विज्ञापन

बचपन और गाँव

yash kushwaha

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            क्या मैं सब कुछ भूल गया हूँ
        
                                                    
                            
बचपन के उस आँगन को,
जहाँ बैयाँ चला करता था,
माँ के आँचल को,
जिसमें सोया करता था,
पिता के साथ को,
जिससे चलना सीखा था।
क्या मैं सब कुछ भूल गया
उस नीम के पेड़ को,
जिस पर झूला पड़ता था,
खेतों की पगडंडियों को,
जिस पर चलता था।
क्या भूल गया उस बारिश को,
जिसमें भीगा करता था,
बिजली की गड़गड़ाहट
सुन मैं डर जाता था।
दियारे का तालाब,
जिसमें तैरा करता था,
गिल्ली, कंचे और कबड्डी,
जो मैं खेला करता था।
गौरैया की चहचहाहट
सुबह गूँजती थी,
याद आती है वो बाग़,
जिसमें आम चुराया करते थे।
गाँव के वो गलियारे,
दिन भर घूमा करता था,
वो शामें,
जिनमें रोया करता था।
शंकर जी का मंदिर,
जिसमें पूजा करता था,
वो त्योहार जो
सबके साथ मनाते थे।
चूल्हे का वो खाना,
जो शौक से खाता था,
दादी के वो किस्से,
सुंदर सपने लाते थे।
याद आता है वो बचपन,
जो अब लौट के आ नहीं सकता।
6 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Pandit Chandradutt

2866 कविताएं

View Profile

Rajani Shakyawar

54 कविताएं

View Profile

TATA VENKAT SRINIVAS

24 कविताएं

View Profile