विज्ञापन

माता-पिता का महत्व

Vineeta kumari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मां देवी होती है तो पिता भगवान होता है,
        
                                                    
                            
मां जन्म देती है तो पिता नाम देता है।
मां दूध देती है तो पिता भोजन देता है,
मां पंख देती है तो पिता उड़ान देता है।

मां चलना सिखाती है तो पिता थाम लेता है,
मां मकान होती है तो पिता बुनियाद होता है।
मां दिल होती है तो पिता जान होता है,
मां घर चलाती है तो पिता काम करता है।

मां पालती है अगर तो पिता पोष देता है,
मां होती है प्रथम शिक्षिका तो पिता प्रथम गुरु होता है।
मां छांव होती है तो पिता धूप होता है,
मां धरती होती है तो पिता आकाश होता है।

मां गीत होती है तो पिता संगीत होता है,
मां डाल होती है तो पिता पेड़ होता है।
मां नदी होती है तो पिता पहाड़ होता है,
मां गाड़ी होती है तो पिता पहिया होता है।

मां कर्म होती है तो पिता कर्तव्य होता है,
मां परिवार देती है तो पिता खानदान देता है।
मां धर्म सिखाती है अगर तो पिता ज्ञान देता है,
मां गुण देती है तो पिता संस्कार देता है।

मां साथ देती है तो पिता सहारा देता है,
मां शान्ति देती है तो पिता सुकून देता है।
मां लक्ष्य देती है अगर तो पिता राह देता है।
मां स्वप्न देती है तो पिता साकार देता है।

मां-बाप का रिश्ता दुनिया में सबसे अनमोल है,
न समझा हमने इस रिश्ते को तो जीना हमारा व्यर्थ है।
मां ममता की मूरत है तो पिता मजबूती की मिशाल है।
मां स्वर्ग की राह है तो पिता स्वर्ग का द्वार है।
इन दोनों के होने से ही हमारा ये संसार है।

माता-पिता पालते हैं हमें बचपन से,
और समझते हैं कि वो उनका फ़र्ज़ है।
जब हो जाते हैं वे बूढ़े,
तो क्यों नहीं करते हम उनकी कद्र हैं।

माता-पिता के कारण ही,
हम जीवन में होते कामयाब है।
फिर भूल जाते हैं कि,
इसके पीछे मां-बाप का ही हाथ है।

जब हो जाते हैं वो बूढ़े और लाचार ,
तब छोड़ आते हैं उनको किसी सड़क या संस्थान में।
तब क्यों हो जाते हैं हम इतने ख़ुदग़र्ज़,
कि भूल जाते हैं मां बाप की सेवा करना भी हमारा ही धर्म है।

माता पिता वो मन्दिर हैं ,
जिनमें बस्ती भगवान की मूरत है।
कर लो इन की मन से सेवा,
हो जाएंगे सारे तीरथ हैं।

करो हमेशा उनकी दिल से इज्ज़त,
क्योंकि नहीं मिलते भगवान हैं।
और माता-पिता ही इस धरती पर,
हम सबके असली भगवान हैं।

कलम से -------- विनीता
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, नई दिल्ली।
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Divyansh Gandhi

12 कविताएं

View Profile

Anil Bharadwaj

177 कविताएं

View Profile