं समय की घोषणा कर दी है। और पढ़ें

07:21 PM, 30-Nov-2022

Shraddha Murder Case : आफताब का पुराना मोबाइल मिला, सबूत मिटाने के लिए बेचा था OLX पर, बम्बल एप ने दी रिपोर्ट

दिल्ली पुलिस को देश के बहुचर्तित श्रद्धा हत्याकांड मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दक्षिण जिले की महरौली पुलिस ने आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (28) के पुराने मोबाइल को बरामद कर लिया है। आरोपी आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए इस मोबाइल को ओएलएक्स पर बेच दिया था। दिल्ली पुलिस के अधिकारी इसे अहम सबूत मान रहे हैं। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस को बम्बल डेटिंग एप से शुरूआती रिपोर्ट मिल गई है। डेटिंग एप की रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि आरोपी आफताब का लड़कियों से संपर्क था।  और पढ़ें

07:16 PM, 30-Nov-2022

Delhi High Court: महबूबा मुफ्ती ने पीएमएलए प्रावधान को चुनौती देने वाली याचिका वापस ली, अदालत ने दी मंजूरी

मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमणियम प्रसाद की पीठ के समक्ष जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से पेश वकील ने मार्च 2021 में दायर याचिका को वापस लेने के अपने फैसले के बारे में जानकारी दी। और पढ़ें

05:25 PM, 30-Nov-2022

Delhi: सुकेश चंद्रशेखर मामले में पिंकी ईरानी गिरफ्तार, पुलिस को मिली तीन दिन की हिरासत

Pinky Irani Arrested : दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिंकी ईरानी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। बुधवार को पूछताछ के लिए ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंची पिंकी ईरानी से पूछताछ की गई। इसके बाद उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। और पढ़ें

04:42 PM, 30-Nov-2022

Shraddha Murder: कत्ल के 12 दिन बाद दूसरी गर्लफ्रेंड से संपर्क, नई प्रेमिका ने बताया- स्मोकिंग का आदी है आफताब

पुलिस की पूछताछ में श्रद्धा के कातिल आफताब की नई प्रेमिका ने बताया कि आफताब का व्यवहार उसे हमेशा नॉर्मल लगा। वह काफी केयरिंग नेचर का था, जिस वजह से उसे कभी लगा नहीं कि आफताब का मेंटल स्टेट सही नहीं है। उसने बताया कि आफताब के व्यवहार से उसकी बातचीत से कभी ये लगा ही नहीं की उसने किसी की हत्या की है। आफताब के पास डियोड्रेंट और परफ्यूम्स की अलग-अलग वैराइटीज का एक कलेक्शन था और वह उसे भी अक्सर परफ्यूम गिफ्ट किया करता था। उसने बताया कि आफताब काफी सिगरेट पीता था और अपनी सिगरेट खुद रोल करता था। वह कई बार स्मोकिंग छोड़ने की बात कह चुका था। और पढ़ें

01:53 PM, 30-Nov-2022

Shraddha Aftab case: हत्या के एक घंटे बाद ही ऑर्डर किया खाना, पुलिस को तारीखों में उलझाने लगा आफताब

आफताब ने पुलिस को बताया कि उसने 18 मई को रात नौ बजे के करीब श्रद्धा की हत्या की, लेकिन उसके फोन रिकॉर्ड से पता चलता है कि उसने रात 10 बजे के आसपास खाना ऑर्डर किया था। और पढ़ें

01:26 PM, 30-Nov-2022

Shraddha Aftab case: पॉलीग्राफ टेस्ट में आफताब ने उगले चौंकाने वाले राज, इन वजहों से की थी श्रद्धा की हत्या

श्रद्धा वालकर आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (28) की मारपीट से परेशान थी। इस कारण श्रद्धा उसे छोड़ना चाहती थी। महरौली पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है। और पढ़ें

10:04 AM, 30-Nov-2022

Delhi Excise Policy: आबकारी नीति मामले में ईडी को मिली अमित अरोड़ा की सात दिन की हिरासत, पैसे छिपाने का आरोप

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब नीति मामले में अमित अरोड़ा को गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया और उससे पूछताछ के लिए कोर्ट से उसकी 14 दिन की हिरासत मांगी। और पढ़ें

09:54 AM, 30-Nov-2022

Shraddha Murder Case: आफताब ने ही की श्रद्धा की हत्या... पुलिस को अब तक नहीं मिला ऐसा कोई सबूत

दिल्ली पुलिस के पास अभी तक ऐसा सबूत नहीं जिससे यह साबित हो सके कि आरोपी आफताब ने श्रद्धा की हत्या की है। खुद को हाईटेक कहने वाली दिल्ली पुलिस अब सबूत जुटाने में लगी हुई है। और पढ़ें

02:21 PM, 30-Nov-2022

Delhi: फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने आठ को किया गिरफ्तार, तीन सौ फर्जी पासपोर्ट बरामद

पुलिस ने गिरोह के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन सौ फर्जी पासपोर्ट बरामद किए हैं। जिसमें बांग्लादेश और नेपाल के पासपोर्ट भी शामिल हैं। और पढ़ें

06:31 PM, 29-Nov-2022

MCD Elections: क्या BJP के 'धुरंधरों' की टोली दिखा सकेगी जादू, किसे मिनी पार्षद बनाना चाहते हैं केजरीवाल?

MCD Election: आप नेताओं का कहना है कि इस चुनाव में भाजपा के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। वह कभी तो राष्ट्रवाद को बीच में ले आती है, तो कभी हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा उठा लेती है। ये कोई नहीं बता रहा कि भाजपा, दिल्ली वालों को महंगाई, प्रदूषण, कूड़े के पहाड़ व यातायात की समस्या से कैसे निजात दिलाएगी... और पढ़ें

01:00 PM, 30-Nov-2022

Arjun Kapoor: दिल्ली आते ही इस चीज के लिए ललचाया अर्जुन का मन, बोले, ‘ट्रेनर को चीट डे के लिए मना लिया है’

अर्जुन कपूर दिल्ली में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। राजधानी में आने के बाद अभिनेता ने कहा कि यह जगह उनके लिए लकी है। और पढ़ें

12:59 PM, 30-Nov-2022

Delhi: मंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले, पीएम उदय योजना के तहत 50 लाख नागरिकों को होगा लाभ

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जो अनियमित कॉलोनी हैं, उनमें पीएम उदय योजना के तहत 50 लाख नागरिकों को लाभ मिलेगा। 2 करोड़ की आबादी में से 1.35 करोड़ नागरिक हमारी पुनर्विकास योजना से लाभान्वित होंगे। और पढ़ें

12:49 PM, 30-Nov-2022

DU PG Admission: डीयू स्नातकोत्तर प्रवेश की पहली सूची जारी, ऐसे करें चेक

DU PG admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर प्रवेश 2022 (DU PG admission 2022) के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी है।  और पढ़ें

12:27 PM, 30-Nov-2022

DU PG Admission: डीयू स्नातकोत्तर प्रवेश की पहली सूची आज होगी जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक

DU PG admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय आज (30 नवंबर ) स्नातकोत्तर प्रवेश 2022 (DU PG admission 2022 schedule) के लिए पहली मेरिट सूची जारी करेगा।
  और पढ़ें

12:21 PM, 30-Nov-2022

Shraddha Murder Case: जौमेटो ने भी खोले आफताब के राज, खाने के ऑर्डर से सबूत तक पहुंचने की कोशिश में पुलिस

फूड डिलिवरी एप जौमेटो ने आफताब द्वारा फोन से मंगवाए गए खाने की रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है। जिसमें खुलासा हुआ है कि आफताब 18 मई से पहले दो लोगों का खाना मंगा रहा था और उसके बाद एक लोग के लिए वह खाना ऑर्डर करने लगा था। और पढ़ें

11:19 AM, 30-Nov-2022

Noida: चैन से सोइए... सुरक्षा की कमान अब बेटियों के हाथ, जनपद की पहली महिला पुलिस प्रमुख बनीं लक्ष्मी सिंह

गौतमबुद्ध नगर जनपद के बनने के बाद चाहे एसएसपी सिस्टम रहा हो या कमिश्नरेट सिस्टम, अब तक जिले में महिला पुलिस प्रमुख की तैनाती नहीं रही। अब 2000 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी लक्ष्मी सिंह जनपद की पहली पुलिस प्रमुख होंगी। और पढ़ें

11:22 AM, 30-Nov-2022

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: बरौनी-नई दिल्ली निरस्त, सात ट्रेनें को रास्ता बदला

पूर्व मध्य रेलवे के बरौनी स्टेशन पर नए लूप लाइन के निर्माण कार्य के लिए दो से पांच दिसंबर तक प्री-नॉन इंटरलॉक कार्य और छह से आठ दिसंबर, तक नॉन इंटरलॉक कार्य कराया जाएगा। इसके लिए रेल प्रशासन ने यातायात ब्लॉक दिया है। जिसके चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। और पढ़ें

11:13 AM, 30-Nov-2022

Shraddha Murder Case: आफताब पर हमले की कोशिश को नाकाम करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित, तिहाड़ में बढ़ाई सुरक्षा

रोहिणी एफएसएल कार्यालय के पास पुलिस वैन को रोककर आफताब पर हमले की कोशिश को नाकाम करने वाले पुलिसकर्मियों को मंगलवार पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने शाबाशी दी। और पढ़ें

10:44 AM, 30-Nov-2022

MCD Election 2022: आप प्रत्याशी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, डांस के दौरान पिस्टल लहराते वीडियो वायरल

दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति डांस करते हुए असलहा लहरा रहा है। पीले रंग की टीशर्ट पहने आरोपी डांस के दौरान पिस्टल निकालकर लहरा रहा था। जांच के बाद पुलिस ने स्वरूप नगर वार्ड 19 से आप प्रत्याशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। और पढ़ें

09:22 AM, 30-Nov-2022

Anjan Das Murder Case: तीन बार शव के टुकड़ों को देखने गए थे पूनम और दीपक, मां-बेटे का एक और सनसनीखेज खुलासा

श्रद्धा वालकर हत्याकांड की तरह एक और सनसनीखेज वारदात से देश की राजधानी दिल्ली दहल उठी। पांडव नगर में पत्नी पूनम देवी ने बेटे दीपक के साथ मिलकर पति अंजन दास (48) की बेरहमी से हत्या कर दी। और पढ़ें

09:01 AM, 30-Nov-2022

Delhi Weather: धुंध की चादर में लिपटी राजधानी, 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया एक्यूआई

दिल्ली में सर्दियों की शुरुआत और बिगड़ती हवा की गुणवत्ता ने आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी को धुंध की परत में ढक दिया। राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 332 ('बहुत खराब' श्रेणी में) दर्ज किया गया।  और पढ़ें

08:41 AM, 30-Nov-2022

रूह कंपाने वाला खुलासा: अंजन की हत्या के बाद पूरी रात कमरे में रखा शव, सारा खून निकलने पर अगले दिन किए टुकड़े

अपराधी कितना भी शातिर हो, मगर कुछ सुराग छोड़ ही जाता है। ऐसा ही बेटे दीपक के साथ पति की हत्या कर शव के 10 टुकड़े करने वाली पूनम देवी के साथ हुआ है। और पढ़ें

07:56 AM, 30-Nov-2022

ठीक से कार चलाने को कहा तो पीटा: नसीहत देने पर चालक ने आयकर अधिकारी और भाई की दोस्तों से कराई पिटाई

दिल्ली के रानीबाग इलाके में दबंगई का मामला सामने आया है। यहां एक कार चालक को नसीहत देना इनकम टैक्स अधिकारी को भारी पड़ गया। चालक ने दोस्तों के साथ आयकर अधिकारी और उसके भाई की पिटाई कर दी।  और पढ़ें

01:30 AM, 30-Nov-2022

Aligarh News: जीटी रोड हाईवे से दिल्ली जा रही रोडवेज बस में लगी आग 54 मुसाफिर बाल बाल बचे

जीटी रोड हाईवे से दिल्ली जा रही रोडवेज बस में लगी आग 54 मुसाफिर बाल बाल बचे और पढ़ें

01:15 AM, 30-Nov-2022

Meerut: बेटे फिरोज को पुलिस ने भेजा जेल, पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी व इमरान की तलाश में दिल्ली में दबिश

पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे और 25 हजार के इनामी फिरोज को पुलिस ने जेल भेज दिया है।  और पढ़ें

01:12 AM, 30-Nov-2022

Ghaziabad News: बुखार के बाद संदिग्ध परिस्थिति में युवती की मौत

बुखार के बाद संदिग्ध परिस्थिति में युवती की मौत और पढ़ें

01:15 AM, 30-Nov-2022

Ghaziabad News: संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ पर लटका मिला व्यक्ति का शव

गाजियाबाद के लोनी में एक शख्स का संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ पर लटका शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। और पढ़ें

01:00 AM, 30-Nov-2022

रैपिड रेल: यात्रियों की बढ़ेगी सुरक्षा, हर स्टेशन पर लगेंगे 17 प्लेटफार्म स्क्रीन डोर

रैपिड रेल: यात्रियों की बढ़ेगी सुरक्षा, हर स्टेशन पर लगेंगे 17 प्लेटफार्म स्क्रीन डोर और पढ़ें

01:00 AM, 30-Nov-2022

Ghaziabad News: पुलिस व्यवस्था को लोगों के अनुकूल और पारदर्शी बनाएंगे

पुलिस व्यवस्था को लोगों के अनुकूल और पारदर्शी बनाएंगे और पढ़ें

01:06 AM, 30-Nov-2022

Ghaziabad News: बच्चे को नशा कराकर बनाया वीडियो, फिर किया ब्लैकमेल

बच्चे को नशा कराकर बनाया वीडियो, फिर किया ब्लैकमेल और पढ़ें

01:03 AM, 30-Nov-2022

Ghaziabad News: फैक्टरी में डाका डालने वाले चार और बदमाश गिरफ्तार

फैक्टरी में डाका डालने वाले चार और बदमाश गिरफ्तार और पढ़ें

01:03 AM, 30-Nov-2022

Ghaziabad News: करोड़ों रुपये के गबन के मामले में तीन अधिकारियों पर केस

करोड़ों रुपये के गबन के मामले में तीन अधिकारियों पर केस और पढ़ें

01:06 AM, 30-Nov-2022

Ghaziabad News: बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म में एक दिसंबर को मां के दर्ज होंगे बयान

बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म में एक दिसंबर को मां के दर्ज होंगे बयान और पढ़ें

12:57 AM, 30-Nov-2022

Ghaziabad News: कचरा देना होगा तो कॉल कर बुला सकेंगे गाड़ी

कचरा देना होगा तो कॉल कर बुला सकेंगे गाड़ी और पढ़ें

12:57 AM, 30-Nov-2022

DELHI News Today Live: दिल्ली ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

नाक की सर्जरी में चली गई आंख की रोशनी, दिनभर चला हंगामा और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें