विज्ञापन

आज का शब्द: कलकल और ज्ञान प्रकाश आकुल की कविता- खुद को खुद से दूर न रखना

काव्य डेस्क

Aaj Ka Shabd
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- कलकल, जिसका अर्थ है- नदी या झरने के प्रवाह की कोमल और मधुर ध्वनि, कोलाहल, शोर। प्रस्तुत है ज्ञान प्रकाश आकुल की कविता- खुद को खुद से दूर न रखना

साथ किसी के रहना लेकिन
खुद को खुद से दूर न रखना।

रेगिस्तानों में उगते हैं
अनबोये काँटों के जंगल,
भीतर एक नदी होगी तोल
कलकल कलकल होगी हलचल,
जो प्यासे सदियों से बंधक
अब उनको मजबूर न रखना।

खण्डहरों ने रोज बताया
सारे किले ढहा करते हैं,
कोशिश से सब कुछ संभव है
सच ही लोग कहा करते हैं,
भले दरक जाना बाहर से
मन को चकनाचूर न रखना।
विज्ञापन

पहले से होता आया है
आगे भी होता जायेगा,
अंगारों के घर से अक्सर
फूलों को न्योता आयेगा,
आग दिखाना नक्कारों को
शोलों पर संतूर न रखना।
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

567 कविताएं

View Profile