फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 9 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:18 PM, 09-Dec-2024

Bihar News : मां-बेटी कर रही थी नशीले पदार्थ की तस्करी, 16 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Smuggling : बिहार पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा के साथ मां-बेटी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।  और पढ़ें

09:52 PM, 09-Dec-2024

Bihar News : अपराधियों ने लोजपा नेता को बनाया निशाना, किया जानलेवा हमला; कई राउंड फायरिंग भी किये

Attack on LJP leader : बेखौफ अपराधियों ने लोजपा नेता को निशाना बनाते हुए उनपर जानलेवा हमला किया है। इस दौरान अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग भी किये हैं। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

09:34 PM, 09-Dec-2024

Bihar News: यूपी के नंबर वाले ट्रक से अवैध विदेशी शराब की 345 पेटियां जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Darbhanga News: एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि ट्रक से बरामद शराब की मात्रा 3026 लीटर है। यह विदेशी शराब की बड़ी खेप बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही थी। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके। और पढ़ें

विज्ञापन
09:19 PM, 09-Dec-2024

Bihar News: सीवान नगर परिषद अध्यक्ष ने समाजसेवी जीवन यादव पर दर्ज कराई FIR, जान से मारने की धमकी का आरोप

Siwan News: सीवान नगर परिषद की अध्यक्ष सेम्पी गुप्ता ने जहां अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, जीवन यादव ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।
  और पढ़ें

09:13 PM, 09-Dec-2024

Bihar News : परीक्षा केंद्र से नीट का छात्र लापता, छोटी बहन को परीक्षा दिलाने आया था; ढूंढ रही पुलिस

Bihar : बहन को परीक्षा दिलाने के लिए आया भाई लापता हो गया। वह नीट का छात्र है। हर जगह उसकी खोजबीन की जा रही है, लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:50 PM, 09-Dec-2024

Bihar News: रिपुराज एग्रो प्रा. लि. आमोदेई मामला, चौथे दिन भी जारी है आईटी की सघन छापामारी

Motihari News: मोतिहारी में रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में आयकर विभाग की छापामारी चौथे दिन भी जारी है। इस कार्रवाई से मिल का कामकाज ठप हो गया है। अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में सबूत मिलने का दावा किया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...। और पढ़ें

08:37 PM, 09-Dec-2024

Bihar Crime: युवक की हत्या मामले में FIR; पत्नी-सास सहित पांच नामजद, प्रेमियों के साथ मिलकर हत्या का आरोप

Supaul News: सुपौल में ससुराल में शुक्रवार की रात शैलेंद्र की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के घर मातम पसरा हुआ है। इस मामले में मृतक के पिता ने पत्नी-सास सहित पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
  और पढ़ें

08:07 PM, 09-Dec-2024

Bihar News : ब्लाइंड केस का हुआ खुलासा, इश्क में गई युवक की जान; दोस्त ही बने दुश्मन

Murder Case : 3 दिसम्बर को पुलिस को एक लाश मिली, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। फिर उसके पॉकेट से एक ऐसा सामान मिला, जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी और जब मामला खुला तो सबकुछ सामने था। युवक की उसी के चार दोस्तों ने उसकी जान ले ली थी, फिर वजह भी बताई।  और पढ़ें

08:04 PM, 09-Dec-2024

Cyber Crime: साइबर DSP को ठगने की कोशिश, 20 मिनट में लोन दिलाने का झांसा देकर फंसे नौ साइबर अपराधी

Nawada News: बिहार में साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि इस बार साइबर डीएसपी को ही ठगने की कोशिश की। लेकिन साइबर अपराधियों का दांव उल्टा पड़ गया और पुलिस ने नौ अपराधियों को दबोच लिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...। और पढ़ें

07:48 PM, 09-Dec-2024

Bihar News: विद्यालय के पास से 12 साल के छात्र का अपहरण, कुछ ही देर बाद छोड़ा; अब जांच में जुटी पुलिस

Buxar News: छात्र आकाश ठाकुर के अपहरण और बाद में छोड़े जाने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस घटना की गहराई से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज से अपहरणकर्ताओं की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
  और पढ़ें

06:58 PM, 09-Dec-2024

Bihar News : ससुराल से बेटी के भागने की मिली थी सूचना, वहां पहुंचे तो उड़ गए होश, अब पुलिस कर रही तलाश

Dowry Act : दामाद ने फोन किया कि आपकी बेटी ससुराल से भाग गई है। मायके पक्ष के लोग बेटी के ससुराल पहुंचे, तो कहानी ही कुछ थी। अब पुलिस सब की तलाश कर रही है।  और पढ़ें

06:51 PM, 09-Dec-2024

Bihar News: जेसीबी से खुदाई के दौरान अचानक धंसी मिट्टी; तीन महिलाएं और बच्चा दबे, मासूम की मौत

Kishanganj News: पुलिस ने घटना की गंभीरता को स्वीकारते हुए कहा कि मामले की जांच की जाएगी। पुलिस ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन न किए जाने को भी जांच का हिस्सा बनाने की बात कही। और पढ़ें

06:18 PM, 09-Dec-2024

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा पर आरसीपी सिंह का तंज- यात्रा तो अनजान लोग करते हैं

Bihar Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का बयान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली और बिहार की वर्तमान स्थिति पर सीधा हमला है। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अपनी पार्टी के मुद्दों और प्राथमिकताओं को भी जाहिर किया।
  और पढ़ें

05:47 PM, 09-Dec-2024

BPSC News: 13 दिसंबर को ही होगी 70वीं CCE परीक्षा; अफवाह फैलाने वालों पर साइबर सेल करेगा कार्रवाई, दिए गए सबूत

BPSC 70th CCE Exam: बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि अफवाह के कारण कई बच्चे परेशान हुए हैं। कई लोगों ने रेलवे की टिकट कैंसिल करवा दी। अफवाह फैलाने वालों पर बिहार पुलिस की साइबर सेल कार्रवाई करेगी। हम एक-एक वीडियो की जांच कर रहे हैं। और पढ़ें

05:13 PM, 09-Dec-2024

Bihar News: बिहार में घटते जन्म लिंगानुपात पर नीतीश सरकार सख्त, बालिका भ्रूण हत्या रोकने के लिए उठाया यह कदम

Bihar Birth Sex Ratio: बिहार में गिरता जन्म लिंगानुपात समाज के सामने एक बड़ी चुनौती पेश कर रहा है। हालांकि, सरकार की सख्ती, योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और सामाजिक जागरूकता से स्थिति में सुधार की संभावना है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।
  और पढ़ें

04:49 PM, 09-Dec-2024

Bihar: देह व्यापार के आरोप पर होटल संचालक की पिटाई, लोग बोले- खिड़कियों से कंडोम-शराब की बोतलें फेंकी जाती हैं

Purnea News: Purnea News: पूर्णिया में होटल राजवंश को लेकर गंभीर आरोपों ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। जहां एक ओर अवैध गतिविधियों के आरोप गंभीर सवाल खड़े करते हैं, वहीं दूसरी ओर भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेना भी चिंताजनक है।
  और पढ़ें

04:17 PM, 09-Dec-2024

Bihar By Election: तिरहुत उपचुनाव के लिए मतगणना जारी, एनडीए, महागठबंधन और जनसुराज के बीच कड़ा मुकाबला

मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे परिसर की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी जारी है। प्रवेश द्वारा पर अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। और पढ़ें

04:15 PM, 09-Dec-2024

Bihar News: चार नाबालिग सहेलियां रहस्यमय तरीके से लापता, लकड़ियां लाने गईं... पर लौटी नहीं; परिजनों में दहशत

Muzaffarpur News: चार सहेलियों का एक साथ अचानक लापता होना एक गंभीर घटना है, जिसने गांव और परिवारों को चिंता में डाल दिया है। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
  और पढ़ें

04:03 PM, 09-Dec-2024

Bihar News: पटना में युवक की निर्मम हत्या, अपराधियों ने शव को पत्थर घाट पर फेंका; इलाके में हड़कंप

पुलिस का कहना है कि रविवार देर रात को ही घटना को अंजाम दिया गया है। अपराधियों ने लाश को यहां लाकर फेंक दिया। सुबह में उसकी लाश बरामद हुई। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। और पढ़ें

03:46 PM, 09-Dec-2024

Bihar: अभियंत्रण विवि के पहले दीक्षांत समारोह में पहुंचे सीएम नीतीश, कहा-तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दे रही सरकार

अभियंत्रण महाविद्यालय को पूर्ण रूप से आवासीय बनाया जा रहा है जहां छात्रावास एवं शिक्षकों के लिए आवास का निर्माण कराया जा रहा है। अभियंत्रण महाविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने एवं विभिन्न प्रकार की नयी-नयी तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। और पढ़ें

03:46 PM, 09-Dec-2024

Bihar News: गढ़ी माई मेले से लौटने के दौरान हादसा या हत्या? व्यक्ति की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

Bettiah News: थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

02:59 PM, 09-Dec-2024

Bihar News: बुखार लगने पर महिला को फर्जी डॉक्टर ने लगाई सुई, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत; लोगों में आक्रोश

Supaul news: महिला के पति ने बताया कि इटवा चौक पर शैलेंद्र मंडल ने पत्नी मंजू देवी को सुई लगाई थी। उसे उल्टी आने पर रेफरल अस्पताल राघोपुर ले गए। लेकिन पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें

02:50 PM, 09-Dec-2024

Bihar Crime: बिहार में बेखौफ घूम रहे बदमाश; पूछताछ की तो चौकीदार को मार दी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

Nalanda Crime: सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। और पढ़ें

02:29 PM, 09-Dec-2024

Bihar Crime: चोर ने पहले किया मां काली के चरणों में प्रणाम, फिर चुरा लिए गहने; घटना CCTV में कैद

Munger Crime: मंदिर में चोरी की घटना को लेकर स्थानीय निवासी नेहा देवी ने कहा कि यह बहुत दुखद है कि चोर अब भगवान के मंदिर तक को नहीं छोड़ रहे। वहीं, पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। और पढ़ें

02:17 PM, 09-Dec-2024

Bihar Crime: खाने के दौरान हुई बहस तो भाई ने पीट-पीट कर ली भाई की जान, आरोपी गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

Darbhanga Crime: कमतौल डीएसपी ज्योति कुमारी ने बताया कि हत्या के आरोपी प्रमोद दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि झगड़े की असली वजह क्या थी। और पढ़ें

01:37 PM, 09-Dec-2024

Bihar News: छात्र ने खुद को गोली मारकर दे दी जान, परीक्षा में फेल हुआ था; मरने से पहले लिखी यह बात

Bhagalpur News: स्थानीय लोगों का कहना है कि अर्धवार्षिक परीक्षा में फेल होने के बाद छात्र काफी डिप्रेशन में था। इस वजह से सोमवार सुबह छत पर गया और सीने में गोली मारकर खुदकुशी कर ली।  और पढ़ें

01:13 PM, 09-Dec-2024

Bihar News: सोनपुर हाईवे पर हादसे में दो लोगों की मौत, ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े; दो की हालत गंभीर

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आगे बैठे दोनों युवक के शव को कार से निकालने में प्रशासन को दो घंटे से ऊपर का समय लगा। कार की स्थिति देखकर लोग आश्चर्यचकित है। सड़क पर कार के कल-पुर्जा बिखरे हुए मिले। और पढ़ें

12:20 PM, 09-Dec-2024

BPSC CCE 70th: 70वीं सीसीई परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी नोटिस हो रहा है वायरल, आयोग ने जारी किया नोटिस

BPSC CCE 70th: बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा को लेकर नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा के प्रवेश-पत्र के संबंध में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक फर्जी सूचना परिचालित हो रही है कि प्रवेश पत्र 6 दिसंबर को जारी किया गया था। और पढ़ें

12:00 PM, 09-Dec-2024

Patna Airport: दिल्ली से शिलांग जा रहे विमान की पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, इस वजह से टूट गई विंडशील्ड

पटना एयरपोर्ट प्रशासन की मानें तो स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या SG 2950 की सुरक्षित लैडिंग करवा ली गई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। और पढ़ें

10:30 AM, 09-Dec-2024

Bihar Weather: बारिश से बढ़ने वाली है ठंड; आज कैसा है बिहार का मौसम और आगे कैसा रहेगा? जानें हर सवाल का जवाब

Bihar News : ठंड का मौसम है, लेकिन दिन में धूप लगातार रह रही थी। अब अचानक ऐसा दिख रहा है कि मानो बारिश होने वाली है। क्या पूर्वानुमान है बिहार के मौसम को लेकर? क्या दिल्ली जैसी बारिश का पूर्वानुमान यहां भी है? क्या इसके कारण ठंड अचानक बढ़ेगी? और पढ़ें

09:25 AM, 09-Dec-2024

Bihar News : बिहार में शिव और शक्ति सर्किट भी है, क्या आप जानते हैं? पुस्तक मेले में ऐसी किताब का लोकार्पण

Patna Book Fair: प्रो. संदीप कुमार वर्मा ने कहा है कि शम्भु शरण सिंह का प्रयास प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए के लिए भी उपयोगी हैl वरिष्ठ पत्रकार अवधेश प्रीत ने कहा कि यह पुस्तक पर्यटन पर समेकित रूप से लिखी गई हैl और पढ़ें

06:59 AM, 09-Dec-2024

Bihar: ठगी और घुसपैठ की साजिश रचने वाले नेपाल के गिरोह का पर्दाफाश, भारतीय-नेपाली करेंसी के साथ पांच पकड़े

पटना के ग्रामीण एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट के आधार पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पता चला है। इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जिसमें नेपाल और भारत के नागरिक शामिल हैं।  और पढ़ें

12:00 AM, 09-Dec-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 9 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : सीबीआई की टीम ने रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक कांस्टेबल के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। उस पर आरोप है कि उसने नौकरी लगने के बाद 6 साल में लगभग डेढ़ करोड़ की संपत्ति अर्जित की है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें