विज्ञापन

हिज़्र का इज़हार

Yunush khan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हिज़्र का इज़हार किया नहीं हमने।
        
                                                    
                            
सब्र को शर्मसार किया नहीं हमने।।

जो ग़म था , सीने में छुपाये रक्खा।
अश्कों को बेदार किया नहीं हमने।।

बेशक, तूने तग़ाफ़ुल से देखा मुझे।
तुम्हें , दरकिनार किया नहीं हमने।।

तन्हा हूं , खुद से करता हूं गुफ्तगू।
गैरों का एतबार किया नहीं हमने।।

हर मलाल की, पर्दे दारी निभायी।
यूं, हदों को पार किया नहीं हमने।।
-यूनुस खान
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

samarth dalela

2 कविताएं

View Profile