विज्ञापन

हसन अब्बास रज़ा की ग़ज़ल: मैं तलाश में किसी और की मुझे ढूँढता कोई और है

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            मैं तलाश में किसी और की मुझे ढूँढता कोई और है
        
                                                    
                            
मैं सवाल हूँ किसी और का मेरा मसअला कोई और है

कभी चाँद-चेहरों की भीड़ से जो निकल के आया तो ये खुला
वो जो अस्ल था उसे खो दिया जिसे पा लिया कोई और है

कटी उम्र एक उसी चाह में उसे देखते किसी राह में
मगर इक ज़माने के बा'द जो हुआ आश्ना कोई और है

फ़क़त एक पल के फ़िराक़ में कई ख़्वाब किर्चियाँ हो गए
जो पलट के आए तो यूँ लगा यहाँ सिलसिला कोई और है

वही लोग हैं वही नाम हैं वही घर वही दर-ओ-बाम हैं
मगर अब दरीचों की ओट से हमें झाँकता कोई और है

किसी आने वाले सफ़र की जब करो इब्तिदा तो ये सोचना
मैं अकेला इस में शरीक हूँ कि मिरे सिवा कोई और है

उसे मिल के आए तो शाम को मुझे आइने ने कहा सुनो
वो जो सुब्ह-दम था हसन-'रज़ा' वो तुम्ही हो या कोई और है

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o  


 
7 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

567 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

7028 कविताएं

View Profile