विज्ञापन

बी.आर. चोपड़ा ने साहिर के लिए अपने बंगले में कॉटेज बनवा दिया था

काव्य डेस्क

Mud Mud Ke Dekhta Hu
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  

साहिर लुधियानवी नदी की उस धार की तरह हैं जिसके पानी में जो रंग मिलाया गया, उसने उसी रंग से धरती को सींच दिया। साहिर का कैनवास बहुत बड़ा था, उन्होंने हर तरह की घटनाओं, स्थितियों और संवेदनाओं पर गीत लिखे। गीतकार साहिर को ख़ूब प्रसिद्धी मिली और लोगों ने उनके गानों को सदियों तक गुनगुनाया। इसी बारे में आगे गीतकार जावेद अख़्तर कहते हैं कि साहिर लुधियानवी एक गीतकार के तौर पर जितने लोकप्रिय थे, उससे भी पहले वह एक शायर के तौर पर लोकप्रिय हो चुके थे।

विज्ञापन

दुनिया ने तजरबात ओ हवादिस की शक्ल में
जो कुछ मुझे दिया है वो लौटा रहा हूँ मैं

और वास्तव में साहिर ने अपनी कलम के ज़रिए दुनिया को शब्दों में पिरोकर दुनिया को ही लौटा दिया। एक ऐसा शायर, एक ऐसा गीतकार जिसके बारे में कहा जाता है कि वह गीत लिखने के बाद कई दिनों तक उसके शब्दों पर काम करते थे, वह लाज़िम है कि सिनेमा के लिए बेहद ज़रूरी होगा।

इसलिए बी.आर. चोपड़ा ने अपने घर में एक हिस्सा अलग से साहिर के लिए रखा था। ताकि वह चाहें वहां आ सकें और लिख सकें। साहिर बी.आर. चोपड़ा के लिए कितने ज़रूरी थे इसका पता इस बात से लगता है कि उन्होंने कहा था कि, वह कमरा सिर्फ़ गीतों को लिखने के लिए नहीं है। साहिर जब भी कुछ लिखना चाहें और उन्हें किसी जगह की ज़रूरत हो, वह वहां आ सकते हैं।

2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10960 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13199 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6915 कविताएं

View Profile