रफ्ता रफ्ता ये जिंदगी, जीना सीखा रही है
चले थे दुनिया–ए सफर , कामयाबी के लिए मगर,
ठोकरे दे देकर, अब चलना सीखा रही है।।
रफ्ता रफ्ता ये जिंदगी, जीना सीखा रही है।
हमसे ही सीखा था जिसने, लम्हों को संजोकर रखना,
आज वो मुझे भूल जाने के, फायदे गिना रही है।।
रफ्ता रफ्ता ये जिंदगी, अब जीना सीखा रही है...
वक्त नहीं किसी को अब, दास्तां मेरी सुनने को,
भीड़ भरी महफिल में भी, तन्हाई सता रही है।।
रफ्ता रफ्ता ये जिंदगी जीना सीखा रही है...
यूं रही नहीं शिकायत उनसे मगर,
उनके दिए जख्म पर, सब्र का मरहम लगा रही है ।।
रफ्ता रफ्ता ये जिंदगी, अब जीना सीखा रही है..
थोड़ी हमें भी हंसने मुस्कुराने की, चाहत थी–" वीरेन" ,
अब तो नियत भी फरामोशी के, बहाने बना रही है ।।
रफ्ता रफ्ता ये जिंदगी, अब जीना सीखा रही है...
यूं तो हवा के छूने से भी, दूख जाते थे जख्म मेरे,
फिर भी गिराकर गिराकर, संभालना सीखा रही है।।
रफ्ता रफ्ता ये जिंदगी, अब जीना सीखा रही है...
सफर तो बहुत छोटा रहा, उनके साथ का मगर,
बनकर वह मेरी आदत, वो अपना वादा निभा रही है।।
रफ्ता रफ्ता ये जिंदगी जीना सीखा रही है..