विज्ञापन

मुज़फ़्फ़र हनफ़ी की ग़ज़ल: डुबो कर ख़ून में लफ़्ज़ों को अंगारे बनाता हूँ

Ratnesh Kumar Mishra

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            डुबो कर ख़ून में लफ़्ज़ों को अंगारे बनाता हूँ
        
                                                    
                            
फिर अंगारों को दहका कर ग़ज़लपारे बनाता हूँ

मिरे हाथों के छाले फूल बन जाते हैं क़ाग़ज़ पर
मिरी आँखों से पूछो रात भर तारे बनाता हूँ

जिधर मिट्टी उड़ा दूँ आफ़्ताबे-ताज़ा पैदा हो
अभी बच्चों में हूँ साबुन के ग़ुब्बारे बनाता हूँ

ज़मीं पर ही रफ़ू का ढेर सारा काम बाक़ी है
ख़लाओम से न कह देना कि सय्यारे बनाता हूँ

ज़माना मुझसे बरहम है मिरा सर इस लिए ख़म है
कि मंदिर के कलश मस्जिद के मीनारे बनाता हूँ

मिरे बच्चे खड़े हैं, बाल्टी लेकर क़तारों में
कुँए तालाब नहरें और फ़व्वारे बनाता हूँ

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o  

29 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all