विज्ञापन

Urdu Poetry: इंद्र सराज़ी की ग़ज़ल- दिल से दिल का रिश्ता होगा

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  दिल से दिल का रिश्ता होगा 
पूरा जब ये सपना होगा 

हर-सू निखरा निखरा होगा 
बादल जब भी बरसा होगा 

सावन की इस रिम-झिम में वो 
सर से पा तक भीगा होगा 

और तो याद नहीं पर हम ने 
इश्क़ में धोका खाया होगा 

मुझ को छोड़ के जाने वाले 
इतना तो ये सोचा होता 

तेरे बा'द मिरा क्या होगा 
बा'द में तू भी रोया होगा 
विज्ञापन

इक दिल है बस मेरा अपना 
पर जाने कल किस का होगा 

घर औरों के जलाने वाले 
तेरा घर भी उजड़ा होगा 

सारी रात तड़प के 'इंदर' 
रोते रोते सोया होगा

2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Pankaj Sharma

1223 कविताएं

View Profile