विज्ञापन

दीप तले का अँधियारा..

Yuvraj Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुम एक प्रकाशित दीपक हो,
        
                                                    
                            
मैं दीप तले का अँधियारा,
तेरी किरणों से आलोकित,
बस छोड़ मुझे, यह जग सारा।

कभी किरण न पड़ेगी मुझ पर,
माना यह भी है, जग-जाहिर,
लेकिन क्या उदधि तरंगों को,
मिलता नहीं - कभी साहिल ।

बड़भागी है मुझसे वह पंतंग,
जो आंलिगन तुझसे कर पाए,
तेरे - आग़ोश में आकर के,
प्राणों की आहुति दे जाए।

भले मिले न मुझे- कभी,
किरणों से -तेरी उजियारा,
ऐ दीपक ! तुम करते रहना,
बस रौशन- यह जग सारा।
- युवराज सिंह 'बृजेश'
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all