विज्ञापन

ये जंग

Yatiraj Kumari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ये जंग कितने दिन बुरी खबर सुनाएगी ,
        
                                                    
                            
ये जंग कितनों को कबर में सुलाएगी।

दरके-दरके घर शहरों में
सहमें-सहमें लोग घरों में,
न जाने किस पल छप्पर इनके उड़ाएगी,
ये जंग कितनों को कबर में सुलाएगी।

खरीद सकते हैं मगर सामान नहीं
कहाँ से लाये खुली कोई दुकान नहीं ,
न जाने कब तक लोगों को तरसाएगी ,
ये जंग कितनों को कब्र में सुलाएगी।

कितनों की गोद और सुहाग उजड़ेगा
कितने बच्चों का भाग्य बिगड़ेगा ,
दुनिया जंग की गुत्थी कब सुलझाएगी ,
ये जंग कितनों को कबर में सुलाएगी।

- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Rajiv Tyagi

423 कविताएं

View Profile

Anil Kumar

4215 कविताएं

View Profile

Sanjay Nirala

42 कविताएं

View Profile