विज्ञापन

Social Media Poetry: जब तुम्हारे पाँव में काँटा चुभा, काँधे बिठाया

काव्य डेस्क

Viral Kavya
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            योजनों  से  हम  तुम्हारे  साथ  आये  हैं मगर 
        
                                                    
                            
हम  तुम्हारी  योजनाओं  में  कहीं  हैं ही नहीं !

जब तुम्हारे पाँव में 
काँटा चुभा, काँधे बिठाया  
और अपना दर्द 
तुमको भी नहीं हमने बताया

हार  में  हमने  सदा  आँसू  बहाये   हैं  मगर 
हम विजय की इन कथाओं में कहीं हैं ही नहीं ! 

मानते हैं हम कि 
तुमने भी हमें संबल दिया था 
आज जड़ से काटने 
को ही हमें कल जल दिया था 

उम्र   भर   हमने  तुम्हारे   गीत   गाये  हैं मगर 
हम  तुम्हारी   ही  सभाओं  में  कहीं हैं ही नहीं !

देर से ही पर सही 
आँखें खुली अब ठीक है 
अब दिखाई दे रहा है 
दूर क्या नजदीक है 

खोजना!मन है दुखी हम लौट आए हैं मगर
हम  तुम्हारी  आत्माओं  में  कहीं  हैं ही नहीं !

साभार: ज्ञानप्रकाश आकुल की फेसबुक वाल से 

14 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all