खुशियों के चंद पलों के लिए यदि आप अपने चेहरे पर एक प्यारी-सी मुस्कान ला सकें, तो समझना कि तुम्हारी ज़िंदगी ने रफ़्तार पकड़ ली है।
जहाँ तुम्हें ज़िंदगी की तमाम खुशियाँ मिलेंगी, जो तुम्हारे हर एक ग़म से परे होंगी।
ज़िंदगी की इस तेज़ रफ़्तार और उसमें छिपे चंद आँसुओं को तुम सँभालकर रखना। वक़्त बेवक़्त यही आँसू तुम्हारी जीत का कारण बनेंगे।
अंततः, तुम उस सुख के भागीदार बनोगे, जो तुम अपनी ज़िंदगी में हासिल करना चाहते थे।