वक्त तु फकीर है, जो कभी मिलता नहीं
तेरी चौखट पर चला जाऊं, तो कभी दिखता नहीं l l
तुझे पाने के लिए में खुद से लड़ता रहता हूँ।
तेरे सही होने के लिए मरता रहता हूँ l l
तु मुझे सच बता, तु ऐसा ही है क्या
जैसा लोग कहते है l
वो कहते हैं, तु सबसे बड़ा है, तु ही परम सत्य, शाश्वत और सदा है। l
तेरी कीमत जानने वाला बन्दा नहीं खुदा है l
ना पहचानने वाला दुनिया से जुदा है l l
जुदा होकर तेरी चौखट पर जो मिलने आया , उसे तु चाह कर भी मिल न पाया l
क्योंकि तू कोहेनूर का हीर है, जो कभी बिकता नहीं
हाँ ! वक्त तु ऐसा ही है, जो सबको दिखता नहीं
-युवराज सिंह