विज्ञापन

आदतन, क़ैद-बाम-ओ-दर हुआ नहीं मैं।

Yunush khan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            प्यास बुझती नहीं,इन आबशारों से अब।
        
                                                    
                            
कश्ती दूर जा चुकी है , किनारों से अब।।

वाबस्ता नहीं, किसी मंज़र से आजकल।
मेरा कोई वास्ता नहीं है, नज़ारों से अब।।

बागबां की ताकीद का भी ध्यान है मुझे।
इसलिए रखता हूं कुरबत ख़ारों से अब।।

सहरा में, सायबान की तलाश बहुत की।
साये की तवक्को नहीं , चिनारों से अब।।

आदतन, क़ैद-बाम-ओ-दर हुआ नहीं मैं।
मुझे घेरा है रिवाज़ो की दीवारों ने अब।।

वफ़ा का सिला वफ़ा मिले अब मुझको।
ये गुज़ारिश है , वफ़ा के मजारों से अब।।
-यूनुस खान
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

samarth dalela

2 कविताएं

View Profile