विज्ञापन

अजनबी रास्ता

Vinita Tirpude

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            किसी रास्ते जो तुम मिलो मुझे, वहाँ जहाँ सभी रास्ते आकर ख़त्म हो जाते हैं।
        
                                                    
                            
जहाँ न तुमसे दूर हो जाने का ग़म सताता है, न ही कोई मुझसे यह कह पाता है कि मुझे जाने कहाँ ले जाएगा यह रास्ता।
जाना तो मुझे मेरी मंज़िल तक था, पर कहाँ... हर किसी की मंज़िल यहाँ आकर ख़त्म होती है।
रास्ता तो कोसों दूर निकल गया, पर मेरा ज़मीर तो वहीं ठहर गया, जहाँ मैं अपने दिल का एक टुकड़ा छोड़ आई,
जो न धड़कनों के साथ धड़क पाया, और न ही मुकम्मल हो सका।
किसी दिन मुड़कर देखा मैंने, तो पाया कि मैं किसी नए शहर में बसने आ गई थी, और वह टुकड़ा भी मेरे साथ चला आया।
फिर न तो कुछ पाने की कोई तलब रही, और न ही किसी से बिछड़ जाने का कोई अफ़सोस,
तब मुझे एहसास हुआ कि यह ख़ुदा का कोई करिश्मा है, जो मेरी रूह से इस क़दर लिपटा हुआ सा है कि हर पल, हर साँस, मेरे साथ रहता है।
यह वही रास्ता है जो सीधा मेरे दिल से गुज़रता हुआ मेरी मंज़िल तक पहुँचता है।
यह रास्ता मुझे इतला करता है कि मेरा सफ़र अब बस यहीं तक था।
पर कहते हैं न-राहें हमें हमारी मंज़िल तक पहुँचाती हैं, लेकिन यह वह रास्ता है जो ख़त्म होने का नाम ही नहीं लेता।

 
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Adv DK Kanojiya

71 कविताएं

View Profile

Suresh Kumar

579 कविताएं

View Profile