विज्ञापन

आज का शब्द: भूधर और रमेश रंजक की कविता- पर्वत पर चढ़ कर

काव्य डेस्क

Aaj Ka Shabd
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- भूधर, जिसका अर्थ है- पहाड़, पर्वत। प्रस्तुत है रमेश रंजक की कविता- पर्वत पर चढ़ कर
        
                                                    
                            

पर्वत पर चढ़कर
इतराने वाले भी कहते हैं
पर्वत चुप रहते हैं ।

कोई सड़क, सुरंग बनाए
कोई पूजे या गरियाए
लेकिन पौरुष का प्रस्तावन
क्षुद्र प्रहारक जान न पाए

ऐसे दुख-सुख सहज भाव से
               पर्वत ही सहते हैं...
               पर्वत चुप रहते हैं ।

रीझे गगन-गन्ध के ऊपर
इसीलिए कहलाए भूधर
बादल का दल, गल जाता है
जिसके रजत शिखर को छूकर

अपनी ऊँचाई से ऊँचे
               सत्यमेव जयते हैं...
               पर्वत चुप रहते हैं ।

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

4 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Pankaj Sharma

1228 कविताएं

View Profile