फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 26 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:20 PM, 26-Nov-2024

Uttarakhand: अच्छी खबर...राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों के बनेंगे प्रमाणपत्र, मिलेगा आरक्षण, आदेश जारी

राज्य के चिह्नित आंदोलनकारी या उनके आश्रितों को 10 प्रतिशत आरक्षण कुछ शर्तों के साथ प्रदान किया जाएगा, जो राज्य आंदोलनकारी पहले से राज्य आंदोलनकारी कोटे से सरकारी सेवा में सेवायोजित हैं। और पढ़ें

11:15 PM, 26-Nov-2024

House of Himalayas: उत्तराखंड के ब्रांड ने किया 34.52 लाख का कारोबार, बीते वर्ष पीएम ने की थी लांचिंग

हाउस ऑफ हिमालयाज से स्थानीय उत्पादों को बाजार मिला है। इस ब्रांड के उत्पाद ई-कामर्स प्लेटफार्म अमेजन पर भी उपलब्ध है। और पढ़ें

10:43 PM, 26-Nov-2024

Rishikesh: युवक ने गंगा में लगाई छलांग, कूदने से पहले घरवालों को किया था मैसेज, लिखी थी ये बात

Rishikesh News: युवक ने गंगा में छलांग लगाने से पहले घरवालों को मैसेज कर आत्महत्या करने की बात कही थी। और पढ़ें

विज्ञापन
10:31 PM, 26-Nov-2024

Uttarakhand: महंगे हुए निकाय चुनाव...खर्चे की सीमा हुई तय, अब 30 लाख तक खर्च कर सकेंगे मेयर

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने अधिकतम निर्वाचन व्यय और उसकी लेखा परीक्षक आदेश 2024 जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की कड़ी निगरानी की जाएगी। और पढ़ें

10:10 PM, 26-Nov-2024

Uttarakhand: सरकार ने किया सावधान...भू-कानून का उल्लंघन करने वालों से जमीन न खरीदें लोग

राज्य से बाहर के लोग, जिन्होंने पूर्व में भू-कानून का उल्लंघन कर जमीनें खरीदी हैं, वे अब इन जमीनों को राज्य के लोगों को बेच रहे हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
09:45 PM, 26-Nov-2024

Uttarakhand: बागेश्वर में हादसा...नाली की सफाई करते वक्त हुआ भू-धंसाव, मलबे में दबने से पिता-पुत्र की मौत

Uttarakhand News: नाली की सफाई के दौरान चौड़ीकरण के लिए पीछे की दीवार की खोदाई चल रही थी। इसी दौरान दीवार से एकाएक भू-धंसाव होने लगा। अचानक गिरे मलबे में प्रेम सिंह और उनका पुत्र दर्शन सिंह दब गए। और पढ़ें

09:31 PM, 26-Nov-2024

Uttarakhand: बागेश्वर में अंग्यारी महादेव के संत निर्माण की हत्या, मंदिर से 500 मीटर दूर मिला शव

Uttarakhand News: महाराज की हत्या के मामले में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। महाराज के साथ एक अन्य साधु भी था जो लापता है। राजस्व पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है। और पढ़ें

08:14 PM, 26-Nov-2024

Dehradun News: भाकियू संगठन के नये पदाधिकारियों के नामों की हुई घोषणा

उत्तरांचल प्रेस क्लब सभागार में भाकियू (एकता शक्ति) की बैठक आयोजित की गई। और पढ़ें

08:05 PM, 26-Nov-2024

संविधान दिवस : बाबा साहब को याद कर संविधान बचाने की ली शपथ

संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेसियों ने कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। और पढ़ें

07:46 PM, 26-Nov-2024

Dehradun News: पैठ बाजार से बाइक चोरी

सेलाकुई थाना क्षेत्र के पैठ बाजार से बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने बाइक मालिक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। और पढ़ें

07:45 PM, 26-Nov-2024

Dehradun News: एमडीडीए संबंधी वादों की हरबर्टपुर क्षेत्रीय कार्यालय में हो रही सुनवाई

पछवादून क्षेत्र के लोगों को मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण से संबंधित वादों की सुनवाई और आपत्तियों के निस्तारण के लिए देहरादून जाने की जरूरत नहीं है। और पढ़ें

07:45 PM, 26-Nov-2024

Dehradun News: वॉरियर्स गर्ल्स फाउंडेशन ने दी महिला अधिकारों की जानकारी

ग्राम पंचायत ढकरानी में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। और पढ़ें

07:45 PM, 26-Nov-2024

Dehradun News: वाद विवाद प्रतियोगिता में हेमंत रहे प्रथम

सरदार महिपाल सिंह राजेंद्र जनजातीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धर्म और आधुनिकता विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। और पढ़ें

07:45 PM, 26-Nov-2024

Dehradun News: लखवाड़-व्यासी व किशाऊ परियोजना कमेटी का गठन

उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन की लखवाड़-व्यासी व किशाऊ परियोजना की कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। और पढ़ें

07:41 PM, 26-Nov-2024

Dehradun News: छात्र-छात्राओं को संविधान की जानकारी दी

गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत संविधान दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। और पढ़ें

07:40 PM, 26-Nov-2024

Dehradun News: नेटवर्क की समस्या से परेशान ग्रामीण शुरू करेंगे विरोध

क्षेत्र के ग्राम फनार में मोबाइल नेटवर्क नहीं आने से ग्रामीण मोबाइल व इंटरनेट सेवा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। और पढ़ें

07:39 PM, 26-Nov-2024

Dehradun News: झाझरा में ग्राम समाज की भूमि पर हुए अवैध निर्माण को प्रशासन ने किया ध्वस्त

तहसील प्रशाासन की टीम ने झाझरा में ग्राम समाज की भूमि पर हुए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। और पढ़ें

07:23 PM, 26-Nov-2024

Dehradun: मोती बाजार में शादी की पगड़ी बांधने को लेकर हुआ विवाद..चल गईं तलवारें, दो युवक घायल

कुछ युवक शादी की पगड़ी बंधवाने पहुंचे थे। जीतू ने इसका खर्च 500 रुपये बताया। लेकिन, युवकों ने 300 रुपये ही देने को कहा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। और पढ़ें

06:27 PM, 26-Nov-2024

Dehradun: संपत्ति कब्जाने का खेल खेल रहे भू-माफिया... मौत एक, मृत्यु के प्रमाण पत्र दो, पढ़ें पूरा मामला

जमीनों में उलझन बनाकर संपत्तियों को हड़पने का खेल माफिया राजधानी में खूब खेल रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला प्रकाश में आया है। और पढ़ें

04:54 PM, 26-Nov-2024

Haridwar: कई संतों पर पायलट बाबा आश्रम की संपत्ति खुर्द बुर्द करने का आरोप, जांच के लिए SIT गठित

Haridwar News: पायलट बाबा के शिष्य ब्रहमानन्द गिरी ने जगजीतपुर में आश्रम के अन्य साधू संतों के खिलाफ आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद अब पुलिस जांच में जुटी है। और पढ़ें

04:11 PM, 26-Nov-2024

Dehradun: 28 नवंबर को एलबीएस एकेडमी पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य सचिव ने तैयारियों को लेकर की बैठक

मुख्य सचिव ने आयुक्त गढ़वाल मंडल, पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून समेत सभी संबंधित अधिकारीयों को समस्त व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए। और पढ़ें

03:14 PM, 26-Nov-2024

Uttarakhand: अगले पांच साल में GDP दोगुना करने के लक्ष्य, 14 और नई नीतियां तैयार, कैबिनेट से जल्द लगेगी मुहर

सशक्त उत्तराखंड@25 के सरकार का 2027 तक राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को 346,206 करोड़ से बढ़ाकर 5,47,000 करने का लक्ष्य है। 14 नई नीतियों को सरकार गेम चेंजर के रूप में मानकर चल रही है। और पढ़ें

03:13 PM, 26-Nov-2024

Gairsain: देर रात्रि कड़ाके की ठंड में आंदोलित लोगों ने निकाला मशाल जुलूस, एक अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर विज्ञान संकाय शुरू करने सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर गैरसैंण में लोग आमरण अनशन बैठे हैं। और पढ़ें

03:04 PM, 26-Nov-2024

Haridwar: एक ही परिवार में तीन मौत से सहम उठे लोग...कहासुनी और फिर गोली की आवाज...लोगों की जुबां पर कई सवाल

Haridwar Crime News: हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कॉलोनी में पति ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पत्नी पर बेसबॉल से वार करने के बाद सास के सिर में पिस्तौल से गोली मारकर फिर खुद को गोली से उड़ा लिया। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया।  और पढ़ें

02:52 PM, 26-Nov-2024

Dehradun: राजभवन में मनाया गया संविधान दिवस, बोले राज्यपाल-मौलिक कर्तव्यों का पालन करना हर नागरिक का दायित्व

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि संविधान में निहित मौलिक कर्तव्यों का पालन करना हर नागरिक का दायित्व है। भारत का संविधान एक सुदृढ़ एवं लोक कल्याणकारी दस्तावेज है। और पढ़ें

02:40 PM, 26-Nov-2024

Haridwar: लव मैरिज कर बसाया था परिवार, पलभर के गुस्से में उजाड़ा...पत्नी-सास को मार डाला, फिर ले ली अपनी जान

राजीव अरोड़ा जवानी में सुनीता से लव मैरिज की थी, लेकिन अधेड़ अवस्था में कत्ल कर दिया। अचानक ऐसा क्या हुआ कि राजीव ने ऐसा घातक कदम उठा लिया, इस सवाल का हर कोई जवाब जानना चाहता है।  और पढ़ें

01:33 PM, 26-Nov-2024

VIDEO : भू-कानून और मूल निवास को लेकर भूख हड़ताल, पुलिस ने मोहित डिमरी को रोका, शहीद स्मारक पर फोर्स तैनात

भू-कानून और मूल निवास को लेकर भूख हड़ताल, पुलिस ने मोहित डिमरी को रोका, शहीद स्मारक पर फोर्स तैनात और पढ़ें

11:59 AM, 26-Nov-2024

Dehradun: भू-कानून और मूल निवास को लेकर भूख हड़ताल, पुलिस ने मोहित डिमरी को रोका, शहीद स्मारक पर फोर्स तैनात

भू कानून और मूल निवास को लेकर आज भूख हड़ताल करने शहीद स्मारक पहुंचे मोहित डिमरी को पुलिस ने रोक दिया। यहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। और पढ़ें

10:50 AM, 26-Nov-2024

Uttarakhand: मैदानी क्षेत्रों में कोहरा शुरू होते ही ट्रेन की रफ्तार पर लगा ब्रेक, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

कोहरे के कारण ट्रेन की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। दून से अलग-अलग रूटों पर 16 ट्रेनों का संचालन हो रहा है। ट्रेनों की गति धीमी होने से गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही।

और पढ़ें

08:46 AM, 26-Nov-2024

Uttarakhand: 38वें राष्ट्रीय खेल...राजधानी देहरादून में अभी तक लगने थे पांच खेलों के कैंप, एक भी नहीं लगा

राष्ट्रीय खेलों के लिए प्रदेशभर के 34 जगहों को कैंप के लिए चिह्नित किया गया है, जबकि अकेले देहरादून जिले में 15 विभिन्न खेलों के लिए कैंप आयोजित किए जाने हैं। और पढ़ें

08:30 AM, 26-Nov-2024

Uttarakhand: 38वें राष्ट्रीय खेल आगे खिसकने के आसार, आईओए ने भेजा पत्र, इस नई तारीख से हैं कराए जा सकते

 38वें राष्ट्रीय खेल आगे खिसकने के आसार है। इस संबंध में सीएम और मंत्री आज बैठक कर नई तारीखों का औपचारिक एलान कर सकते हैं। और पढ़ें

06:05 AM, 26-Nov-2024

Dehradun News: पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए लगाने होंगे पौधे

नेताजी संघर्ष समिति और दिशा सामाजिक संस्था की ओर से चकराता रोड पर पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर गोष्ठी आयोजित की। और पढ़ें

06:05 AM, 26-Nov-2024

Dehradun News: वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

सहस्त्रधारा रोड स्थित शिवगंगा एन्क्लेव जन कल्याण समिति का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। और पढ़ें

06:01 AM, 26-Nov-2024

Dehradun News: पूर्व राज्यपाल से मिलकर बताए मंच के कार्य

भारत रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंड प्रांत के मुख्य संरक्षक भगत सिंह कोश्यारी से डिफेंस कॉलोनी में मुलाकात की। और पढ़ें

05:59 AM, 26-Nov-2024

Dehradun News: दीक्षांत समारोह में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

यूपीईएस के 22वें दीक्षांत समारोह के चौथे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। और पढ़ें

04:54 AM, 26-Nov-2024

Dehradun News: एडीजी जेल बने अभिनव कुमार, दो और आईपीएस के तबादले

कार्यवाहक डीजीपी पद से अवमुक्त होने के बाद एडीजी अभिनव कुमार को जेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें एडीजी जेल बनाया गया है। और पढ़ें

04:47 AM, 26-Nov-2024

Dehradun News: मकान बेचने के नाम पर व्यापारी से ठगे 10 लाख रुपये

जालसाजों ने एक कारोबारी को मकान बेचने के नाम पर 10 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दंपती और उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। और पढ़ें

04:37 AM, 26-Nov-2024

Dehradun News: मकान बेचने के नाम पर व्यापारी से ठगे 10 लाख रुपये

जालसाजों ने एक कारोबारी को मकान बेचने के नाम पर 10 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दंपती और उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। और पढ़ें

04:31 AM, 26-Nov-2024

Dehradun News: सेठ के हाथ मित्र पुलिस की कमान, बने 13वें डीजीपी

मित्र पुलिस की कमान अब 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ के हाथ में सौंप दी गई है। प्रतिनियुक्ति से आने के तुरंत बाद उन्हें प्रदेश का 13वां डीजीपी नियुक्त कर दिया गया है। और पढ़ें

02:26 AM, 26-Nov-2024

Dehradun News: महिला के सिर पर रॉड से हमला कर हत्या, जेवर भी लूटे

लूटपाट का विरोध करने पर एक महिला की सिर पर रॉड से हमला करके हत्या कर दी गई। महिला के कुंडल, मंगलसूत्र और मोबाइल भी गायब मिले हैं। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। और पढ़ें

02:00 AM, 26-Nov-2024

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 26 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

महिला का वजन 110 किग्रा था। महिला पहले जनरल मेडिसिन की ओपीडी में आई थी। जहां से विभिन्न जांचों के आधार पर बीमारी का पता लगा। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें