फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:09 PM, 17-Jan-2026

Bihar: संजय सरावगी का टीएमसी और पंजाब सरकार पर तीखा हमला, अशोक दास मामले में न्याय की मांग की

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने टीएमसी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र और नागरिक सुरक्षा खतरे में हैं। उन्होंने जादवपुर के बीएलओ अशोक दास की आत्महत्या का जिक्र करते हुए न्याय की मांग की। साथ ही पंजाब में आम आदमी पार्टी द्वारा मीडिया पर हमलों की कड़ी निंदा की। और पढ़ें

09:57 PM, 17-Jan-2026

Bihar Police: बिहार के DGP का बड़ा फैसला, पुलिसिंग बनेगी धारदार; अब थानों में फाइलों के अंबार से मिलेगी मुक्ति

Bihar Police : बिहार में रोज अलग-अलग तरह की घटनाएं होती रही हैं। इस वजह से बिहार के सभी थानों में फाइलों की अंबार लगी हैं, जिसका फायदा सीधे तौर पर अपराधियों को मिलता है। इसको लेकर बिहार के डीजीपी ने अब बड़ा फैसला लिया है।  और पढ़ें

09:50 PM, 17-Jan-2026

Bihar: यहां विराट हिंदू सम्मेलन, दत्तात्रेय होसबोले ने भारत की एकता और संस्कृति का दिया संदेश; देखें वीडियो

दरभंगा में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने भारत की सांस्कृतिक एकता और हिन्दू संस्कृति पर आधारित राष्ट्रवाद का जोरदार संदेश दिया। और पढ़ें

विज्ञापन
08:16 PM, 17-Jan-2026

Bihar News: पुआल की झोपड़ी में लगी आग, दो सगे मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत; गांव में मातम

बरहट थाना क्षेत्र के कुमरतरी गांव में पुआल की झोपड़ी में आग लगने से दो सगे मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। और पढ़ें

07:48 PM, 17-Jan-2026

Bihar Police SI Exam: बिहार पुलिस एसआई परीक्षा कल से, दो शिफ्ट में होगा एग्जाम; अच्छे से समझ लें गाइडलाइंस

Bihar Police SI Prelims: बिहार पुलिस एसआई भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 18 और 21 जनवरी को आयोजित होगी। परीक्षा दोनों दिन दो शिफ्ट में होगी। उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग टाइम का सख्ती से पालन करना होगा। एडमिट कार्ड और वैध आईडी के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।
  और पढ़ें

विज्ञापन
07:47 PM, 17-Jan-2026

Bihar: नीतीश कुमार का मरीन ड्राइव' पुस्तक में दिखेगी बिहार के विकास की गाथा, पुस्तक मेले में हुआ भव्य लोकार्पण

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता बिहार के साथ साथ अन्य राज्यों में भी उतनी ही है, जितनी बिहार में। यही वजह है कि उनके नाम से एक पुस्तक 'नीतीश कुमार का मरीन ड्राइव' का भव्य लोकार्पण दिल्ली पुस्तक मेले में किया गया। और पढ़ें

07:13 PM, 17-Jan-2026

मनरेगा पर सरकार को घेर रहे विपक्ष को Nityanand Rai ने धो डाला! जानें आखिर क्या-क्या कहा?

मनरेगा पर सरकार को घेर रहे विपक्ष को Nityanand Rai ने धो डाला! जानें आखिर क्या-क्या कहा? और पढ़ें

07:01 PM, 17-Jan-2026

Bihar News: कथावाचक श्रवण दास गिरफ्तार, इस एक्ट के तहत जांच में पुलिस जुटी; आरोपों को बताया साजिश

दरभंगा के चर्चित कथावाचक श्रवण दास को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद श्रवण दास ने आरोपों को साजिश करार दिया, जबकि पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। और पढ़ें

06:54 PM, 17-Jan-2026

Bihar: नीतीश कुमार सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस बंद करवा पाएंगे? 15 साल पहले इस फैसले का हो चुका है विरोध

Bihar Health News: सीएम नीतीश कुमार ने सरकारी डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने का फैसला 15 साल पहले भी लिया था। लेकिन, उस वक्त सरकार को डॉक्टरों के विरोध का सामना करना पड़ा था। इसके बाद सरकार ने अपना आदेश वापस ले लिया था। अब आने वाला वक्त बताएगा कि सरकार का यह फैसला धरातल पर कितना लागू हो पाएगा? और पढ़ें

05:27 PM, 17-Jan-2026

Bihar: मनरेगा के नाम बदलने पर कांग्रेस का विरोध, तो नित्यानंद राय ने कहा-विपक्ष का काम केवल 'हाय-तौबा मचाना'

मनरेगा के नाम बदलने के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध के बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पलटवार करते हुए कहा कि योजना में संशोधन समय की जरूरत है और इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। और पढ़ें

04:51 PM, 17-Jan-2026

Bihar : नीट छात्रा से दुष्कर्म का विरोध हो रहा तेज, बेगूसराय में एआईएसएफ का प्रतिरोध मार्च; सुरक्षा पर सवाल

पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना के विरोध में बेगूसराय के जीडी कॉलेज में एआईएसएफ ने प्रतिरोध मार्च निकालकर दोषियों को सख्त सजा और छात्राओं की सुरक्षा की मांग की। और पढ़ें

04:50 PM, 17-Jan-2026

Bihar News: दुष्कर्म के बाद छात्रा की मौत पर बोले राजद सांसद- मामले को दबाने में लगा है पुलिस प्रशासन

गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की कथित मौत और दुष्कर्म के आरोपों पर धरना प्रदर्शन में पहुंचे राजद सांसद अखिलेश प्रताप सिंह ने पुलिस प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

04:33 PM, 17-Jan-2026

Bihar News: ड्यूटी से घर लौट रहे चालक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में ड्यूटी से घर लौट रहे एक चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही जान चली गई। और पढ़ें

04:15 PM, 17-Jan-2026

Bihar News: जुड़वां बच्चों के सिर से उठा मां का साया, दवा दिलाने जा रही शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत

अपने जुड़वां बच्चों को पोलियो की सुई दिलाने जा रही महिला की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप से जुड़ी मिक्सर मशीन के अलग होने से वह टेम्पू से जा टकराई और यह दर्दनाक हादसा हो गया। 
  और पढ़ें

02:27 PM, 17-Jan-2026

Bihar News: इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों के बीच भिड़ंत, मारपीट में कई घायल; पुलिस को आना पड़ गया

Darbhanga News: कालेज में अचानक दो गुटों के छात्रों के बीच भिड़ंत हो गई। छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला इतना बढ़ गया कि हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आना पड़ा।  और पढ़ें

01:02 PM, 17-Jan-2026

Bihar Shivling : पुष्पवर्षा के बीच विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की पूजा हुई, बिहार सरकार लेकर पहुंचे सीएम नीतीश

Bihar News: आज का दिन बिहार के लिए खास है। यहां विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना हो गई। बड़ी संख्या में शिवभक्तों की भीड़ राम जानकी पथ पर पैदल बढ़ते हुए हर-हर महादेव का नारा लगाती रही। सीएम नीतीश भी पूरी बिहार सरकार लेकर दर्शन करने पहुंचे। और पढ़ें

12:57 PM, 17-Jan-2026

Bihar: स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में बख्तियारपुर पहुंचे CM नीतीश, शहीद डूमर सिंह के परिजनों ने लगाया आरोप

स्वतंत्रता सेनानी शीलभद्र याजी के पुत्र सच्चिदानंद याजी ने कहा कि मुख्यमंत्री हर वर्ष बख्तियारपुर के स्वतंत्रता सेनानियों को राजकीय सम्मान देने आते हैं। माल्यार्पण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तुरंत समृद्धि यात्रा के तहत पूर्वी चंपारण के लिए रवाना हो गए। और पढ़ें

12:47 PM, 17-Jan-2026

Bihar News: सीवान में गोलीबारी से हड़कंप, दो पक्षों में विवाद के बाद हुआ ऐसा; एक शख्स की हालत गंभीर

Siwan News: सीवान पुलिस का यह भी कहना है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस टीम लगातार पेट्रोलिंग कर रही है।  और पढ़ें

12:07 PM, 17-Jan-2026

Bihar News: भोजपुर में दो लाख के इनामी कुख्यात ने कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए आई पूरी कहानी क्या है?

Bhojpur News: दीपक पांडे पर वर्ष 2020 में फतेहपुर बाजार में जोगेंद्र सिंह की हत्या का आरोप है। इसके अलावा नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर में मिथुन सिंह हत्याकांड और चांदी थाना क्षेत्र के बालू घाट पर हुए हर्षित सिंह हत्याकांड में भी उसका नाम सामने आया था। पुलिस कई महीनों से उसकी तलाश कर रही थी।  और पढ़ें

10:34 AM, 17-Jan-2026

Bihar: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवकों को कुचला, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; ड्यूटी से घर लौट रहा था

Patna News: स्टेट हाईवे पर दो बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। जानिए पूरा मामला... और पढ़ें

09:51 AM, 17-Jan-2026

Train Status : दिसंबर से रद्द इस ट्रेन का फिर परिचालन शुरू, कई इलाकों के लिए लाइफलाइन है, कोहरे के कारण बंद थी

Bihar News : कोहरे के कारण दिसंबर माह से रद्द यह ट्रेन अब बहाल हो गई है। इसके कारण बिहार से उत्तर प्रदेश तक के खास इलाकों में रहने वालों को राहत मिलेगी। पैसेंजर ट्रेन होकर भी यह कई इलाकों के लिए लाइफलाइन है। और पढ़ें

09:43 AM, 17-Jan-2026

Bihar : प्रख्यात चिकित्सक का दिल्ली में निधन, उत्तर बिहार की पहचान बने डॉक्टर बेगूसराय के रहने वाले थे

Dr. DP Singh :  1990 के दशक में सर्जनों की कमी से जूझ रहे उत्तर बिहार में खास पहचान बनाने वाले डॉ. डीपी सिंह का दिल्ली में निधन हो गया। शव मुजफ्फरपुर आया तो बेगूसराय निकलने से पहले उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। और पढ़ें

09:33 AM, 17-Jan-2026

Bihar News : हत्यारों की हिमाकत! मारकर दरवाजे पर फेंका; 28 साल की महिला के साथ किसने किया ऐसा?

Vaishali News : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं की सुरक्षा और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी प्रगति को लेकर संजीदा हैं, लेकिन अपराधियों की हिमाकत कई बार भारी दिखती है। इस बार एक महिला को मारकर उसके मायके के सामने फेंक गए। और पढ़ें

07:51 AM, 17-Jan-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar Road Accident News: हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग कार की हालत देख दंग रह गए। चार लोगों की मौत के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानिए पूरा मामला...  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें