विज्ञापन

मोहम्मद अल्वी की ग़ज़ल: घटाएँ आएँ तो घर घर को डूबता पाऊँ

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            मैं अपना नाम तिरे जिस्म पर लिखा देखूँ
        
                                                    
                            
दिखाई देगा अभी बत्तियाँ बुझा देखूँ

फिर उस को पाऊँ मिरा इंतिज़ार करते हुए
फिर उस मकान का दरवाज़ा अध-खुला देखूँ

घटाएँ आएँ तो घर घर को डूबता पाऊँ
हवा चले तो हर इक पेड़ को गिरा देखूँ

किताब खोलूँ तो हर्फ़ों में खलबली मच जाए
क़लम उठाऊँ तो काग़ज़ को फैलता देखूँ

उतार फेंकूँ बदन से फटी पुरानी क़मीस
बदन क़मीस से बढ़ कर कटा-फटा देखूँ

वहीं कहीं न पड़ी हो तमन्ना जीने की
फिर एक बार उन्हीं जंगलों में जा देखूँ

वो रोज़ शाम को 'अल्वी' इधर से जाती है
तो क्या मैं आज उसे अपने घर बुला देखूँ

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

7 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12470 कविताएं

View Profile

Ramesh Raj

25 कविताएं

View Profile